ITI इलेक्ट्रीशियन एक स्किल्ड-बेस्ड प्रोग्राम है, जिसमें आप इलेक्ट्रिकल वायरिंग, मशीनों की मरम्मत और पावर सिस्टम से जुड़ी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है। आज के समय में घर, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बिजली पर निर्भर करती है, यही कारण है कि आजकल कुशल इलेक्ट्रीशियन की डिमांड बढ़ती जा रही है। कुशल इलेक्ट्रीशियन की बढ़ती डिमांड के कारण ITI इलेक्ट्रीशियन कोर्स की भी डिमांड बढ़ती जा रही है। यदि आप ITI इलेक्ट्रीशियन कोर्स को कर चुके हैं और अब इस सवाल के सामने खड़े हैं कि अब आगे क्या किया जाए तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आप जानेंगे कि ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद क्या करें, किस तरह की जॉब ऑप्शंस आपके सामने उपलब्ध रहते हैं और आगे की पढ़ाई के कैसे विकल्प आपके सामने उपलब्ध रहते हैं।
This Blog Includes:
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद प्रमुख सरकारी नौकरी
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद आप मुख्य रूप से निम्नलिखित सरकारी नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप इन प्रमुख नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं –
| नौकरी का नाम | एग्जाम / भर्ती प्रक्रिया | प्रारंभिक अनुमानित वेतन (INR) | करियर ग्रोथ |
| रेलवे इलेक्ट्रीशियन (टेक्निशियन) | RRB टेक्निशियन एग्जाम | INR 19,900 – INR 63,200 | सीनियर टेक्निशियन, JE |
| असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) | RRB ALP एग्जाम | INR 19,900 और भत्ते | लोको पायलट, सुपरवाइजर |
| SSC JE (इलेक्ट्रिकल) | SSC JE एग्जाम | INR 35,400 – INR 1,12,400 | AE, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर |
| स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड टेक्निशियन | स्टेट-लेवल एग्जाम | INR 20,000 – INR 40,000 | जूनियर इंजीनियर |
| लाइनमैन (इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट) | स्टेट डिस्कॉम भर्ती | INR 18,000 – INR 30,000 | सीनियर लाइन सुपरवाइजर |
| BHEL टेक्निशियन | डायरेक्ट/एग्जाम | INR 25,000 – INR 50,000 | इंजीनियर लेवल रोल्स |
| NTPC टेक्निशियन | NTPC भर्ती | INR 25,000 – INR 60,000 | सुपरवाइजर |
| पावर ग्रिड टेक्निशियन | PGCIL एग्जाम | INR 25,000 – INR 55,000 | सीनियर टेक्निशियन |
| DRDO टेक्निशियन A | DRDO CEPTAM एग्जाम | INR 19,900 – INR 63,200 | टेक्निकल ऑफिसर |
| इंडियन आर्मी इलेक्ट्रीशियन | आर्मी रैली/CEE | INR 25,000 – INR 40,000 | हवलदार, JCO |
| इंडियन नेवी अर्टिफिसियर अपरेंटिस | नेवी SSR/AA | INR 21,700 – INR 69,100 | चीफ पेटी ऑफिसर |
| एयर फाॅर्स टेक्निशियन | एयरफोर्स ग्रुप X | INR 26,900 – INR 80,000 | वारंट ऑफिसर |
| मेट्रो रेल टेक्निशियन | Metro भर्ती (DMRC आदि) | INR 20,000 – INR 45,000 | सुपरवाइजर |
| ISRO टेक्निशियन B | ISRO एग्जाम | INR 21,700 – INR 69,100 | टेक्नीकल असिस्टेंट |
| ऑर्डिनेंस फैक्ट्री टेक्निशियन | OFB भर्ती | INR 19,900 – INR 63,200 | चार्जमैन |
नोट – यहाँ दी गई पोस्ट पर आप आवेदन करने से पहले आप भर्ती की अधिसूचना को ध्यानपूर्वक देखें, क्योंकि हर पद के लिए आवश्यक योग्यता और एग्जाम अलग-अलग होता है। यहाँ दी गई सैलरी अनुमानित है, जिसमें बदलाव संभव है, क्योंकि वेतन आयोग और पे लेवल के बढ़ने से ये सैलरी बढ़ भी सकती है।
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद प्रमुख प्राइवेट नौकरी
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद आप हाउस वायरिंग टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, हाउस वायरिंग टेक्नीशियन और DG सेट ऑपरेटर जैसे पदों पर कंस्ट्रक्शन कंपनियों, लघु उद्योग और लोकल कॉन्ट्रैक्टर के तहत अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद प्राइवेट नौकरी करने का भी विकल्प उपलब्ध रहता है। यहाँ आपके लिए प्रमुख प्राइवेट नौकरियों, प्रमुख रिक्रूटर कंपनियों मिलने वाली अनुमानित सैलरी और करियर ग्रोथ के विकल्पों की जानकारी दी गई है –
| नौकरी का नाम | प्रमुख रिक्रूटर का नाम | अनुमानित प्रतिमाह वेतन (INR) | करियर ग्रोथ |
| मेंटेनेंस इलेक्ट्रीशियन | Tata Motors, L&T | INR 12 हजार – INR 20 हजार | सीनियर टेक्नीशियन, सुपरवाइजर |
| इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रीशियन | BHEL, Siemens | INR 15 हजार – INR 25 हजार | प्लांट इंजीनियर |
| AC/फ्रिज टेक्नीशियन | Blue Star, Voltas | INR 12 हजार – INR 22 हजार | HVAC विशेषज्ञ |
| पैनल वायरिंग टेक्नीशियन | Schneider Electric | INR 15 हजार – INR 25 हजार | कंट्रोल पैनल इंजीनियर |
| मशीन मेंटेनेंस टेक्नीशियन | Maruti Suzuki | INR 14 हजार – INR 24 हजार | मेंटेनेंस मैनेजर |
| फील्ड सर्विस टेक्नीशियन | Crompton, Havells | INR 15 हजार – INR 28 हजार | सर्विस इंजीनियर |
| सोलर टेक्नीशियन | Tata Power Solar | INR 15 हजार – INR 30 हजार | सोलर इंजीनियर |
| लिफ्ट/एलीवेटर टेक्नीशियन | Otis, KONE | INR 18 हजार – INR 30 हजार | साइट इंजीनियर |
| ऑटो इलेक्ट्रिशियन | Hero, Mahindra | INR 12 हजार – INR 22 हजार | ऑटो इलेक्ट्रिकल एक्सपर्ट |
| PLC ऑपरेटर | ABB, Siemens | INR 18 हजार – INR 35 हजार | ऑटोमेशन इंजीनियर |
| DG सेट ऑपरेटर | Cummins | INR 15 हजार – INR 28 हजार | पावर प्लांट ऑपरेटर |
नोट – यहाँ दी गई सैलरी अनुमानित शुरूआती सैलरी है, जिसे विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है। यहाँ दी गई सैलरी मुख्य रूप से आपकी कंपनी, लोकेशन (कंपनी के स्थान), आपके अनुभव और इंटरव्यू पर निर्भर करती है, इसके आधार पर सैलरी अधिक बढ़ भी सकती है। इसलिए कंपनी की वैकेंसी निकलते समय आप मिलने वाली सैलरी और जॉब रॉल को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप का विकल्प
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप एक लोकप्रिय विकल्प है, जो आपको डायरेक्ट इंडस्ट्री के साथ रियल वर्क करने का अवसर प्रदान करता है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा लागू Apprentices Act, 1961 के तहत इस व्यवस्था को बनाया गया है ताकि ITI उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल नॉलेज और एक्सपीरियंस भी सके, जिससे वे अपने करियर की शुरुआत आसानी से कर सकें।
इस प्रक्रिया को मुख्य रूप से दो योजनाओं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रोमोशन स्कीम (NAPS) और नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के माध्यम से संचालित किया जाता है। इस तहत उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी मिलता है। अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 साल होती है, जिसे पूरा करने के बाद आपको एक परीक्षा (AITT) देनी होती है, जिसे पास करने पर आपको नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) मिलता है।
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप के लिए प्रमुख सरकारी संस्थान
यहाँ आपके लिए उन प्रमुख सरकारी संस्थानों और उनके सेक्टर्स की जानकारी दी गई है, जिनमें नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रोमोशन स्कीम (NAPS) प्रकार की अप्रेंटिसशिप होती हैं। इन संस्थानों में आप समय रहते आवेदन करके अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –
| संस्थान का नाम | सेक्टर | मुख्य काम/ट्रेनिंग |
| Indian Railways | रेलवे | ट्रैक मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, सिग्नलिंग |
| Bharat Heavy Electricals Limited | मैन्युफैक्चरिंग (PSU) | पावर इक्विपमेंट, मशीन मेंटेनेंस |
| National Thermal Power Corporation | पावर सेक्टर | पावर प्लांट ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस |
| Power Grid Corporation of India Limited | ट्रांसमिशन | हाई वोल्टेज लाइन, ग्रिड सिस्टम |
| Bharat Electronics Limited | इलेक्ट्रॉनिक्स | कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस |
| Hindustan Aeronautics Limited | एयरोस्पेस | एयरक्राफ्ट इलेक्ट्रिकल सिस्टम |
| Steel Authority of India Limited | स्टील | प्लांट मेंटेनेंस, इंडस्ट्रियल वायरिंग |
| राज्य बिजली बोर्ड (जैसे UPPCL, RVPN) | पावर | वितरण और लाइन मेंटेनेंस |
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप के लिए प्रमुख प्राइवेट संस्थान
यहाँ आपके लिए उन प्रमुख प्राइवेट संस्थानों और उनके सेक्टर्स की जानकारी दी गई है, जिनमें नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रोमोशन स्कीम (NAPS) प्रकार की अप्रेंटिसशिप होती हैं। इन संस्थानों में आप समय रहते आवेदन करके अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –
| कंपनी का नाम | सेक्टर | मुख्य काम/ट्रेनिंग |
| Tata Power | पावर | बिजली वितरण, सोलर सिस्टम |
| Larsen & Toubro | इंजीनियरिंग/कंस्ट्रक्शन | इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल वर्क |
| Siemens | ऑटोमेशन | PLC, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन |
| ABB India | इलेक्ट्रिकल | मोटर, ड्राइव, कंट्रोल सिस्टम |
| Schneider Electric | एनर्जी मैनेजमेंट | स्मार्ट ग्रिड, कंट्रोल पैनल |
| Reliance Industries Limited | मैन्युफैक्चरिंग | प्लांट इलेक्ट्रिकल सिस्टम |
| Adani Group | पावर/इंफ्रा | पावर प्लांट, ट्रांसमिशन |
| लोकल इंडस्ट्रियल यूनिट्स (SMEs) | मैन्युफैक्चरिंग | बेसिक वायरिंग, मशीन मेंटेनेंस |
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप के लिए कैसे आवेदन करें?
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद अप्रेंटिसशिप करने के लिए आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं –
- सबसे पहले आप अप्रेंटिसशिप के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अब इसमें लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर लॉगिन करें और अपनी प्रोफाइल में मांगी गई आवश्यक सूचनाओं (जैसे – एजुकेशन, बैंक डिटेल्स और पर्सनल डिटेल्स) को ध्यानपूर्वक भरें।
- अब अपनी आईडी खुलने पर वेबसाइट पर अपने कोर्स और लोकेशन के आधार पर अप्रेंटिसशिप के अवसरों की तलाश करें।
- अंत में कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के अवसरों में से अपने लिए बेहतर अवसर देखकर उसमें आवेदन करें।
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प
यहाँ आपके लिए ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्पों की जानकारी दी गई है, जिसके माध्यम से आप अप्रेंटिसशिप या जॉब के अलावा अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिए आगे की पढ़ाई कर सकते हैं –
| कोर्स / विकल्प | अवधि | योग्यता | कोर्स का स्तर |
| डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 3 वर्ष (या लैटरल एंट्री से 2 वर्ष) | ITI Electrician | टेक्निकल (पॉलीटेक्निक) |
| B.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) | 3 वर्ष (लैटरल एंट्री) | डिप्लोमा/ITI और प्रवेश परीक्षा | इंजीनियरिंग डिग्री |
| CTI (क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग) | 1 वर्ष | ITI पास | ट्रेनिंग / टीचिंग |
| ITI एडवांस्ड मॉडल्स / शार्ट-टर्म कोर्सेज | 3-12 महीने | ITI | स्किल अपग्रेड |
| सर्टिफिकेट कोर्स (सोलर टेक्नीशियन) | 3-6 महीने | ITI | स्किल बेस्ड |
| AMIE (B.Tech के समतुल्य) | 3-5 वर्ष | ITI/डिप्लोमा | इंजीनियरिंग लेवल |
| B.Voc (इलेक्ट्रिकल) | 3 वर्ष | 12वीं/ITI | स्किल और डिग्री |
FAQs
आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स और इसके अलावा शॉर्ट टर्म कोर्सेज जैसे- प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर (PLC) , SCADA भी कर सकते हैं।
इलेक्ट्रीशियन आईटीआई करने के बाद आप सरकारी (रेलवे, मेट्रो, बिजली बोर्ड) और प्राइवेट नौकरियों में भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसके बाद आप अपनी स्किल्स को अपग्रेड करने के लिए आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं।
ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद रेलवे (RRB), बिजली विभाग, DRDO, और SSC JE जैसे विभाग में टेक्नीशियन, लाइनमैन, वायरमैन, जूनियर इंजीनियर के पद पर काम करके अपबने करियर की शुरुआत है।
हाँ, आप ITI के बाद डिप्लोमा करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कई पॉलिटेक्निक कॉलेज ITI पास छात्रों को सीधे दूसरे वर्ष (लेटरल एंट्री) में एडमिशन ले सकते हैं। डिप्लोमा के बाद आप सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में अच्छी सैलरी ग्रोथ के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
हाँ, ITI के बाद आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आप सरकारी योजनाओं जैसे – मुद्रा लोन (PMMY) के तहत इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग, वायरिंग सर्विस या कॉन्ट्रैक्ट बेस पर अपना काम शुरू कर सकते हैं।
संबंधित आर्टिकल्स
हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको ITI इलेक्ट्रीशियन के बाद आगे की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!