इनाम का पर्यायवाची शब्द | Inaam ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए इनाम के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
इनाम का पर्यायवाची शब्द

Inaam ka Paryayvachi Shabd पुरस्कार, पारितोषिक, बख़्शीश, उपहार, तोहफा, नजराना और भेंट होते हैं। यहां हम इनाम के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, इनाम के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और इ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

इनाम का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां इनाम के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. पुरस्कार
2. पारितोषिक
3. बख़्शीश
4. उपहार
5. तोहफा
6. नजराना
7. भेंट

यह भी पढ़ें :

इनाम के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1. श्याम को कक्षा में प्रथम आने पर अध्यापक से पुरस्कार मिला। 
2. खेल में प्रथम आने पर विजेता टीम के सभी सदस्यों को पारितोषिक दिया गया। 
3. अंशुल को प्रतियोगिता में तृतीय स्थान मिलने पर कार्यालय में भेंट दी गई। 
4. शशांक को अपने जन्मदिवस पर बहुत से उपहार प्राप्त हुए। 
5. बादशाह ने अपनी प्रजा को त्यौहार के समय बख़्शीश दी। 

इ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

इ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. इच्छा – अभिलाषा, कामना, चाह, आकांशा, मनोरथ आदि। 
2. इंद्र – वज्रधर, देवराज, मेघवाहन, अमरपति, सुरेश आदि। 
3. इल्जाम – आरोप, दोषारोपण, अभियोग, लांछन आदि।
4. इंतकाल – मृत्यु, देहांत, निधन, अंतकाल, स्वर्गवास आदि।  
5. इंदु – चाँद, चंद्रमा, मयंक, राशि, महताब आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*