ICAR Exam Date 2024: 14 जून को जारी होगा एडमिट कार्ड, 29 जून को है एग्जाम

1 minute read
ICAR Exam Date 2024

ICAR Exam Date 2024 AIEEA PG के लिए जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 29 जून को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू हुए थे जो 11 मई को समाप्त हुए हैं। वहीं रिजल्ट को लेकर अभी तक ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ICAR AIEEA PG रिजल्ट जुलाई में जारी किए जाने की सम्भावना है। ICAR AIEEA की फुलफॉर्म इंडिया काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिजल्ट – ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन होती है।

ICAR Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण डेट्सइवेंट्स
11 अप्रैल से 11 मई 2024ICAR AIEEA PG रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
13 मई से 15 मई 2024ICAR AIEEA PG एप्लिकेशन करेक्शन विंडो
14 जून से 29 जून 2024ICAR AIEEA PG 2024 एडमिट कार्ड
29 जून 2024ICAR Exam Date 2024
जुलाई 2024ICAR AIEEA PG 2024 रिजल्ट

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (17 May) : स्कूल असेंबली के लिए 17 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

ICAR AIEEA PG का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

ICAR AIEEA PG का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ICAR AIEEA की ऑफिशियल वेबसाइट https://icar.nta.nic.in/ विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर ‘Student Login’ लिंक खोजें और उसपर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद, अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप से लॉगिन क्रेडेंशियल्स मांगे जाएंगे।
  • आवश्यक डिटेल्स भरने के बाद, ICAR AIEEA 2024 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
  • ICAR AIEEA एडमिट कार्ड को अब डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

ICAR AIEEA PG का एग्जाम पैटर्न

ICAR AIEEA PG का एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

पर्टिक्युलर्सडिटेल्स
टोटल क्वेश्चन200
मार्किंग स्कीम+4 हर सही उत्तर के लिए
-1 हर गलत उत्तर के लिए
नेगेटिव मार्किंगउपलब्ध है
एग्जाम ड्यूरेशन2 घंटे

यह भी पढ़ें: SSC Phase 12 Exam Date: 24, 25 और 26 जून को होगा एग्जाम, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

ICAR AIEEA PG का रिजल्ट कैसे चेक करें?

ICAR AIEEA PG का रिजल्ट चेक करने के नीचे स्टेप्स दिए गए हैं-

  • ICAR AIEEA की ऑफिशियल वेबसाइट https://icar.nta.ac.in/ विजिट करें।
  • अब लॉगिन करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
  • डिटेल्स भरने के बाद, ‘Result’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब ICAR AIEEA 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • ICAR AIEEA 2024 अच्छे से देखें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीद है कि ICAR Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*