FT Global MBA Ranking 2023: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस का रहा जलवा, मिली टाॅप पोजिशन

1 minute read
FT Global MBA Ranking 2023

शिक्षा हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है और यह हमारा भविष्य की नींव इसी पर आधारित होती है। शिक्षा में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसका प्रमाण सोमवार को दिखा। फाइनेंशियल टाइम्स (FT) द्वारा इंडिया ग्लोबल एमबीए रैंकिंग (Global MBA Ranking 2023) में नंबर एक पर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) का पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) बना हुआ है। आईएसबी दुनियाभर में टाॅप 50 में एकमात्र इंडियन बिजनेस स्कूल है।

ISB को रिसर्च के लिए भारत में पहला स्थान और विश्व में 61वां स्थान मिला है। यह रिसर्च रैंकिंग साल दर साल इसके फैकल्टी द्वारा उत्पन्न शोध उत्पादन की गुणवत्ता को भी प्रदर्शित करती है। डिप्टी डीन रामभद्रन थिरुमलाई ने कहा कि एफटी ग्लोबल एमबीए रैंकिंग (FT Global MBA Ranking 2023) में भारत में शीर्ष बी-स्कूल के रूप में आईएसबी की रैंकिंग अपने छात्रों को रिसर्च बेस्ड पाठ्यक्रम और अत्याधुनिक शिक्षण प्रदान करने के अपने निरंतर प्रयास को सामने लाता है। ये यह भी दर्शाता है कि हमारे पूर्व स्टूडेंट्स स्कूल से ग्रेजुएशन करने के बाद करियर में कितना अच्छा कर रहे हैं और देश के  विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

कैसा रहा अन्य संस्थानों का प्रदर्शन?

फाइनेंशियल टाइम्स (FT) द्वारा इंडिया ग्लोबल एमबीए रैंकिंग (Global MBA Ranking 2023) में अन्य संस्थानों के प्रदर्शन देखें तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद ने ग्लोबल लेवल पर 51वां स्थान हासिल किया और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर (IIM बैंगलोर) को 52वां स्थान मिला।

अन्य महत्वपूर्ण बड़ी ख़बरों के लिए बने रहिए Leverage Edu के संग।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*