गुजरात सरकार और MG Motors स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा देने के लिए मिलकर करेंगे काम 

1 minute read
gujarat sarkar aur mg motors students ko behtar shiksha dene ke liye milkar karenge kaam

MG Motors ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम उठाते हुए स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए गुजरात सरकार से हाथ मिलाया है। गुजरात सरकार और MG Motors के बीच स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने को लेकर करार किया गया है।

दो समझौतों पर हुए हस्ताक्षर 

गुजरात सरकार और MG Motors के बीच दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पहला समझौता कौशल्या स्किल यूनिवर्सिटी को लेकर हुआ है। इस समझौते का उद्देश्य MG Motors नेचर प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स के अंदर स्मार्ट स्किल्स का विकास करना है। दूसरा समझौता गुजरात लेबर वेलफेयर बोर्ड को MG सेवा पहल के जरिए कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करना है।

मौके पर कई गणमान्य व्यक्तिव रहे उपस्थित 

MG Motors और गुजरात सरकार के बीच ये MOUs कई प्रतिष्ठित जनों जैसे गुजरात के उद्योग मंत्री चन्दन सिंह राजपूत, डॉ. अंजू शर्मा, आईएएस, कौशल्या यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर जनरल अनुपम आनंद, गार्गी जैन, आईएएस आदि की उपस्थिति में साइन किया गया।  

पहले भी छात्राओं की शिक्षा में मदद कर चुका है MG Motors

MG Motors अपने MG सेवा कार्यक्रम के तहत पहले भी गर्ल एजुकेशन को सपोर्ट कर चुका है। MG Motors ने MG सेवा पहल के द्वारा पिछले चार वर्षों में 60,000 से भी ज्यादा लड़कियों को शिक्षित करने में मदद कर चुका है। बता दें कि MG सेवा MG Motors की एक कल्याणकारी पहल है जिसका उद्देश्य भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना है।

MG नेचर प्रोग्राम के बारे में  

MG नेचर प्रोग्राम एक पहल है जिसका उद्देश्य उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच दूरी को कम करना है। यह कार्यक्रम 25 कॉलेजों के साथ काम कर रहा है। इसका उद्देश्य 20,000 छात्रों की स्किल क्षमता में सुधार करना है। इसका लक्ष्य स्टूडेंट्स के अंदर टेक्निकल स्किल्स को निखारने के साथ साथ उनकी सॉफ्ट स्किल्स को भी सुधारना है। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप और रियल वर्ल्ड एक्सपीरियंस के द्वारा प्रोफेशनल माहौल में प्रेक्टिकल नॉलेज प्रदान की जाती है।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*