CUET PG Result 2024: एनटीए ने जारी किया pgcuet.samarth.ac.in पर रिजल्ट, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

1 minute read
CUET PG Result 2024

CUET PG Result 2024:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG Result  की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर कर दी है। रिजल्ट लिंक को अभी pgcuet.samarth.ac.in एक्टिव नहीं किया गया है। रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद कैंडिडेट अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्ड डाल कर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। NTA ने अपनी वेबसाइट पर सब्जेक्ट-वाइज टॉपर्स की लिस्ट को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines in Hindi (13 April)

इस वर्ष, यह एग्जाम 11 मार्च से 28 मार्च के बीच पूरे भारत में और भारत के बाहर 24 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) के रूप में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा तीन पालियों में 262 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें भारत के बाहर के 9 शहर शामिल हैं: मनामा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, ओटावा, अबू धाबी, वियना और कतर।

इस साल, कुल 4.6 लाख छात्रों ने CUET PG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जो कि पिछले साल के 4.5 लाख पंजीकरण से थोड़ा ज्यादा है। सीयूईटी पीजी रिजल्ट जारी करते समय एनटीए के एक बयान में कहा गया है कि इस साल सीयूईटी पीजी में कुल 190 विश्वविद्यालय (केंद्रीय/राज्य/निजी और अन्य) भाग ले रहे हैं ।

CUET PG Result 2024 subject-wise toppers list

ऐसे चेक करें CUET PG Result 2024

रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :

  • सबसे पहले उम्मीदवार CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं। 
  • यहाँ होम पेज पर आपको CUET PG Result 2024 का लिंक (एक्टिव होने के बाद) दिखेगा, इसपर क्लिक करें। 
  • अब लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें, इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • आपको CUET PG Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा। 
  • इसे डाउनलोड कर लें। 
  • भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*