GRE vs CAT परीक्षा में क्या है अंतर?

1 minute read
GRE vs CAT

भारत के साथ-साथ विदेशों में कराए जाने वाले मास्टर डिग्री कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाले एग्ज़ाम में शामिल है GRE बनाम CAT की परीक्षा। GRE बनाम CAT की परीक्षा MBA में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्ज़ाम है। GRE और CAT भारत में सबसे फेमस प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक हैं। भारत या विदेश से हायर एजुकेशन के लिए ये दोनों परीक्षाएं महत्वपूर्ण है। हमारे आज के इस ब्लॉग में हम आपको GRE vs CAT में अंतर, इनके एग्ज़ाम स्ट्रक्चर, डिफीकल्टी लेवल के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। जिससे आप इन दोनों एग्ज़ाम के बारे में बारीकी से जान पायें।

GRE क्या है?

GRE मास्टर डिग्री में एडमिशन के लिए दिया जाने वाला प्रतियोगी परीक्षा है। भारत में यह GRE का एग्ज़ाम MS और ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) के एडमिशन के लिए दिया जाता है विदेश में यह एग्ज़ाम मुख्यत: MBA के एंट्रेंस के लिए दिया जाता है। विदेशों में सभी यूनिवर्सिटीज़ में MBA के लिए GRE स्कोर जरुरी है।

CAT क्या है?

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIMs) द्वारा आयोजित एक परीक्षा है। भारत में MBA करने वालेस्टूडेंट्स को CAT का एग्ज़ाम देना कंपल्सरी है। CAT का एग्ज़ाम साल में केवल एक बार होता है। IIM के लिए स्टूडेंट्स की संख्या बहुत अधिक होने के कारण CAT एग्ज़ाम का लेवल बहुत हाई रखा जाता है इस कारण सिर्फ 1% एस्पिरेंट्स का ही सेक्शन IIM के लिए हो पाता है।

GRE बनाम CAT में अंतर

GRE बनाम CAT के बीच सामान्य अंतर को समझने के लिए यहाँ एक टेबल दी गई है-

क्षेत्र GRECAT
कंडक्टिंग अथॉरिटी एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस (ETS)इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIMs)
उपलब्धताऑल ईयर राउंड (पहले आओ पहले पाओ के आधार पर)साल में एक बार
योग्यता कोई योग्यता मानदंड नहीं है। हालाँकि, आमतौर पर मास्टर कार्यक्रमों के लिए लागू होता हैबैचलर्स की डिग्री आवश्यक है। सामान्य: 50%, SC/ST/PWD: 45%
टेस्ट का प्रकार कंप्यूटर एडप्टीवे टेस्ट लीनियर कंप्यूटर टेस्ट
सेक्शन 1. वर्बल रीजनिंग (2 सेक्शन)
2. क्वांटिटेटिव रीजनिंग (2 सेक्शन)
3. एनालिटिकल राइटिंग
1. वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
2. डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग
3. क्वांटिटेटिव सेक्शन
मैक्सिमम स्कोर 340300
स्कोर वैलिडिटी 5 साल 1 साल
टाइम 3 घंटे 45 मिनट 3 घंटे

GRE बनाम CAT के लिए योग्यता

विदेश से मास्टर डिग्री करने का सपना है तो आपको GRE और CAT का एग्ज़ाम देना जरुरी है जिसके लिए आपके पास इन योग्यताओं का होना आवश्यकता है-

  • GRE: GRE का एडमिशन पोर्टल साल भर खुला रहता है, आप कभी भी आवेदन कर सकते हैं। GRE के लिए आपके पास ग्रेजुएशन डिग्री होनी आवश्यक है। 
  • CAT: CAT के एग्ज़ाम के लिए साल में एक बार आवेदन कर सकते हैं। CAT के लिए आपके पास कम से कम 50% के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है।  

GRE बनाम CAT में कठिनाई स्तर 

GRE एग्ज़ाम सिलेबस को तीन चरणों में बांटा गया है: वर्बल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव रीजनिंग और एनालिटिकल राइटिंग वहीं CAT सिलेबस में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग के साथ स्ट्रेनुअस क्वांटिटेटिव सेक्शन को शामिल किया गया है। नीचे हमने दोनों एग्ज़ाम के चरणों को विस्तार में बताया है-

  • क्वांटिटेटिव रीजनिंग/डाटा इंटरप्रिटेशन/लॉजिकल रीजनिंग:– GRE और CAT का सिलेबस लगभग एक समान ही है, हालाँकि कठिनाई स्तर दोनों का अलग-अलग रहता है। CAT का कठिनाई स्तर GRE से अधिक है। 
  • डाटा इंटरप्रिटेशन ट्रिक्स फॉर GRE vs CAT/वर्बल एबिलिटी/रीजनिंग:- GRE एग्ज़ाम में तीन सब-सेक्शन है: सेंटेंस एक्विवैलेन्स,टेक्स्ट कम्पलीशन एंड कॉम्प्रिहेंशन। दूसरी और CAT में वर्बल रीजनिंग सेक्शन इंक्लूड क्वेश्चन ों सेंटेंस करेक्शन, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, फिल इन द ब्लैंक्स और आइडेंटिफिकेशन, एप्रोप्रियेट यूसेज ऑफ़ वर्ड्स, द ओड वन आउट आदि पर प्रश्न शामिल है। 

GRE एग्ज़ाम स्ट्रक्चर  

GRE के एग्ज़ाम स्ट्रक्चर को इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है की पहला प्रश्न सबसे आसान होता है। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ता है, प्रश्नों का कठिनाई स्तर भी बढ़ता है। GRE एग्ज़ाम को तीन चरणों में बांटा गया है: वर्बल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव रीजनिंग और एनालिटिकल राइटिंग-

  • एनालिटिकल राइटिंग सेक्शन : एनालिटिकल राइटिंग सेक्शन में दो सब-सेक्शन है- द इस्यु टास्क एंड आर्गुमेंट टास्क।  
  • क्वांटिटेटिव सेक्शन: इस सेक्शन में आपको 130-170 के बीच में स्कोर लाना होता है। आमतौर पर हर सेक्शन में 20 प्रश्न होते हैं जिन्हें 35 मिनट में करना होता है। 
  • वर्बल सेक्शन: इस सेक्शन में भी आपको 130-170 के बीच में स्कोर लाना होता है। आमतौर पर हर सेक्शन में 20 प्रश्न होते हैं जिन्हें 30 मिनट में करना होता है।

नंबर ऑफ़ एटेम्पट:- एक स्टूडेंट एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम पांच बार GRE का एग्ज़ाम दे सकता है। हर एटेम्पट में कम से कम 21 दिन का अंतर होना चाहिए। यह कंप्यूटर-एडप्टीव टेस्ट (सेक्शनल) टाइप होता है। 

CAT एग्ज़ाम स्ट्रक्चर

CAT एग्ज़ाम के सवालों का पैटर्न हर बार बदलता रहता है। CAT एग्ज़ाम का लेवल बहुत हाई होता है। CAT एग्ज़ाम को तीन चरणों में बांटा गया है-

  • वर्बल एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC)
  • डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DI & LR)
  • क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA)

QA और VARC सेक्शन में 34 प्रश्न होते हैं जबकि DI और LR सेक्शन में 32 प्रश्न होते हैं। क्वेश्चन का यह डिस्ट्रीब्यूशन 2017 से लागू हुआ  है। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है और एक सवाल गलत होने पर -1 अंक होगा। CAT एग्ज़ाम की रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये है। CAT के लिए स्टूडेंट्स कितनी बार भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन एक साल में एक बार ही आवेदन कर सकते हैं।

GRE और CAT

GRE vs CAT के बीच के अंतर को समझने के लिए हम इस टेबल का भी सहारा ले सकते हैं, यहाँ आप दोनों के बीच के अंतर को एक साथ और आसानी से समझ सकते हैं-

फैक्टर GREGMATCAT
कंडक्टिंग बॉडी ETSGMACIIMs
एग्ज़ाम फीस $205/- (15,355 INR)$250/- (18,726 INR)Rs. 1,800/-
नंबर ऑफ़ एटेम्पट एक साल में पांचएक साल में पांचसाल में एक
एग्ज़ाम डेट कंडक्टेड थ्रोआउट द ईयर कंडक्टेड थ्रोआउट द ईयरकंडक्टेड यूजवली इन द मंथ नवंबर
सक्सेस परसेंटेज 10%10%1%
फॉर्मेट कंप्यूटर एंड पेपर बेस्ड ओन्ली कप्यूटर कंप्यूटर बेस्ड ओन्ली कंप्यूटर बेस्ड
मैक्सिमम मार्क्स 340800पैटर्न बदलता रहता है
नंबर ऑफ़ एप्लिकेंट 6 लाख 2.61 लाख 2.31 लाख
ऍप्लिकेबिलिटी यूएस में सबसे टॉप बी-स्कूलयूएस में सबसे टॉप बी-स्कूलIIMs एंड अन्य MBA कॉलेजेस इन इंडिया
टारगेट कोर्स एमएस, लॉ, एमबीए और कई अन्य जैसे कई कोर्स सिर्फ मैनेजमेंट और बिजनेस से जुड़े कोर्ससिर्फ मैनेजमेंट और बिजनेस से जुड़े कोर्स
वैलिडिटी 5 साल 5 साल 1 साल
डिफीकल्टी (आउट ऑफ़ 10)78.59

FAQs

GRE vs CAT में से कौन सा एग्ज़ाम कठिन है?

GRE और CAT में से सामान्यत: CAT के एग्ज़ाम को कठिन मन जाता है। 

क्या CAT के लिए GRE की तैयारी काफी है?

CAT और GRE एग्ज़ाम का सिलेबस एक समान सा है। इसलिए आप CAT एग्ज़ाम के लिए GRE तैयारी का उपयोग कर सकते हैं। 

CAT का सिलेबस कितने चरणों में बांटा गया है?

CAT के सिलेबस को तीन चरणों में बांटा गया है –
1. वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
2. डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग
3. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

GRE का सिलेबस कितने भाग में बांटा गया है?

GRE के सिलेबस के तीन भाग है –
1. वर्बल रीजनिंग
2. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
3. एनालिटिकल राइटिंग

आशा करते हैं कि इस ब्लॉग ने आपको GRE vs CAT के बीच के अंतर को समझने में मदद की होगी।  यदि आप GRE या CAT में से कोई एग्ज़ाम देना चाहते हैं और विदेश में पढ़ना चाहते हैं, तो आज ही हमारी Leverage Edu वेबसाइट पर जाइए और हमारे स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 दिए गए नंबर पर कांटेक्ट कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*