CUET 2023 : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 10 कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, जानिए कटऑफ

1 minute read
CUET 2023 : allahbad university ke 10 courses mein admission ke liye registration ki prakriya aaj hogi shuru janiye cuttoff

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सभी 54 विषयों के लिए पहली कट ऑफ़ लिस्ट जारी कर दी गई है। वहीं दूसरी कटऑफ लिस्ट के लिए 10 कोर्सेज के लिए आज यानी 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इन 10 कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सभी 54 विषयों में एडमिशन के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। दूसरी कट ऑफ़ लिस्ट के लिए 10 कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होंगे। आज यानी 1 अगस्त 2023 से इन कोर्सेज के लिए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा। यह रजिस्ट्रेशन LLM, MDS, MA उर्दू, MSC बायोटेक, MSC बायोकेमिस्ट्री, MSC रूरल टेक्नोलॉजी और MCA कोर्सेज में प्रवेश के लिए किए जाएंगे। 

कटऑफ लिस्ट डिटेल्स

LLM में जनरल केटेगरी के लिए कटऑफ 178 मार्क्स और ST वर्ग के लिए 130 मार्क्स है। MA एंशिएंट हिस्ट्री के लिए जनरल केटेगरी की कट ऑफ़ 154 मार्क्स है। MDA के लिए जनरल वर्ग की कट ऑफ़ 90 मार्क्स, MA फिलॉसोफी के लिए 100 मार्क्स, MA सोशियोलॉजी में जनरल केटेगरी की कटऑफ़ 158 मार्क्स, MSC बायोटेक्नोलॉजी के लिए 152 मार्क्स और MSC बायोकेमिस्ट्री में जनरल वर्ग की कट ऑफ 132 अंक रही है।

वहीं MSC रूरल टेक्नोलॉजी में जनरल केटेगरी की कट ऑफ़ 64 मार्क्स, MA उर्दू के लिए 62 मार्क्स की कट ऑफ़ निर्धारित की गई है। इसके अलावा MCA कोर्स में जनरल वर्ग के कट ऑफ़ मार्क्स 128 तय किए गए हैं।

इस वर्ष अधिक रही रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की संख्या

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने 15,000 अधिक स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन किए हैं। 31 जुलाई 2023 को रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट थी।

आखिरी समय तक 62,000 स्टूडेंट्स ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। पिछले साल की बात करें तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कुल 35,000 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन के बाद एडमिशन की दौड़ में शामिल होने के लिए फीस जमा की थी। बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय अगस्त के दूसरे सप्ताह से कोर्सेज के लिए प्रवेश देना शुरू कर सकता है।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*