CTET Cut Off 2023 : जानिए कैसे चेक करें CTET 2023 कट ऑफ लिस्ट?

1 minute read
64 views
CTET Cut Off 2023 janiye kaise karein CTET 2023 cut off list

सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET) में प्रथम बार बैठने वाले उम्मीदवारों को तरह-तरह के सवाल परेशान करते हैं, जिसमें से एक यह भी है कि परीक्षा के बाद कट ऑफ लिस्ट कैसे देखी जाए और कैटेगरी वाइज यह कट ऑफ लिस्ट किस प्रकार जारी होती है। CTET 2023 का आयोजन जुलाई-अगस्त के माह में होने जा रहा है, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवार सरकारी स्कूल्स में प्राइमरी टीचर्स बन सकते हैं। इस एग्जाम अपडेट में आपको CTET Cut Off 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी के बारे में जानने को मिलेगा, जो जानकारी उम्मीदवारों का उचित मार्गदर्शन करेगी।

परीक्षा का नाम  सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET)
परीक्षा का आयोजनकर्ता सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा में अधिकतम अंक 150 अंक (प्रत्येक परीक्षा के लिए)
परीक्षा का मोड  ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ 

यह भी पढ़ें : जानिए आज के दिन का क्या है इतिहास?

CTET 2023 की कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट 

CTET 2023 की परीक्षा में कैटेगरी वाइज ही कट ऑफ लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए मिनिमम क्वालीफाइंग परसेंटेज 60% होता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को CTET परीक्षा में पास होने के लिए 150 अंकों में से 90 अंक लाने अनिवार्य होते हैं। ST/SC और OBC के उम्मीदवारों को CTET परीक्षा में पास होने के लिए 150 अंकों में से 82 अंक लाने अनिवार्य होते हैं, इन्हीं के आधार पर कट ऑफ लिस्ट जारी होती है।

जानिए CTET 2023 की कट ऑफ लिस्ट कैसे करें चेक?

CTET 2023 की कट ऑफ लिस्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने पर आप CTET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • फिर आप अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट और कट ऑफ लिस्ट दिखाई देगी तो वहां से आप कट ऑफ लिस्ट देख सकते हैं।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert