जानिए क्या है UCEED 2023 Registration Last Date

1 minute read
UCEED 2023 Registration Last Date

UCEED ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 30 सितंबर, 2022 से शुरू हुआ था। UCEED ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2022 थी और देर से रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2022, (रात 11:55 बजे) तक थी देर से रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पर ₹ 500/यूएस $50 का विलंब शुल्क लगा था। 16 नवंबर 2022 को रात्रि 11:55 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो गया था। UCEED 2023 Registration Last Date अब निकल चुकी है जो कैंडिडेट आवेदन करना चाहते थे लेकिन वे आवेदन करने से चूक गए हैं वे अब अगली बार UCEED एग्जाम के लिए आवेदन कर पायेंगें। जिन्होंने इसके लिए आवेदन कर दिया है उनके लिए बता दें कि UCEED 2023 exam 22 जनवरी 2023 को होने वाला है।

Undergraduate Common Entrance Examination for Design (UCEED) के एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग 13 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। UCEED Admit Card 13 जनवरी, 2023 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। आप ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। UCEED 2023 एडमिट कार्ड करेक्शन प्रोसेस की अवधि आज शाम 5 बजे तक खत्म होने वाली है। 17 जनवरी 2023, 05:00pm के बाद कोई करेक्शन नहीं किया जायेगा। बिना सही एडमिट कार्ड के UCEED एग्जाम सेंटर पर आपको प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

30 सितम्बर 2022UCEED एप्लीकेशन फॉर्म 2023 शुरू होने की तारीख
9 नवंबर 2022रेगुलर फीस के साथ रजिस्टर करने की अंतिम तिथि
16 नवंबर 2022500 रुपए की लेट फीस के साथ रजिस्टर करने की अंतिम तिथि
13 जनवरी 2023 UCEED admit card 2023 रिलीज़ होने की तिथि
17 जनवरी 2023, शाम 5 बजे तक UCEED admit card 2023 में करेक्शन के लिए अंतिम तिथि
22 जनवरी 2023UCEED 2023 Exam Date

यह भी जरूर पढ़ें : UCEED 2023 Admit Card Correction now Closed – एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग आज शाम 5 बजे तक

UCEED 2023 Registration कैसे करें?

UCEED के लिए रजिस्ट्रेशन इन सरल स्टेप्स को फॉलो करके आप कर सकते हैं :

  1. UCEED-2023 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. Register for UCEED-2023 पर क्लिक करें।
  3. UCEED-2023 के लिए ई-मेल आईडी से रजिस्टर करें।
  4. आपको एक एक्टिवेशन मेल प्राप्त होगा।
  5. भविष्य के उद्देश्यों के लिए पासवर्ड बनाएं और याद रखें।

UCEED 2023 Exam Date

UCEED 2023 Exam Date 22 जनवरी 2023 है। यह परीक्षा 9.00 AM – 12.00 PM तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रविवार, 22 जनवरी, 2023 को सुबह 7:00 बजे एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट और एक वैलिड, ओरिजिनल फोटो पहचान के प्रूफ के साथ रिपोर्ट करना होगा। जैसा कि आपको एडमिट कार्ड पर लिखे इंस्ट्रक्शन में पढ़ने को मिलेगा कि परीक्षा में शामिल होने से पहले बायोमेट्रिक जानकारी (अंगूठे का निशान और तस्वीर) को रिकॉर्ड करना आवश्यक है।

UCEED 2023 Official Website

UCEED की ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in है जहां से आप एडमिट कार्ड, प्रीवियस ईयर पेपर, अन्य जरुरी जानकारियां पा सकते हैं।

UCEED 2023 Admit Card Download करने के बाद ये डिटेल्स जरूर करें चेक!

UCEED Admit Card में कैंडिडेट को नाम, UCEED रजिस्ट्रेशन आईडी, UCEED 2023 के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि, केटेगरी, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, एग्जाम प्रोग्राम, एग्जाम सेंटर डिटेल्स और उम्मीदवारों के लिए निर्देश देखने को मिलेंगे।

ऊपर दी गई सभी जानकारियां जो आपको देखने को मिलेंगी सावधानीपूर्वक सभी को चैक कर लें। UCEED Admit Card में किसी भी प्रकार की गलती होने पर आपको UCEED 2023 exam centre पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : UCEED 2023 एडमिट कार्ड करेक्शन प्रोसेस शुरू जानिए कैसे करें अप्लाई

UCEED Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी आपके पास होना बहुत ही जरुरी है क्योंकि उसके बिना आपको UCEED 2023 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए नीचे दी गई स्टेप्स से जानिए की UCEED Admit Card कैसे आप डाउनलोड कर सकते हैं-

  • चरण 1: UCEED की ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2 : ‘UCEED Admit Card’ टैब पर क्लिक करें।
  • चरण 3 : रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • चरण 4 : UCEED एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
  • चरण 5 : UCEED प्रवेश परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंट लें।

UCEED Admit Card 2023 में गलती होने पर क्या करें? 

एडमिट कार्ड में उपलब्ध सभी जानकरियों को ठीक से जांच लें और किसी भी गलतियों के मामले में आप [email protected] के माध्यम से जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे (आज) से पहले IIT बॉम्बे में UCEED कार्यालय से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में गलतियों के सुधार की अंतिम तिथि जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे तक है, इसलिए आज जैसे ही एडमिट कार्ड आप डाउनलोड कर लेते हैं उसके बाद तुरंत दी तारीख से पहले मेल करें। यदि आप जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे के बाद ऐसा करते हैं तो एडमिट कार्ड में चैंजेस नहीं किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड में विसंगतियों के सुधार की अंतिम तिथि

एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती को सुधार करने के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2023 है शाम 5 बजे तक है। आपको यदि UCEED 2023 एडमिट कार्ड करेक्शन प्रोसेस के लिए अप्लाई करना है तो अंतिम समय का इंतजार ना करें समय पर अप्लाई करें।

UCEED 2023 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*