KIITEE Application Process 2023 – जानिए KIITEE के फॉर्म भरने से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

1 minute read
88 views
know complete KIITEE Application Process 2023

Kalinga Institute of Industrial Technology (KIIT) ने KIITEE 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म रिलीज़ कर दिया है। कैडिडेट्स KIITEE एप्लीकेशन फॉर्म 2023 को KIITEE की ऑफिशियल वेबसाइट https://kiitee.kiit.ac.in/ से भर सकते हैं। इससे पहले हम आपको यह बता दें कि KIITEE 2023 Registration की आख़िरी तारीख  05 अप्रैल 2023 है। अगर आप KIITEE एग्जाम में बैठना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की अंतिम तारीख यानी 05 अप्रैल 2023 से पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म में क्या भरें? कैसे भरें? इसके लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए। 

क्या रहेंगी KIITEE 2023 की Application Dates?

हाँलांकि अथॉरिटीज ने KIITEE 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म डेट अनाउंस कर दी है। डेट्स की जानकारी आप चाहें तो KIITEE की ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं। एप्लीकेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स हमने नीचे टेबल में मेंशन की है-

इवेंट्स  डेट्स 
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत  10 दिसंबर 2022 
KIITEE 2023 application form भरने की आख़िरी तारीख़  05 अप्रैल 2023 
KIITEE 2023 slot booking 01-05 अप्रैल 2023 
KIITEE 2023 mock test availability अप्रैल 2023
KIITEE 2023 admit card स्लॉट बुकिंग के बाद 
KIITEE 2023 exam date 14-18 अप्रैल 2023
KIITEE 2023 result date 22 अप्रैल 2023 
KIITEE 2023 counselling session  अप्रैल / मई 2023 

नोट : KIITEE 2023 Application Form की डेट आ चुकी है, लेकिन आप फॉर्म भरने से पहले एग्जाम के एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया यानी योग्यताओं पर भी ख़ास ध्यान दें। 

KIITEE Application Form 2023 कैसे भरें?

KIITEE Application Form 2023 भरने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स हमने नीचे पॉइंटर्स में समझाए हैं- 

  • KIITEE ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाएँ।
  • ‘Apply Online’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • KIITEE 2023 एप्लीकेशन फॉर्म में कैंडिडेट का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और स्टेट भरें।
  • कैप्चा एंटर कर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • जिस प्रोग्राम में आप एप्लाई करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें। आप जितने चाहें उतने प्रोग्राम्स में एप्लाई कर सकते हैं। 
  • प्रोग्राम चुनने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें और फिर कोर्स सबमिट करने के लिए  ‘Confirm’ पर क्लिक करें।
  • ‘Apply Online’ बटन पर क्लिक करने से पहले सभी इंस्ट्रक्शंस को ध्यान से पढ़ लें।
  • अब, डिटेल्स जैसे पर्सनल, एग्जाम सेंटर, एकेडेमिक्स और बाकी इनफार्मेशन को फॉर्म में भरें। 

KIITEE Application Form 2023 में भरी जाने वाली पर्सनल डिटेल्स 

KIITEE Application Form 2023 में भरी जाने वाली पर्सनल डिटेल्स की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • कैंडिडेट का नाम 
  • DOB 
  • लिंग 
  • नॅशनलिटी 
  • कांटेक्ट नंबर 
  • रिजर्वेशन केटेगरी 
  • पिता का नाम
  • माता का नाम  
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल एड्रेस 

KIITEE Application Form 2023 डॉक्यूमेंट स्पेसिफिकेशन्स 

KIITEE Application Form 2023 में अपलोड की जाने वाले डाक्यूमेंट्स स्पेसिफकेशन्स कुछ इस तरह हैं –

इमेज  फॉर्मेट  साइज़ 
फोटोग्राफ़  JPG 50 KB
सिग्नेचर  JPG 50 KB
मार्कशीट  JPG 1 MB

इस आर्टिकल में हमने आपको एप्लीकेशन से जुड़ी जानकारी दी जिसमें फॉर्म कैसे भरें यह भी शामिल था। किन दस्तावेजों की ज़रूरत आपको फॉर्म भरते समय पड़ेगी, ये जानकारी हम आपको अगले आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे। जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ और हमारे आने वाले आर्टिकल्स भी ज़रूर पढ़िए। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert