CNET Exam Date 2024: 29 मई तक करें UP BSc नर्सिंग के लिए रजिस्ट्रेशन, 14 जून को है एग्जाम

1 minute read
CNET Exam Date 2024

CNET Exam Date 2024 UP BSc नर्सिंग के लिए जारी कर दी गई हैं। यह एग्जाम 14 जून को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 5 जून को जारी कर दिया जाएगा। CNET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अप्रैल को शुरू हुई थी जो 29 मई तक जारी रहेगी। हालांकि CNET रिजल्ट को लेकर अभी ऑफिसियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। CNET की फुलफॉर्म कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट होती है।

CNET Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
CNET 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू25 अप्रैल 2024
CNET 2024 रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट29 मई 2024
CNET 2024 एडमिट कार्ड5 जून 2024
CNET Exam Date 202414 जून 2024
CNET 2024 आंसर कीसूचित किया जाएगा
CNET 2024 ऑब्जेक्शन विंडोसूचित किया जाएगा
CNET 2024 रिजल्टसूचित किया जाएगा

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (21 May) : स्कूल असेंबली के लिए 21 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

CNET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

CNET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • UP BSc नर्सिंग के लिए ऑफिशियल वेबसाइट abvmuup.edu.in विजिट करें।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर ब्रोशर को पढ़ें, एलिजिबिलिटी, आवश्यक दस्तावेज, एप्लिकेशन फॉर्म भरते हुए पालन किए जाने वाले स्टेप्स आदि की जांच करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म को सावधानी से भरें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म जमा करके और एप्लिकेशन फीस का भुगतान करके प्रक्रिया पूरी करें।
  • फॉर्म भरने के बाद भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म की एक कॉपी का प्रिंटआउट निकाल लें।

CNET 2024 ऐप्लिकेशन फीस

CNET 2024 ऐप्लिकेशन फीस का जानकारी नीचे दी गई है-

केटेगरीफीस (INR)
General/ OBC3,000
रिज़्वड केटेगरी (SC/ ST/PwD)2,000

CNET 2024 एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

CNET 2024 एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ABPMU की ऑफिशियल वेबसाइट abvmuup.edu.in विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • इसके बाद CNET एग्जाम 2024 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, अब इसे क्रॉस-चेक करें और डाउनलोड करें।
  • अब डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।

CNET 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न

CNET 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

सब्जेक्ट्सटोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्स
जनरल एबिलिटी एंड जनरल नॉलेज1010
फिजिक्स3030
केमिस्ट्री3030
बायोलॉजी (बॉटनी एंड जूलॉजी)3030
टोटल100100

उम्मीद है कि CNET Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*