Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi: वीरता और स्वाभिमान की सीख देते छत्रपति शिवाजी महाराज के विचार

1 minute read
Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi

Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi: छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के एक महान शूरवीर योद्धा थे , जिन्होंने हिंदवी स्वराज की स्थापना की। देश, धर्म और गौ की रक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज ने जनमानस को हिंदवी स्वराज का संकल्प दिया, जो सदियों से हर भारतीय को प्रेरित करता आ रहा है। बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन और उनके विचार हमें जीवनभर प्रेरित करते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के विचार (Shivaji Maharaj Quotes in Hindi) सदैव ही युवाओं में एक मुख्य भूमिका निभाते हैं। छत्रपति शिवाजी एक ऐसे महान शासक थे जिन्होंने पूर्ण स्वराज (हिंदवी स्वराज) की अलख जागकर समाज को सशक्त करने का काम किया। इस लेख में आपके लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार (Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो हमें वीरता और स्वाभिमान की सीख देते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन परिचय

Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi को पढ़ने से पहले विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास के एक महान शासक, धर्मरक्षक, छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जीवन परिचय के बारे में अवश्य पढ़ लेना चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन परिचय विद्यार्थियों को मातृभूमि की रक्षा करने से लेकर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति तक प्रेरित कर सकता है।

जिस समय भारत की सनातन संस्कृति पर क्रूरता के हमले हो रहे थे, जिस समय विश्व ने मानवता ताड़ताड़ होती देखी थी, उसी समय तमस को चीरते हुए एक हिंदवी स्वराज के सूर्य का उदय हुआ। हिंदवी स्वराज का वह चमकता सूर्य स्वयं छत्रपति शिवाजी महाराज थे। 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था।

छत्रपति शिवाजी महाराज के पिताजी का नाम शाहजी भोंसले था, जो कि एक प्रसिद्ध सेनापति थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की माँ का नाम जीजाबाई था, जो कि एक कुशल राजनीतिज्ञ और धार्मिक महिला थीं। छत्रपति शिवाजी महाराज में कुशल नेतृत्व और वीरता का सृजन करने वाली उनकी पहली गुरु “उनकी माँ” ही थीं।

गुरिल्ला युद्ध और रणनीति में महारत रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज ने मात्र 16 वर्ष की आयु में, तोरणा किले पर अपनी पहली विजय प्राप्त की। हिंदवी स्वराज के अपने सपने को साकार करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज ने “मराठा साम्राज्य” की नींव रखी, जिसके बाद 6 जून 1674 को रायगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ। अपने कुशल नेतृत्व और विचारों से भारतीय समाज को आज तक प्रेरित करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज 3 अप्रैल, 1680 को पंचतत्व में विलीन हो गए।

यह भी पढ़ें : Motivational Quotes in Hindi for Success

Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi

Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi के माध्यम से आपको छत्रपति शिवाजी महाराज जी के विचारों को पढ़ने का अवसर मिलेगा, Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:

“शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझ कर डरना भी नही चाहिए।”

“जब लक्ष्य जीत की हो, तो हासिल करने के लिए कितना भी परिश्रम, कोई भी मूल्य , क्यो न हो उसे चुकाना ही पड़ता है।”

“जो मनुष्य समय के कुच्रक मे भी पूरी शिद्दत से, अपने कार्यो मे लगा रहता है। उसके लिए समय खुद बदल जाता है।”

“कोई भी कार्य करने से पहले उसका परिणाम सोच लेना हितकर होता है; क्योकी हमारी आने वाली पीढी उसी का अनुसरण करती है।”

Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi

“एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद मे विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।”

“शत्रु चाहे कितना ही बलवान क्यो न हो, उसे अपने इरादों और उत्साह मात्र से भी परास्त किया जा सकता है।”

“जब हौसले बुलन्द हो, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है।”

“धैर्य और हिम्मत से हर युद्ध जीता जा सकता है।”

यह भी पढ़ें – आत्मज्ञान और भक्ति की सीख देते रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार

Top 10 Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi

Top 10 Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi निम्नवत हैं, जिसमें आप छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित Shivaji Maharaj Quotes in Hindi को पढ़ पाएंगे। यह विचार स्वलिखित हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा पाकर श्रद्धा भाव के साथ लिखे गए हैं-

क्रूरता के सामने निर्बल बने रहने से बेहतर है मानवता की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर बल का प्रयोग किया जाए।

सत्य का मार्ग ही आपको साहसी बनाता है, निरंतर प्रयास करते रहें और अपने लक्ष्य को पूरा करें।

आने वाली पीढ़ी को विरासत में क्या देकर जाएंगे, ये केवल आप पर निर्भर करता है।

मातृभूमि के प्रति सच्ची निष्ठा रखने वाला व्यक्ति ही अंत्योदय की विचारधारा अपनाता है।

समय के कुचक्रों में फंसकर अपने जीवन के निर्णय लेने से, आप अपने विनाश का एक मुख्य कारण बन सकते हैं।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi

लक्ष्य जितना कठिन हो, संघर्ष उतना ही बड़ा होना चाहिए।

अपने अधिकारों की बात रखना कुछ गलत नहीं, लेकिन इसके लिए आपकी रणनीति मायने रखती है।

मानव को निर्णय लेने से पहले परिणामों के बारे में भी थोड़ा सोच विचार करना चाहिए।

जीवन में आपका शत्रु कितना भी बलवान क्यों न हो, यदि आप में तनिक भर भी सच्चाई है तो जीत आपके हौसलों की ही होगी।

युवाओं को स्वतंत्रता का सही अर्थ जानकर, मातभूमि की सेवा में समर्पित हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Quotes on Christmas in Hindi

विद्यार्थियों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक विचार

विद्यार्थियों को एक नई दिशा दिखाने के लिए Shivaji Maharaj Quotes in Hindi महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों के लिए Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:

“कोई भी कार्य करने से पहले उसका परिणाम सोच लेना हितकर होता है, क्योंकि हमारी आने वाली पीढ़ी उसी का अनुसरण करती है।”

“स्वतंत्रता एक वरदान है, जिसे पाने का अधिकारी हर कोई है।”

“सच्चा योद्धा वह होता है जो लड़ाई से पहले ही जीत जाता है।”

“अपनी गलतियों से सीखना ही सच्चा ज्ञान है।”

Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi

“जो मनुष्य समय के कुचक्र में भी पूरी शिद्दत से अपने कार्यो मे लगा रहता है, उसके लिए समय खुद बदल जाता है।”

“जो लोग अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहते हैं, वे ही सफलता प्राप्त करते हैं।”

“जब हौसले बुलंद हों, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है।”

“सफल वही होता है जो अपने लक्ष्य पर अडिग रहता है।”

यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर शायरी पढ़कर भारतीय लोकतंत्र पर करें गर्व की अनुभूति!

छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित सामाजिक विचार

Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित सामाजिक विचारों को पढ़ने का अवसर मिल जाएगा, जो कि निम्नलिखित हैं-

“शत्रु चाहे कितना ही बलवान क्यों न हो, उसे अपने इरादों और उत्साह मात्र से भी परास्त किया जा सकता है।”

“नारी के सभी अधिकारों में, सबसे महान अधिकार माँ बनने का है।”

“सर्वप्रथम राष्ट्र, फिर गुरु, फिर माता-पिता, फिर परमेश्वर अतः पहले खुद को नही राष्ट्र को देखना चाहिए।”

“किसी भी कार्य को करने से पहले उसके परिणाम को सोच लेना भी बेहतर होता है क्योकि आने वाली पीढ़ी आपकी ही अनुसरण करती है।”

“एक सफल मनुष्य अपने कर्तव्य की पराकाष्ठा के लिए, समुचित मानव जाति की चुनौती स्वीकार कर लेता है।”

“जो व्यक्ति सिर्फ अपने देश और सत्य के सामने झुकते है उनका आदर सभी जगह होता है।”

“हर व्यक्ति के भीतर एक योद्धा छिपा होता है, उसे जगाने की जरूरत होती है।”

“एक सच्चा राजा वही होता है जो अपनी प्रजा का भला पहले सोचता है।”

छत्रपति शिवाजी महाराज पर प्रसिद्ध लोगों के विचार

यहाँ आपके लिए छत्रपति शिवाजी महाराज पर प्रसिद्ध लोगों के विचार दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –

“शिवाजी जैसे महान राजा इस धरती पर बार-बार जन्म नहीं लेते। वे केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि एक सच्चे राष्ट्रनिर्माता थे।” – स्वामी विवेकानंद

“शिवाजी महाराज ने स्वतंत्रता और स्वराज की जो लौ जलाई थी, वह आज भी हर भारतीय के हृदय में जल रही है।” – नेताजी सुभाष चंद्र बोस

“यदि भारत में शिवाजी जैसा नेतृत्व हर युग में होता, तो हमारा देश कभी गुलाम न होता।” – वीर सावरकर

“शिवाजी महाराज केवल एक नाम नहीं, बल्कि वह प्रतीक हैं सत्य, न्याय और राष्ट्रभक्ति का। उनकी नीतियां आज भी हमें प्रेरित करती हैं।” – महात्मा गांधी

“शिवाजी महाराज का नेतृत्व और उनकी संगठन शक्ति आज भी हमें प्रेरित करती है कि कैसे एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जाए।” – सरदार वल्लभभाई पटेल

“अगर भारत को स्वतंत्रता संग्राम में एक आदर्श की आवश्यकता हो, तो वह आदर्श शिवाजी महाराज हैं।” – लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक

“शिवाजी महाराज ने केवल एक राज्य की स्थापना नहीं की, बल्कि एक न्यायसंगत और आदर्श शासन प्रणाली का निर्माण किया।” – डॉ. भीमराव अंबेडकर

“शिवाजी की गाथा भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो हमें सिखाती है कि संकल्प और साहस से सब कुछ संभव है।” – जवाहरलाल नेहरू

“शिवाजी महाराज भारतीय स्वतंत्रता का पहला दीपक थे, जिन्होंने हर भारतीय को आत्मसम्मान और स्वराज का पाठ पढ़ाया।” – रवींद्रनाथ टैगोर

    FAQs

    छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को आज के समय में कैसे लागू किया जा सकता है?

    छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को आज के समय में लागू करने के लिए निम्नलिखित विचारों को पढ़ा जा सकता है-

    शिवाजी महाराज की नीतियां नेतृत्व, साहस और आत्मनिर्भरता पर जोर देती हैं।
    उनका प्रशासनिक दृष्टिकोण आज की राजनीति और शासन व्यवस्था के लिए भी प्रासंगिक है।
    उनके विचार हमें देशप्रेम और सामाजिक न्याय की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

    छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों से हमें क्या सीख मिलती है?

    छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों से हमें राष्ट्रप्रेम, साहस, ईमानदारी, धर्मनिरपेक्षता और नेतृत्व की सीख मिलती है।

    छत्रपति शिवाजी महाराज के युद्ध नीति से जुड़े अनमोल विचार कौन से हैं?

    छत्रपति शिवाजी महाराज के युद्ध नीति से जुड़े अनमोल विचार निम्नलिखित हैं –

    “रणनीति और चतुराई से बड़ी से बड़ी सेना को भी हराया जा सकता है।”
    “युद्ध में जीतने के लिए शारीरिक शक्ति से अधिक मानसिक शक्ति आवश्यक होती है।”
    “अपने दुश्मन को कमजोर न समझो, बल्कि उसकी शक्ति को पहचान कर योजना बनाओ।”

    छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श नेतृत्व कैसा था?

    छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श नेतृत्व न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष और प्रजा के कल्याण को प्राथमिकता देने वाला था।

    छत्रपति शिवाजी महाराज के विचार युवाओं को क्या प्रेरणा देते हैं?

    छत्रपति शिवाजी महाराज के विचार युवाओं को नेतृत्व, परिश्रम और निडरता का पाठ पढ़ाते हैं। इसके साथ ही शिवाजी महाराज की नीतियां हमें सिखाती हैं कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

    छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन युवाओं को कैसे प्रेरित करता है?

    छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

    छत्रपति शिवाजी महाराज का सपना क्या था?

    छत्रपति शिवाजी महाराज का सपना स्वराज की भी स्थापना करना था।

    हिंदवी स्वराज का अर्थ क्या है?

    छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज का अर्थ विदेशी शासन से मुक्ति पाना और स्वराज की स्थापना करना था।

    छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें कैसे प्रेरित किया?

    छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने और धर्म की रक्षा करने के लिए सदैव प्रेरित किया है।

    छत्रपति शिवाजी के बचपन के गुरु कौन थे?

    छत्रपति शिवाजी के बचपन के गुरु का नाम समर्थ गुरु रामदास था।

    संबंधित आर्टिकल

    Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
    Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
    Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
    Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
    Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
    Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
    Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi
    Ravidas Jayanti Quotes in HindiVishwakarma Jayanti Quotes in Hindi
    Quotes on Holi in HindiChhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi
    Ramakrishna Paramahamsa Quotes in HindiStop Smoking Quotes in Hindi
    World Poetry Day Quotes in HindiUtkal Divas Quotes in Hindi

    आशा है कि इस लेख में दिए गए छत्रपति शिवाजी महाराज पर प्रसिद्ध लोगों के विचार (Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi) आपको पसंद आए होंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

    Leave a Reply

    Required fields are marked *

    *

    *