छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप ए और ग्रुप बी अधिकारियों की भर्ती के लिए होती हैं। CGPSC के अंतर्गत मुख्य रूप से डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक, सहायक निदेशक, विकासखंड अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी जैसे कई प्रमुख पदों पर भर्ती की जाती है।
यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में उच्च प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, तो आपको CGPSC परीक्षा पास करनी अनिवार्य होगी। यह परीक्षा बहुत कठिन मानी जाती है, जिसमें प्रतिवर्ष हजारों कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं, लेकिन उनमें से केवल सीमित संख्या में ही कैंडिडेट्स का चयन प्रशासनिक सेवाओं में हो पाता है। इसलिए अगर आप जानना चाहते हैं कि CGPSC की तैयारी कैसे करें, तो यह लेख पूरा पढ़ें।
This Blog Includes:
CGPSC चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:
- प्रिलिम्स: दो पेपर (ऑब्जेक्टिव)
- मेंस: सात पेपर (डिस्क्रिप्टिव)
- इंटरव्यू
CGPSC परीक्षा पैटर्न ओवरव्यू
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा तीन चरणों में होती है, प्रिलिम्स, मेंस और इंटरव्यू। ध्यान दें कि प्रिलिम्स परीक्षा में दो पेपर होते हैं और दोनों 200-200 अंकों के होते हैं। इसमें क्वालिफाइंग अंक सामान्य वर्ग के लिए 33% और आरक्षित वर्गों के लिए 23% होते हैं। दूसरा प्रश्न पत्र केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है, इसलिए इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते।
वहीं, प्रिलिम्स में मेरिट केवल पेपर 1 (सामान्य अध्ययन) के अंकों के आधार पर बनती है, जिससे मेंस के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है। मेंस परीक्षा में 7 पेपर होते हैं और प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होता है। प्रथम पेपर ‘भाषा’ को छोड़कर, अन्य सभी प्रश्न पत्रों के उत्तर आप अपनी पसंद के अनुसार हिंदी या अंग्रेज़ी में लिख सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल में CGPSC परीक्षा का पैटर्न देख सकते हैं:
CGPSC प्रिलिम्स परीक्षा पैटर्न
| प्रश्न पत्र | विषय | प्रश्न | अंक | परीक्षा अवधि | नकारात्मक अंकन |
| पेपर 1 | सामान्य अध्ययन | 100 | 200 | 2 घंटे | ⅓ |
| पेपर 2 | एप्टीट्यूड टेस्ट | 100 | 200 | 2 घंटे | ⅓ |
CGPSC मेंस परीक्षा पैटर्न
| प्रश्न-पत्र | विषय | अवधि | अंक |
| पेपर 1 | भाषा | 3 घंटे | 200 |
| पेपर 2 | निबंध | 3 घंटे | 200 |
| पेपर 3 | सामान्य अध्ययन 1 | 3 घंटे | 200 |
| पेपर 4 | सामान्य अध्ययन 2 | 3 घंटे | 200 |
| पेपर 5 | सामान्य अध्ययन 3 | 3 घंटे | 200 |
| पेपर 6 | सामान्य अध्ययन 4 | 3 घंटे | 200 |
| पेपर 7 | सामान्य अध्ययन 5 | 3 घंटे | 200 |
| कुल अंक | 1400 | ||
| इंटरव्यू व व्यक्तित्व परीक्षण | 100 | ||
| अंकों का कुल योग | 1500 | ||
CGPSC परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
प्रिलिम्स और मेंस दोनों की तैयारी के लिए नीचे दिए गए चरणों को ध्यान से पढ़ें:
स्टेप 1: सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें
तैयारी शुरू करने से पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सिलेबस ध्यान से पढ़ें। प्रिलिम्स और मेंस के सिलेबस को अलग-अलग नोट करें और हर सेक्शन का वेटेज देखें। जिस टॉपिक से परीक्षा में ज्यादा सवाल आते हैं, उसे पहले कवर करें।
स्टेप 2: सही किताबों का चुनाव करें
बहुत सारी किताबें एक साथ पढ़ने की गलती न करें। हर विषय के लिए एक अच्छी स्टैंडर्ड किताब चुनें और उसे अच्छे से पढ़ें। छत्तीसगढ़ से जुड़े सामान्य अध्ययन के लिए छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग, राज्य आर्थिक सर्वेक्षण और cgstate.gov.in पर उपलब्ध सरकारी जानकारी सबसे विश्वसनीय स्रोत है।
स्टेप 3: पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र सॉल्व करें
कम से कम पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्र जरूर सॉल्व करें। इससे परीक्षा का पैटर्न समझ आता है, यह पता चलता है कि कौन से टॉपिक्स बार-बार पूछे जाते हैं और किस स्तर की तैयारी की जरूरत है। यह किसी भी कोचिंग से ज्यादा काम आता है।
स्टेप 4: नियमित मॉक टेस्ट दें
मॉक टेस्ट देना जरूरी है लेकिन उससे भी जरूरी है उसके बाद का विश्लेषण। कहां समय ज्यादा लगा, कौन से सवाल गलत हुए और क्यों गलत हुए, यह समझे बिना मॉक टेस्ट का पूरा फायदा नहीं मिलता।
स्टेप 5: करेंट अफेयर्स को नजरअंदाज न करें
द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस और PIB की प्रेस विज्ञप्तियां रोजाना पढ़ें। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों के साथ छत्तीसगढ़ से जुड़े करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें क्योंकि परीक्षा में इनसे सीधे सवाल पूछे जाते हैं।
स्टेप 6: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें
CGPSC की तैयारी एक लंबी प्रक्रिया है। नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और सही खानपान को रूटीन का हिस्सा बनाएं। सोशल मीडिया से जितना हो सके दूरी बनाए रखें ताकि फोकस बना रहे।
CGPSC परीक्षा हेतु उत्तर लेखन के सुझाव
यहां सीजीपीएससी परीक्षा में उत्तर लेखन के कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं, जिन पर आपको परीक्षा के दौरान विशेष ध्यान देना चाहिए:
- आप उत्तर लिखने से पहले यह पहचानें कि प्रश्न किस पेपर (GS-I, GS-II, GS-III या भाषा) से संबंधित है। उसके अनुसार उत्तर को लिखें। उत्तर को इंट्रोडक्शन, मुख्य बॉडी और एक निष्कर्ष के साथ लिखें।
- आपका उत्तर संक्षिप्त और तय वर्ड लिमिट के अनुसार होना चाहिए। वहीं उत्तर देते समय आपको आसान औपचारिक भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।
- उत्तर में कम से कम 1 या 2 राज्य-विशिष्ट उदाहरण जैसे बस्तर विकास, वन नीति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) या आदिवासी योजनाएं जरूर जोड़ें।
- आपको उत्तर देते समय हमेशा सकारात्मक रहना चाहिए। इसके साथ ही जहां संभव हो, वहां डायग्राम, फ्लोचार्ट या मैप का उपयोग करना चाहिए।
- आपको परीक्षा से पहले जरूर मॉक टेस्ट देना चाहिए, इससे आपको परीक्षा के दौरान टाइम को अच्छे से मैनेज करने में मदद मिलेगी।
CGPSC इंटरव्यू और व्यक्तित्व परीक्षण की तैयारी कैसे करें?
यहां आपके लिए सीजीपीएससी इंटरव्यू और व्यक्तित्व परीक्षण की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं, जैसे:
- सीजीपीएससी इंटरव्यू में आमतौर पर आपके ज्ञान, व्यक्तित्व, समस्या-समाधान की क्षमता और समसामयिक मामलों की जानकारी का आकलन किया जाता है।
- सबसे पहले इंटरव्यू पैनल द्वारा आपकी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि, शिक्षा, कार्य अनुभव, शौक और सिविल सेवा में शामिल होने से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए आपको इन सवालों के लिए तैयार रहना चाहिए।
- अपने कार्य अनुभव (यदि कोई हो) पर चर्चा करने के लिए तैयार रहें, जिसमें आपकी उपलब्धियों, चुनौतियों और सीखे गए सबक शामिल हो।
- राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से जुड़ी खबरों से स्वयं को अपडेट रखें। इसके अलावा महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाक्रमों पर विशेष ध्यान दें।
- आपको सरकारी योजनाओं, प्रमुख नीतियों और उनके प्रभावों का अध्ययन करना चाहिए। विशेष रूप से उन योजनाओं का जिनका छत्तीसगढ़ पर प्रभाव पड़ता है।
- छत्तीसगढ़ के भूगोल, इतिहास, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और प्रशासनिक संरचना को गहराई से समझें। इसके साथ ही भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, पर्यावरणीय मुद्दे और शासन-प्रशासन जैसे विषयों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि इंटरव्यू के दौरान अक्सर इन्हीं विषयों पर चर्चा की जाती है।
- आपको फाइनल इंटरव्यू से पहले मॉक इंटरव्यू की तैयारी करनी चाहिए। यह आपको वास्तविक इंटरव्यू जैसे माहौल का अनुभव देता है और आपकी बात कहने की क्षमता, आत्मविश्वास तथा तनाव को संभालने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- आप साफ, आत्मविश्वास के साथ और संक्षेप में बोलने का अभ्यास करें। मुश्किल शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें और अपने विचारों को तर्कसंगत तरीके से व्यक्त करने पर ध्यान दें। इसके साथ ही अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करें।
- इंटरव्यू पैनल द्वारा आपके ऑप्शनल सब्जेक्ट्स पर आधारित प्रश्नों के पूछे जाने की अपेक्षा रखें, विशेष रूप से यदि उसका छत्तीसगढ़ प्रशासन से कोई संबंध हो।
- आपको आमतौर पर पूछे जाने वाले सवालों और पैनल के तरीके के बारे में जानकारी के लिए पिछले CGPSC इंटरव्यू कैंडिडेट्स के शेयर किए गए अनुभवों को रिव्यू करना चाहिए।
CGPSC परीक्षा की तैयारी के लिए बुक्स
यहां दी गई निम्नलिखित स्टैंडर्ड बुक्स के माध्यम से आप सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं:
| CGPSC प्रिलिम्स प्रिपरेशन बुक्स | |
| बुक का नाम | ऑथर/पब्लिशर का नाम |
| NCERT इतिहास टेक्सटबुक्स (कक्षा 6-12) | राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद |
| NCERT भूगोल टेक्सटबुक्स (कक्षा 6-12) | राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद |
| मनोरमा ईयर बुक | लक्ष्य पब्लिकेशन |
| विजन आईएएस मासिक पत्रिका | विजन आईएएस |
| भारत का स्वतंत्रता संग्राम | बिपन चंद्र |
| छत्तीसगढ़ का इतिहास | विष्णु प्रसाद शर्मा |
| छत्तीसगढ़ का भूगोल | डॉ. एल.एन. वर्मा |
| शंकर आईएएस पर्यावरण 10वां संस्करण | शंकर आईएएस अकादमी पुस्तक प्रकाशन |
| लुसेंट सामान्य विज्ञान | लुसेंट |
| वर्ड पावर मेड ईज़ी | नॉर्मन लुईस |
| अ मॉडर्न एप्रोच टू वर्बल एंड नॉन-वर्बल रीजनिंग | डॉ. आर.एस. अग्रवाल |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड फुली सॅाल्व्ड फॉर कॉम्पिटिटिव एग्ज़ामिनेशंस | डॉ. आर एस अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और विकास अग्रवाल |
| CGPSC मेंस प्रिपरेशन बुक्स | |
| हिंदी व्याकरण | वासुदेव नंदन प्रसाद |
| छत्तीसगढ़ी व्यावहारिक व्याकरण | – |
| हिंदी निबंध एवं सामान्य भाषा | अलोक सिंह |
| सीजीपीएससी मेंस निबंध बुक | दिशा पब्लिकेशन |
| प्राचीन इतिहास | राम शरण शर्मा |
| मध्यकालीन भारत | सतीश चंद्र |
| आधुनिक भारत का इतिहास | राजीव अहीर |
| छत्तीसगढ़ का इतिहास और संस्कृति | एस.के जैन |
| सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन ज्योग्राफी | गोह चेंग लियोंग |
| ऑक्सफ़र्ड स्टूडेंट एटलस | ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी प्रेस |
| भारत में सामाजिक समस्याएं | राम आहूजा |
| भारत की राजव्यवस्था | एम. लक्ष्मीकांत |
| भारत के संविधान का परिचय | दुर्गा दास बसु |
| अंतर्राष्ट्रीय संबंध | पवनीत सिंह |
| छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति एवं प्रशासन | प्रो. आर.एस. शर्मा |
| न्यू होराइज़न्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन | मोहित भट्टाचार्य |
| लोक प्रशासन | एम. लक्ष्मीकांत |
| भारतीय अर्थव्यवस्था | रमेश सिंह |
| विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | स्पेक्ट्रम |
| इमोशनल इंटेलिजेंस | बाय डॅनिअल गोलमन |
| द लेक्सिकन फॉर एथिक्स, इंटीग्रिटी एंड एप्टिट्यूड | नीरज कुमार |
| पर्यावरण | शंकर आईएएस |
FAQs
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
CGPSC क्रैक करने के लिए NCERT व राज्य-विशेष (छत्तीसगढ़) विषयों की गहन तैयारी के साथ नियमित मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करना आवश्यक है।
सीजीपीएससी की तैयारी शुरू करने के लिए आप आधिकारिक सिलेबस व परीक्षा पैटर्न को समझकर NCERT पुस्तकों से बेस मजबूत करें और छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें।
सीजीपीएससी के लिए NCERT (कक्षा 6–12) के साथ छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान की किताबें और लुसेंट सामान्य ज्ञान,हिंदी जैसी स्टैंडर्ड GK पुस्तक पढ़ना सबसे उपयुक्त माना गया है।
CGPSC प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्नपत्र और मेंस में सात प्रश्नपत्र होते हैं।
संबंधित लेख पढ़ें:
| भारत की सबसे कठिन परीक्षाएं कौनसी है? | NEET की तैयारी कैसे करें? |
| जेईई मेंस की तैयारी कैसे करें? | CLAT क्या है? |
आशा है कि इस लेख में आप जान पाए होंगे कि CGPSC की तैयारी कैसे करें। ऐसे ही करियर और अन्य इंडियन एग्जाम से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!