NEET की तैयारी कैसे करें?

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
NEET की तैयारी कैसे करें

NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट) भारत की एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से MBBS, BDS, AYUSH और अन्य चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है और हर वर्ष लगभग 20 लाख से अधिक छात्र इसमें शामिल होते हैं। प्रतियोगिता अधिक होने के कारण केवल मेहनत नहीं, बल्कि सही रणनीति, विश्वसनीय अध्ययन सामग्री और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी बनते हैं। इस लेख में NEET की तैयारी से जुड़ी सभी जरूरी बातें तथ्यात्मक और व्यावहारिक रूप से समझाई गई हैं।

NEET क्या है?

NEET एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे भारत में मेडिकल शिक्षा को एक समान और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अनुसार, भारत के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS में प्रवेश के लिए NEET अनिवार्य है। वर्ष 2022 में NMC द्वारा आयु सीमा से संबंधित प्रावधान हटा दिया गया, यानी अब न्यूनतम आयु (17 वर्ष) पूरी करने वाले पात्र छात्र NEET परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि, शैक्षणिक योग्यता, विषय संयोजन और न्यूनतम अंकों की शर्तें लागू रहती हैं।

NEET का परीक्षा पैटर्न

NEET का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित तालिका में दिया गया है –

परीक्षा पैटर्नविवरण
कुल प्रश्न180 (सब कंपलसरी)
विषय-वितरणफिजिक्स – 45, केमिस्ट्री – 45, बायोलॉजी – 90
पूर्ण अंक 720 मार्क्स 
समय अवधि 3 घंटे (180 मिनट )
मार्किंग स्कीम+4 प्रति सही, –1 प्रति गलत

नीट की तैयारी कब और कैसे शुरू करें?

नीट की तैयारी स्कूल या कॉलेज के दिनों में शुरू करना एक स्मार्ट मूव है, जिससे आपके पास विषयों को गहराई से समझने और बोर्ड के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी तैयारी करने का पर्याप्त समय होता है। यदि आप कक्षा 10 में हैं, तो आप बेसिक्स नॉलेज के साथ शुरू कर सकते हैं, जिससे आपके लिए आगे की पढ़ाई आसान हो जाएगी।

यदि आप कक्षा 11वीं में हैं, तो यह समय सही मायनों में नीट के पैटर्न समझने, एक स्ट्रक्चर्ड प्लान बनाने और नियमित प्रैक्टिस (जैसे मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न) पर फोकस करने का उचित समय होता है। इस दौरान आप अपने कॉन्सेप्ट्स मजबूत करने के साथ-साथ, समय प्रबंधन भी सीख सकते हैं।

नीट की परीक्षा में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विषयों से प्रश्नों को पूछा जाता है, इसके लिए आपको इन कक्षाओं की NCERT किताबों का अध्ययन करना चाहिए। इसलिए 10वीं की कक्षा से पूरे फोकस के साथ इस परीक्षा की तैयारी करना आपके लिए सफल सिद्ध हो सकता है।

NEET की तैयारी के लिए जरूरी विषय और उनके टॉपिक्स

NEET (UG) परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए आपकी पकड़ मुख्यतः विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी पर मजबूती से होनी चाहिए। इन विषयों के इम्पोर्टेंट टॉपिक्स जैसे रिप्रोडक्शन, सेल बायोलोजी, ऑप्टिक्स, मैकेनिक्स, पीरिऑडिक टेबल, कॉर्डिनेशन कंपाउंड्स आदि हैं। इसके अलावा निम्नलिखित टॉपिक्स से भी NEET की परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं;

बायोलॉजी के जरूरी टॉपिक्स

  • मानव शरीर क्रिया विज्ञान (Human Physiology)
  • आनुवंशिकी और विकास (Genetics and Evolution)
  • कोशिका संरचना और कार्य (Cell Structure and Function)
  • जीवित जीवों की विविधता (Diversity of Living Organisms)
  • प्रजनन (Reproduction)
  • पारिस्थितिकी और पर्यावरण (Ecology and Environment)
  • जैव प्रौद्योगिकी (बुनियादी अवधारणाएँ) – [Biotechnology (Basic Concepts)]

फिज़िक्स के जरूरी टॉपिक्स

  • यांत्रिकी (Mechanics)
  • इलेक्ट्रोस्टैटिक्स (Electrostatics)
  • विद्युत धारा (Current Electricity)
  • प्रकाशिकी (Optics)
  • ऊष्मगतिकी (Thermodynamics)
  • विद्युतचुंबकीय प्रेरण (Electromagnetic Induction)
  • अर्धचालक उपकरण (Semiconductor Devices)

केमिस्ट्री के जरूरी टॉपिक्स

  • रासायनिक बंधन (Chemical Bonding)
  • ऊष्मागतिकी (Thermodynamics)
  • संतुलन (Equilibrium)
  • आवर्त सारणी और आवर्तता (Periodic Table and Periodicity)
  • समन्वय यौगिक (Coordination Compounds)
  • कार्बनिक रसायन (बुनियादी अभिक्रियाएँ) [Organic Chemistry (Basic Reactions)]

NEET की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स 

NEET की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नीचे फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की कुछ उपयोगी किताबों की सूची दी गई है:-

फिजिक्स

पुस्तक लेखक/पब्लिकेशन 
कक्षा 11 और 12 की केमिस्ट्री की किताबेंNCERT
कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिजिक्स एच सी वर्मा  
फंडामेंटल्स ऑफ फिजिक्सडेविड हॉलिडे, रॉबर्ट रेसनिक और जेरल वॉकर
ऑब्जेक्टिव फिजिक्स डीसी पांडेय 
फंडामेंटल फिजिक्स प्रदीप 

केमिस्ट्री

पुस्तक लेखक/पब्लिकेशन 
कक्षा 11 और 12 की केमिस्ट्री की किताबेंNCERT
आर्गेनिक केमिस्ट्री ऑब्जेक्टिव अरिहंत 
फिजिकल केमिस्ट्री पी बहादुर 
फिजिकल केमिस्ट्री ओपी टंडन 
संक्षिप्त अकार्बनिक रसायनजे.डी. ली

बायोलॉजी

पुस्तक लेखक/पब्लिकेशन 
कक्षा 11 और 12 की बायोलॉजी की किताबेंNCERT
ऑब्जेक्टिव बायोलॉजीदिनेश
ऑब्जेक्टिव बॉटनीएस. अंसारी
बायोलॉजी वॉल्यूम 1 और वॉल्यूम 2ट्रूमैन
एमटीजी ऑब्जेक्टिव NCERT एट योर फिंगरटिप्स फॉर NEET बायोलॉजीएमटीजी लर्निंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड
पीएस वर्मा एवं पीसी श्रीवास्तवएस चंद पब्लिशिंग 

NEET की तैयारी के लिए उपयोगी टिप्स 

नीचे स्टूडेंट्स के लिए NEET की तैयारी के लिए कुछ उपयोगी टिप्स दिए गए हैं:-

  • सबसे पहले NEET का सिलेबस और पैटर्न जानें, क्योंकि इससे आप जान पाएंगे कि पेपर में किस विषय और चैप्टर की कितनी वेटेज है।
  • NCERT कक्षा 11-12वीं की फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की किताबें NEET का आधार हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और रिवाइज करें।
  • रोजाना एक निश्चित समय तक पढ़ाई करें। 
  • हर चैप्टर के बाद 100–150 MCQs स्लॉव करें। इससे आपकी स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ेगी। 
  • पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें, इससे परीक्षा की अच्छी प्रैक्टिस होती है।
  • वीकली मॉक टेस्ट देकर अपनी प्रिपरेशन की जांच करें और अपनी गलतियों को सुधारें।
  • जो सब्जेक्ट या टॉपिक कमजोर हों, उनके लिए अलग समय निकालकर सुधार करें। वहीं रिवीजन आसान बनाने के लिए महत्वपूर्ण सूत्र, परिभाषाएं और बिंदुओं के छोटे नोट्स तैयार करें।

NEET की तैयारी के लिए बेस्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट

भारत में NEET की तैयारी के लिए कुछ प्रमुख कोचिंग इंस्टीट्यूट की सूची नीचे दी गई है:-

  • आकाश इंस्टीट्यूट
  • एलन करियर इंस्टीट्यूट
  • फिजिक्स वाला 
  • श्री चैतन्य इंस्टीट्यूट
  • रेजोनेंस कोचिंग इंस्टीट्यूट
  • नारायणा इंस्टीट्यूट

घर से NEET की तैयारी कैसे करें?

अगर आप घर से NEET की तैयारी करना चाहते हैं तो निम्नलिखित बिंदुओं को फॉलो करें:-

  • NCERT की 11-12वीं की बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स की किताबें अच्छी तरह पढ़ें।
  • स्टूडेंट YouTube पर ऑथेंटिक NEET प्रिपरेशन चैनल्स या फिजिक्स वाला, अनअकैडमी और Vedantu का ऑनलाइन कोर्स ले सकते हैं।  
  • आपको अपनी सुविधा अनुसार सभी सब्जेक्ट्स की स्टडी का टाइम टेबल बनाना चाहिए।
  • परीक्षा के लिए सेल्फ नोट्स जरूर बनाएं। 
  • आप NTA Abhyas App, पुराने प्रश्नपत्र, फ्री मॉक टेस्ट या फिर Allen और Aakash टेस्ट सीरीज से परीक्षा की तैयारी का स्तर जांच सकते हैं। 
  • परीक्षा की तैयारी के समय सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें।  

6 महीने में नीट की तैयारी कैसे करें?

6 महीने में नीट की तैयारी शुरू करने के लिए आप निम्नलिखित गाइडेंस का सहारा ले सकते हैं, जो इस प्रकार हैं –

  • NCERT को अपना आधार बनाएं: 6 महीने में नीट की तैयारी का आधार आप NCERT को बनाएं। इसके तहत आप समय-समय पर सब्जेक्ट्स का विश्लेषण करें और सिलेबस के हर टॉपिक को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • पढ़ाई का डेली रूटीन बनाएं: 6 महीने में परीक्षा की अच्छी और स्पष्ट तैयारी के लिए आप पढ़ाई का डेली रूटीन बनाएं, जिसमें आप हर विषय को समान रूप से समय देकर उसके इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स को कवर करें।
  • शॉर्ट नोट्स बनाकर उसका नियमित अभ्यास करें: पढ़ाई के लिए शॉर्ट नोट्स बनाकर हर इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स को उसमें जगह दें। शॉर्ट नोट्स बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए आपको नियमित अभ्यास करना भी जरुरी होता है।
  • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों से प्रैक्टिस करें: पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों से प्रैक्टिस करने से आपको परीक्षा के पैटर्न और उनमें आने वाले टॉपिक्स की गहरी समझ मिलती है। इसलिए यह एक महत्वपूर्ण स्टेप है जिसे फॉलो करके आप अपनी तैयारी को नई गति प्रदान कर सकते हैं।
  • मॉक टेस्ट और फाइनल रिवीजन करें: मॉक टेस्ट देते रहें और फाइनल रिवीजन के माध्यम से अपनी पढ़ाई को सफल दिशा देते हैं।

NEET में 600+ कैसे स्कोर करें?

इसके लिए आपको 150-155 सवालों के सही जवाब देने होते हैं। NEET में 600+ स्कोर करने के गोल को आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से अचीव कर सकते हैं –

  • सबसे पहले विषय-वार टारगेट सेट करें, जिसमें आपको यह तय करना होता है कि आप फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी जैसे विषयों में कितना-कितना स्कोर कर सकते हैं।
  • परीक्षा की तैयारी में कोई ढिलाई न बरतें, साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सही बुक का चुनाव करें जिसमें टॉपिक्स को अच्छे से कवर किया गया हो।
  • परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको पढ़ाई की सटीक रणनीति बनानी होती है, जिसमें आपको NCERT बुक्स पर ध्यान देते हुए शॉर्ट नोट्स बनाने होते हैं। इसके बाद आपको पिछले वर्षों के पेपर्स को सॉल्व करके अपने गोल को अचीव करना होता है।
  • परीक्षा से पहले टाइम मैनेजमेंट का महत्व समझें और परीक्षा में इस स्कोर को पूरा करने के लिए मॉक टेस्ट्स पर भी विशेष ध्यान दें।
  • इम्पोर्टेन्ट चैप्टर्स की लिस्ट बनाकर सब्जेक्ट वाइज हर टॉपिक को अच्छे से क्लियर करना। साथ ही इसके अलावा आपको एक्सपर्ट्स की प्रो टिप्स के अनुसार अपनी रणनीति को मजबूती देनी होती है।

FAQs

नीट की तैयारी के लिए कौन सा विषय सबसे अच्छा है?

नीट की तैयारी के लिए बायोलॉजी विषय सबसे अच्छा विकल्प बन सकता है।

नीट की तैयारी के लिए टाइम टेबल कैसे बनाएं?

नीट की तैयारी के लिए टाइम टेबल ऐसा होना चाहिए जिसमें हर दिन के लिए एक सब्जेक्ट की पढ़ाई, रिवीजन और प्रैक्टिस का समय तय हो। हर हफ्ते मॉक टेस्ट और पिछले सप्ताह का रिवीजन ज़रूर करें।

पहले प्रयास में नीट कैसे क्लियर करें?

पहले प्रयास में नीट क्लियर करने के लिए इस परीक्षा के पैटर्न, परीक्षा में आने वाले विषयों और पिछले वर्षों के प्रश्न  पत्रों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

NEET में सबसे महत्वपूर्ण विषय कौन-सा है?

बायोलॉजी का वेटेज सबसे अधिक होता है, लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री में संतुलित स्कोर के बिना अच्छी रैंक पाना कठिन होता है।

क्या पहली कोशिश में NEET पास किया जा सकता है?

हाँ, लेकिन इसके लिए सिलेबस-आधारित पढ़ाई, निरंतर अभ्यास और समय प्रबंधन जरूरी है।

आशा है कि इस लेख में आप जान पाए होंगे कि नीट की तैयारी कैसे करें। इसी प्रकार के इंडियन एग्जाम से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*