भारत की सबसे कठिन परीक्षाएं कौनसी है?

2 minute read
AI के साथ सारांशित करें
india ka sabse toughest exam

भारत में विश्वविद्यालय में एडमिशन से लेकर कई विभागों में रिक्रूटमेंट के लिए विभिन्न स्तर की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। हर साल लाखों कैंडिडेट्स इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन उनमें से बहुत कम ही सफल हो पाते हैं। वहीं, किसी परीक्षा की कठिनाई को मापने का कोई एक निश्चित तरीका नहीं होता।

आपको बता दें कि भारत की कुछ कठिन परीक्षाएं अपने स्तर, प्रतिस्पर्धा, उद्देश्य, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और मूल्यांकन प्रणाली के कारण अलग-अलग होती हैं। इनमें आवेदन करने से पहले आपको पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होती हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि इंडिया के सबसे हार्ड एग्जाम कौन से हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें। 

भारत का सबसे बड़ा एग्जाम कौनसा है? 

यहां आपके लिए भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं की सूची दी गई है:

रैंक परीक्षा का नाम फुल फॉर्म कंडक्टिंग बॉडी परीक्षा का उद्देश्य 
UPSC CSEसंघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षासंघ लोक सेवा आयोग IAS, IPS, IFS और IRS आदि पदों पर चयन के लिए।  
IIT JEE Advancedसंयुक्त प्रवेश परीक्षा – एडवांस्डसंयुक्त प्रवेश बोर्ड (JAB)IITs में एडमिशन के लिए। 
GATE ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंगIITs / IISc द्वारा M.Tech व Ph.D. में प्रवेश और PSUs में नौकरी पाने के लिए। 
CAT कॉमन एडमिशन टेस्टIIMs (रोटेशनल) IIMs और अन्य B-Schools में MBA व PGP कोर्सेज में प्रवेश के लिए। 
NDA राष्ट्रीय रक्षा अकादमी संघ लोक सेवा आयोग भारतीय सेना, वायु सेना और वायु सेना में भर्ती के लिए। 
CLATकॉमन लॉ एडमिशन टेस्टNLUs कंसोर्टियमनेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs)  और PG LLM लॉ प्रोग्राम में एडमिशन के लिए। 
NEET राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षाराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी MBBS, BDS, BUMS, आयुष और नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए। 
CA चार्टर्ड अकाउंटेंटभारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए। 
NID एंट्रेंस परीक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइननेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइनB.Des और M.Des कोर्सेज में एडमिशन के लिए। 
10 UGC NET विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 
असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पात्रता के लिए आयोजित। 

ये हैं भारत की सबसे कठिन परीक्षाएं 

यहां दी गई सूची में आप इंडिया के सबसे हार्ड एग्जाम के बारे में विस्तार से जान सकते हैं:

UPSC सिविल सेवा परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। इसके माध्यम से भारत सरकार के उच्च प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाती है। इसमें IAS, IPS, IRS और IFS जैसी सेवाएं शामिल होती हैं। इसमें आपका चयन तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। इसे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है।

UPSC CSE ओवरव्यू 
परीक्षा का नाम UPSC CSE परीक्षा 
कंडक्टिंग बॉडी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
परीक्षा का उद्देश्य IAS, IPS, IFS और IRS आदि पदों पर चयन के लिए। 
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय 
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन 
परीक्षा के चरण प्रिलिम्स: 400 अंक 
मेंस: 1750 अंक 
पर्सनैलिटी टेस्ट: 275 अंक  
परीक्षा की अवधि प्रिलिम्स: 2 घंटे
मेंस: 3 घंटे
पर्सनैलिटी टेस्ट: अनुमानित (25 से 45 मिनट)
आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in

IIT जेईई​ एडवांस्ड 

आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा भारत की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। IIT में एडमिशन के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल होते हैं, जिनमें से कुछ ही संस्थानों में अध्ययन के लिए चुने जाते हैं।

IIT जेईई​ एडवांस्ड परीक्षा ओवरव्यू
परीक्षा का नाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा – एडवांस्ड
कंडक्टिंग बॉडी संयुक्त प्रवेश बोर्ड (JAB)
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय 
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
परीक्षा स्कोर स्वीकार करने वाले संस्थान IITs और अन्य संस्थान 
परीक्षा की अवधि पेपर 1: 3 घंटे
पेपर 2: 3 घंटे 
पेपर की संख्या 
परीक्षा का मीडियम अंग्रेजी और हिंदी 
आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in

GATE

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन IISc और विभिन्न IITs द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, वास्तुकला और मानविकी विषयों में स्नातकोत्तर प्रवेश तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में भर्ती के लिए मान्य है।

यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होती है और इसमें सामान्य अभिरुचि (General Aptitude) तथा विषय-विशेष प्रश्न शामिल होते हैं। GATE स्कोर तीन वर्षों तक वैध रहता है। इसका उपयोग CSIR जैसी संस्थाओं में रिसर्च के लिए भी किया जाता है। इसे भारत में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

GATE ओवरव्यू
GATE फुल फॉर्म ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग
कंडक्टिंग बॉडी IITs / IISc द्वारा 
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 
परीक्षा की आवृत्तिवर्ष में एक बार 
परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180) मिनट 
प्रश्नों की संख्या 65 
प्रश्नों के प्रकार MCQ, MSQ, NAT
आधिकारिक वेबसाइटgate2026.iitg.ac.in

CAT

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रबंधन प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन हर वर्ष IIMs द्वारा क्रमवार किया जाता है। यह परीक्षा मुख्यतः IIMs सहित शीर्ष बी-स्कूलों में MBA और PGDM प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है। CAT कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है जिसकी कुल अवधि 120 मिनट होती है। इसमें प्रत्येक खंड के लिए समय निर्धारित रहता है। वहीं परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होता है।

CAT ओवरव्यू
CAT फुल फॉर्म कॉमन एडमिशन टेस्ट
कंडक्टिंग इंस्टिट्यूट 2025 IIM कोझिकोड
CAT प्रवेश परीक्षा की आवृत्तिवर्ष में एक बार 
कोर्स ऑफर MBA और PGDM
परीक्षा का उद्देश्य IIMs, SPJIMR, FMS, MDI, IMT और भारत के 1,300 से अधिक B-Schools में एडमिशन हेतु। 
CAT परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) व MCQ और नॉन MCQs 
CAT परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) 
CAT आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) भारत की त्रि-सेवा प्रशिक्षण अकादमी है, जहां सेना, नौसेना और वायु सेना के कैडेट्स को संयुक्त प्रशिक्षण दिया जाता है। इसका प्रवेश ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) द्वारा आयोजित NDA परीक्षा और उसके बाद ‘सेवा चयन बोर्ड’ (SSB) साक्षात्कार के माध्यम से होता है। फिर चयनित कैडेट्स को तीन वर्ष का कठोर सैन्य व अकादमिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके बाद वे संबंधित सेवा अकादमियों में भेजे जाते हैं। बता दें कि NDA भारत की सबसे प्रतिष्ठित और अनुशासित प्रशिक्षण संस्थाओं में गिनी जाती है।

NDA ओवरव्यू
परीक्षा का नाम राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
कंडक्टिंग बॉडी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय 
NDA परीक्षा की आवृति वर्ष में दो बार (अप्रैल और सितंबर)
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन 
परीक्षा के चरण लिखित और SSB इंटरव्यू 
परीक्षा का उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) में प्रवेश के लिए। 
परीक्षा की अवधि GAT: 2.5 घंटे
मैथमैटिक्स: 2.5 घंटे 
परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी 
आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT)

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका संचालन NLUs कंसोर्टियम द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा 24 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जाती है। CLAT स्कोर का उपयोग ONGC, IOCL और BHEL जैसी प्रमुख महारत्न और नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (PSUs) लॉ ऑफिसर की भर्ती के लिए भी करती हैं।

CLAT ओवरव्यू
CLAT की फुल फॉर्म कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट
कंडक्टिंग बॉडी NLUs कंसोर्टियम द्वारा आयोजित 
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय 
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन 
परीक्षा की अवधि 2 घंटे 
CLAT अक्सेप्टिंग कॉलेजप्रमुख लॉ विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए। 
आधिकारिक वेबसाइट clatconsortiumofnlu.ac.in

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) भारत में MBBS, BDS, BAMS और अन्य चिकित्सा प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एकमात्र राष्ट्रीय परीक्षा है। इसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) करती है। यह ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित होती है और इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी व जूलॉजी) से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है। इस परीक्षा में हर वर्ष लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स शामिल होते हैं।

NEET ओवरव्यू
परीक्षा का नाम राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)
कंडक्टिंग बॉडी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय 
परीक्षा की आवृति वर्ष में एक बार 
कोर्स ऑफर MBBS, BDS, BAMS, BUMS, बीएससी नर्सिंग, BVSC व आयुष 
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन 
परीक्षा की अवधि 3 घंटे 20 मिनट (200 मिनट)
प्रश्नों की संख्या 200 प्रश्न 
मार्किंग सिस्टम +4 सही उत्तर के लिए
-1 गलत उत्तर के लिए
0 यदि आप कोई उत्तर नहीं देते  
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) 

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भारत का प्रमुख प्रोफेशनल कोर्स है, जिसे ‘भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान’ (ICAI) संचालित करता है। यह तीन स्तरों फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल में विभाजित है। इंटरमीडिएट के बाद आपको कम से कम तीन वर्ष की आर्टिकलशिप अनिवार्य रूप से करनी होती है, जो किसी प्रैक्टिसिंग CA के अधीन होती है। वहीं, ICAI की सदस्यता मिलने के बाद ही आप आधिकारिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट बनते हैं। यह परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है क्योंकि इसमें पासिंग प्रतिशत बहुत कम रहता है।

CA ओवरव्यू
CA फुल फॉर्म चार्टर्ड अकाउंटेंसी
कंडक्टिंग बॉडी भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI)
CA कोर्स लेवल सर्टिफिकेशन 
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय 
कोर्स की अवधि 4.5 वर्ष 
आर्टिकलशिप3 वर्ष 
आधिकारिक वेबसाइट icai.org

NID एंट्रेंस परीक्षा 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) एंट्रेंस परीक्षा भारत के प्रमुख डिजाइन संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है, जिसे ‘राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान’ (NID) संचालित करता है। यह परीक्षा दो चरणों ‘डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट’ (DAT) प्रिलिम्स) और DAT मेंस में होती है। प्रिलिम्स लिखित होती है, जबकि मेंस में स्टूडियो टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होते हैं। NID अहमदाबाद सहित विभिन्न परिसरों में सीमित सीटों के कारण सिलेक्सशन रेशों बहुत कम होता है, जिससे यह देश की कठिन डिजाइन प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाती है।

NID एंट्रेंस परीक्षा ओवरव्यू
परीक्षा का नाम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन प्रवेश परीक्षा 
कंडक्टिंग बॉडी राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID)
कोर्स लेवल ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन 
परीक्षा की आवृति वर्ष में एक बार 
कोर्स ऑफर B.Des, M.Des, GDPD
परीक्षा का माध्यम DAT प्रिलिम्स, DAT मेंस: स्टूडियो टेस्ट व इंटरव्यू 
परीक्षा का मीडियम अंग्रेजी 
परीक्षा की अवधि 3 घंटे 
आधिकारिक वेबसाइट nid.edu

UGC NET परीक्षा 

UGC NET भारत में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली परीक्षा है। इसका आयोजन ‘राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी’ (NTA) द्वारा किया जाता है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो पेपरों- पेपर 1 (शिक्षण एवं शोध अभिरुचि) और पेपर 2 (विषय-विशेष) में होती है। दोनों पेपर एक ही सत्र में आयोजित होते हैं। इसका स्कोर भारतीय विश्वविद्यालयों में अकादमिक करियर के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

UGC NET परीक्षा ओवरव्यू
UGC NET फुल फॉर्म विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 
कंडक्टिंग बॉडी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय 
परीक्षा की आवृति वर्ष में दो बार 
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट)
परीक्षा का मीडियम अंग्रेजी और हिंदी 
प्रश्नों की संख्या पेपर 1: 50 प्रश्न MCQs
पेपर 2: 100 प्रश्न MCQs 
परीक्षा का उद्देश्य असिस्टेंट प्रोफेसर एवं जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता निर्धारित करना। 
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in

FAQs 

भारत का सबसे हार्ड पेपर कौन सा है?

भारत में सबसे कठिन परीक्षा के रूप में व्यापक रूप से UPSC सिविल सेवा परीक्षा को माना जाता है। क्योंकि इसमें सिलेक्शन रेशों बहुत कम होता है।

भारत में कौन सी परीक्षा दूसरी सबसे कठिन है?

भारत में दूसरी सबसे कठिन परीक्षा के रूप में प्रायः JEE एडवांस्ड को माना जाता है। 

क्या नीट दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा है?

सामान्यतः NEET को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा नहीं माना जाता, बल्कि यह भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं में से एक है।

किस एग्जाम में पास रेट सबसे कम है?

भारत में सबसे कम पास प्रतिशत वाली प्रमुख परीक्षा में UPSC सिविल सेवा परीक्षा शामिल है। इसे भारत की अत्यंत कठिन प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है।

भारत के सबसे बड़े एग्जाम कौन से हैं?

भारत में सबसे बड़ी और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में UPSC CSE, JEE एडवांस्ड, NEET UG व CAT आदि हैं, जिनमें हर वर्ष लाखों कैंडिडेट्स विभिन्न उच्च स्तरीय करियर ऑप्शंस के लिए शामिल होते हैं।

संबंधित लेख पढ़ें:

आशा है कि इस लेख में आपको भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही इंडियन एग्जाम से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*