CBSE Board 2024 :CBSE द्वारा बोर्ड एग्जाम की डेटशीट में किया गया बदलाव, जानें ताज़ा अपडेट्स 

1 minute read
CBSE बोर्ड

CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए वर्ष 2024 के बोर्ड एग्ज़ाम्स का आयोजन अगले वर्ष फरवरी से अप्रैल माह के बीच करेगा। CBSE द्वारा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड एग्ज़ाम्स की डेटशीट इसकी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जारी करेगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय समय पर CBSE की ऑफिशयल वेबसाइट को देखते रहें।  

पिछले पांच वर्षों में CBSE ने किए हैं डेटशीट में कुछ बदलाव 

CBSE के द्वारा पिछले 5 वर्षों में बोर्ड एग्जाम की डेटशीट्स में कुछ बदलाव किए गए हैं। जैसे पहले 10वीं के बोर्ड एग्जाम की शुरुआत हमेशा English के पेपर के साथ होती थी। लेकिन अब कुछ वर्षों से देखने में आ रहा है कि CBSE द्वारा 10वीं के बोर्ड एग्ज़ाम्स की शुरुआत साइंस एंड टेक्नोलॉजी या अन्य वोकेशनल विषयों के साथ की जाती है।  

इस वर्ष CBSE के द्वारा किया गया बोर्ड एग्जाम डेटशीट में बड़ा बदलाव 

इस वर्ष भी CBSE द्वारा बोर्ड एग्जाम पैटर्न में एक बड़े बदलाव की घोषणा की गई है। बता दें कि CBSE बोर्ड एग्जाम 2024  की शुरुआत 15 फरवरी 2024 से होगी। यानि 2024 के CBSE बोर्ड एग्ज़ाम्स 15.2.2024 से शुरू होंगे। 

CBSE ने बोर्ड एग्ज़ाम्स के लिए जारी किए सैम्पल पेपर्स 

CBSE द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को मुख्य बोर्ड परीक्षा का आइडिया देने के लिए बोर्ड एग्जाम 2024 के सैम्पल पेपर्स पहले ही जारी किए जा चुके हैं। स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्ज़ाम्स के सैम्पल पेपर्स प्राप्त कर सकते हैं। 

CBSE द्वारा 10वीं के मैथ्स के सिलेबस में भी किया गया बदलाव  

CBSE द्वारा वर्ष 2023 – 24 के लिए 10वीं बोर्ड एग्ज़ाम्स के लिए भी मैथ्स के सिलेबस पैटर्न में भी बदलाव किया गया है।  वर्ष 2023 – 24 के अकादमिक सत्र के लिए CBSE द्वारा मैथ्स के कोर्स में 30% की कटौती की गई है। इसका उद्देश्य टीचर्स और स्टूडेंट्स के ऊपर से पढ़ाई के बोझ को थोड़ा कम करना है। इसके स्थान पर CBSE द्वारा मैथमेटिकल फंडामेंटल्स पर अधिक फोकस किया गया है।  

सभी स्टेट बोर्ड 10th और 12th एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लीक करें।

उम्मीद है आप सभी को CBSE बोर्ड exam Date Sheet से सम्बंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही लेटेस्ट बोर्ड एग्जाम अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*