CBSE 10th Result 2024 Date : सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज? बोर्ड ने नोटिस जारी कर दी ये अपडेट

1 minute read
CBSE10th Result 2024

CBSE 10th Result 2024 Date : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) महीने Class 10th Result 2024 जारी करने के लिए तैयार है, लेकिन 1 मई को नहीं, जैसा कि एक वायरल सर्कुलर में बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भ्रामक नोटिस में दावा किया गया कि CBSE Board Result 1 मई को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई पीआरओ रमा शर्मा ने बोर्ड के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नोटिफिकेशन के फर्जी होने की पुष्टि की।

आपको बता दें की सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने पहले कहा था कि 2024 क्लास 10th और 12th रिजल्ट मई में जारी किए जाएंगे। क्लास 10वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने वाली है, जिसे देखते हुए रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। पिछले साल 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट 12 मई को घोषित किए गए थे। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकेंगे।

सीबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड 2024 प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट को डिजिटल रूप से एक्सेस करने के लिए डिजिलॉकर ऐप का यूज़ कर सकते हैं।

CBSE 10th Result 2024 में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड एग्जाम दोनों सहित सभी सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। 

CBSE Board 5 सालों में कब जारी हुए रिजल्ट

स्टूडेंट्स नीचे दी गई टेबल से 10वीं के 5 वर्षों के रिजल्ट को चेक कर सकते हैं-

10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने का समय 
202312 मई, 2023
202222 जुलाई, 2022 
202103 अगस्त, 2021
202015 जुलाई 2020
20196 मई 2019

उम्मीद है आप सभी को CBSE 10th Result 2024 Date से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*