भोपाल पर आधारित जीके क्वेश्चंस

1 minute read
Bhopal GK in Hindi

सामान्य ज्ञान एक जीवन में हमेशा काम आने वाली चीज़ है। इससे आपका ज्ञान तो विकसित होता ही है, साथ में मनोरंजन भी होता है। जीके क्वेश्चन्स की प्रैक्टिस करना दुनिया की सबसे अच्छी हॉबी में से एक मानी गई है। इसके अलावा कई कंपटीशन्स में भी जीके से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। कई सरकारी नौकरियों में तथा विभिन्न कॉलेज के एंटरेंस एग्जाम में सामान्य ज्ञान के विषय के रूप में Bhopal GK in Hindi के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए हम आपके ज्ञान को मनोरंजन के साथ बढ़ाने के लिए जयपुर के बारे में Bhopal GK in Hindi पर क्विज भी लेकर आए हैं। जयपुर नगर भारत का एक बहुत प्रमुख नगर है। बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाओं में Bhopal GK in Hindi के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। राज्य सिविल सेवा परीक्षा और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती परीक्षा हेतु Bhopal GK in Hindi से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए जयपुर शहर से संबंधित कुछ Bhopal GK in Hindi के प्रश्न उत्तर हम आपके लिए नीचे दे रहे हैं। 

भोपाल के बारे में 

भोपाल शहर भारत का एक ऐतिहासिक शहर है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भारत के सबसे स्वच्छ और सुंदर नगरों में से एक है। भोपाल शहर को राजा भोज ने 1000-1055 ई. में बसाया था। भोपाल का पूर्व नाम भोजपाल था। भोपाल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहाँ विभिन्न प्रकार की झीलें और तालाब मौजूद हैं। भोपाल में एम्स अस्पताल  भी है। भोपाल शहर की कुल जनसंख्या 95,64,817 है। भोपाल शिक्षा का एक बड़ा केंद्र माना जाता है। भोपाल में मेडिकल, फैशन, आर्किटेक्चर और लॉ के लिए बहुत से संस्थान हैं। 

भोपाल एकमात्र ऐसा भारतीय शहर है जहां फॉरेस्ट मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए भी इंस्टीट्यूट मौजूद है। भोपाल में इंजीनियरिंग के लगभग 150 से भी अधिक कॉलेज मौजूद हैं। भोपाल शहर को भारत का दिल भी कहा जाता है। क्योंकि यह भारत के एकदम बीच में स्थित है। जहां आज भारत के सभी बड़े शहरों का प्रदूषण से बुरा हाल है और वे दिन पर दिन कंक्रीट के जंगल बनते जा रहे हैं वहीं भोपाल शहर आज भी भारत का सबसे साफ और हरित शहर है। भोपाल को राजा भोजपाल के अलावा मुस्लिम शासक दोस्त मोहम्मद ने भी भोपाल को बसाने में अहम भूमिका निभाई थी। वास्तव में उन्होने ही भोपाल शहर को आधुनिक तरीके से ढालने का का काम किया। भोपाल शहर में अधिकतर लोग बाहर से आकर बसे हैं। भोपाल के मूल निवासी गोंड लोग थे। 

भोपाल पर पहले गोंड राजाओं का शासन था। आजादी से पहले भोपाल की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम रियासत थी। भोपाल ऐसी रियासत थी जिसने सबसे अंत में भारत में विलय होने का निर्णय लिया। क्योंकि इसके अंतिम नवाब चाहते थे कि भोपाल एक स्वतंत्र राज्य बने। भोपाल एक ऐसा शहर है जिस पर पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी बराबर शासन किया। भोपाल के ऊपर 4 औरतें शासन कर चुकी हैं जिन्हें सम्मान से बेगम कहा जाता है। इसकी शुरुआत कुदसिया बेगम ने 1748 में की। भोपाल शहर खाने के शौकीन लोगों के शहर के रूप में भी जाना जाता है।

यहाँ आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन खाने को मिल जाएंगे। भोपाल को पहाड़ियों का शहर भी कहा जाता है। क्योंकि यह पाँच पहाड़ियों पर बसा हुआ है। इसके पूर्व में विधयांचल पर्वत स्थित है। भोपाल में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी हैं। भोपाल में भारत की दूसरी सबसे  बड़ी और सबसे छोटी मस्जिद स्थित है। इसके अलावा यहाँ कई प्राचीन मंदिर भी मौजूद हैं।  कई  कंपटीशन एग्ज़ाम्स में भोपाल शहर से संबन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं। यहाँ हम आपके लिए भोपाल  पर आधारित कुछ  Bhopal GK in Hindi के कुछ प्रमुख क्वेश्चन्स दे रहे हैं।

कुछ प्रमुख 50+ GK Questions भोपाल पर आधारित

भोपाल पर आधारित कुछ प्रमुख जीके क्वेश्चन्स इस प्रकार हैं:

  1. भोपाल को मध्य प्रदेश की राजधानी कब घोषित किया गया?
    उत्तर : सन 1972 में 
  2. भोपाल से पहले मध्य प्रदेश के किस शहर को मध्य प्रदेश की राजधानी बनाने की बात चल रही थी?
    उत्तर : जबलपुर 
  3. भोपाल को किस शासक द्वारा बसाया गया था?
    उत्तर :  राजा भोज 
  4. मध्य प्रदेश का पहला मॉडल ब्लड बैंक किस शहर में बना है?
    उत्तर : भोपाल में 
  5. देश का सबसे सुंदर विश्वविद्यालय किस शहर में स्थित है?
    उत्तर : भोपाल में। 
  6. भारत  का एकमात्र और एशिया का पहला फॉरेस्ट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल में। 
  7. देश का पहला आपदा प्रबंधन संस्थान  कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल 
  8. अटल बिहारी वाजपई हिन्दी विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल में 
  9. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में कहाँ स्थित है?
    उत्तर : गोरेगांव, भोपाल 
  10.  राष्ट्रीय विधि संस्थान कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल 
  11. हिन्दी ग्रंथ अकादमी की स्थापना भोपाल में कब की गई?
    उत्तर : 1969 में 
  12. मध्य प्रदेश का दूसरा आकाशवाणी केंद्र कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल में 
  13. मध्य प्रदेश का पहला सैलरिच जैविक खाद संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया?
    उत्तर : भोपाल में 
  14. मध्य प्रदेश संस्कृत अकादमी की स्थापना भोपाल में कब की गई थी?
    उत्तर : 1985 में। 
  15. इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्राहलय कहाँ स्थापित है?
    उत्तर : भोपाल
  16. 16. मध्य प्रदेश में सबसे अधिक समाचार पत्र कहाँ से प्रकाशित होते हैं?
    उत्तर : भोपाल से 
  17. सीआईडी हेड ऑफिस की स्थापना भोपाल में कब की गई थी?
    उत्तर : सन 1960 में 
  18. शौर्य स्मारक मध्य प्रदेश के किस शहर में स्थित है?
    उत्तर : भोपाल में 
  19. रेलवे कोच फैक्टरी मध्य प्रदेश के किस नगर में स्थित है?
    उत्तर : भोपाल में 
  20. भोपाल में BHEL की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई थी?
    उत्तर : ब्रिटेन 
  21. ढाई सीढ़ी मस्जिद कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल 
  22. एशिया की सबसे छोटी मस्जिद कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल में
  23. मध्य प्रदेश का पहला सर्प उद्यान कहाँ बना?
    उत्तर : भोपाल 
  24. वन विहार नेशनल पार्क कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल 
  25. भोपाल शहर का लिंगानुपात कितना है?
    उत्तर : 918 
  26. भोपाल का क्षेत्रफल कितना है?
    उत्तर : 2772 वर्ग कि.मी. 
  27. भोपाल शहर की साक्षारता दर कितनी है?
    उत्तर : 80.4 
  28. दुष्यंत कुमार पांडुलिपि स्ंग्राहलय कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल में 
  29. जनजातीय कला स्ंग्राहलय कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल  
  30. हसन सिद्दकी का मकबरा कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल में 
  31. बिरला म्यूजियम कहाँ स्थित है?
    उत्तर :  भोपाल 
  32. क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल 
  33. दूर संचार संग्राहलय कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल 
  34. भोपाल के किस क्षेत्र में खेल गाँव प्रस्तावित है?
    उत्तर : कोलार क्षेत्र में 
  35. केरवा डेम कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल 
  36. उन्नत सांड प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल 
  37. अंत्योदय योजना की शुरुआत कहाँ से हुई थी?
    उत्तर : भोपाल के ईंटखेड़ी गाँव से 
  38. मध्य प्रदेश का  सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौनसा है?
    उत्तर : भोपाल 
  39. मध्य प्रदेश में टेक्निकल टीचर ट्रीनिंग इंस्टीट्यूट कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल में  
  40. भोपाल के पूर्व में कौन सा  पहाड़ स्थित है?
    उत्तर : विन्धयाचल पर्वत 
  41. भोपाल का प्राचीन  नाम क्या था?
    उत्तर : भोजपुर 
  42. भोपाल की आखिरी गोंड शासिका का क्या नाम था?
    उत्तर : महारानी कमलापति 
  43. भारत का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन कौनसा है?
    उत्तर : भोपाल 
  44. भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नया नाम क्या है?
    उत्तर : रानी कमलापति स्टेशन
  45. पुलिस डॉग ट्रेनिंग सेंटर मध्य प्रदेश के किस शहर में है?
    उत्तर : भोपाल 
  46. जेल अनुसंधान एवं प्रशिक्षण शाला मध्य प्रदेश में कहाँ स्थित है?
    उत्तर : भोपाल 
  47. हाई सिक्यूरिटी एनिमल डीजीज लैब मध्य प्रदेश के किस नगर में है?
    उत्तर : भोपाल 
  48. भोपाल गैस त्रासदी कब हुई थी?
    उत्तर : 1984 
  49. श्यामला हिल्स कहाँ स्थित हैं?
    उत्तर : भोपाल 
  50. भोपाल शहर का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र कौनसा है?
    उत्तर : कटारा हिल्स

भोपाल पर आधारित MCQs 

भोपाल पर आधारित प्रमुख जीके क्विज़ इस प्रकार हैं: 

  1. भोपाल किस प्रदेश की राजधानी है?
    (A) मध्य प्रदेश
    (B) उत्तर प्रदेश
    (C) आंध्र प्रदेश
    (D)  छत्तीसगढ़
    उत्तर : (A) मध्य प्रदेश 
  1. इंदौर के अलावा मध्य प्रदेश का दूसरा स्मार्ट सिटी कौनसा है?
    (A) जबलपुर
    (B) भोपाल
    (C) ग्वालियर
    (D) गुना
    उत्तर : (B) भोपाल
  1. भोपाल शहर की पहली मुस्लिम महिला शासक कौन थी?
    (A) सारा बानो
    (B) रज़िया सुल्ताना
    (C) सिकंदर बेगम
    (D) कुदसिया बेगम
    उत्तर : (D)  कुदसिया बेगम
  1. आधुनिक भोपाल की नींव रखने वाला दोस्त मोहम्मद किस मुगल शासक के अधीन काम करता था?
    (A) अकबर
    (B) बाबर
    (C) औरंगजेब
    (D) जहांगीर
    उत्तर :  (C) औरंगजेब
  1. भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी?
    (A) मिथेल  आईसोसाइनेट
    (B) मिथेन
    (C) हाइड्रोजन सल्फाइड
    (D) मिथाइल ब्रोमाइड
    उत्तर (A) मिथेल आईसोसाइनेट 
  1. ताजमहल आगरा के अलावा और किस शहर में है?
    (A) इंदौर
    (B) भोपाल
    (C) ग्वालियर
    (D) शिवपुरी
    उत्तर : (B)  भोपाल

7.  भोपाल से होकर कौनसी नदी निकलती है?
(A) शिप्रा
(B) यमुना
(C) गंगा
(D) बेतवा
उत्तर : (D) बेतवा

8. भोपाल का एक और प्रसिद्ध नाम क्या है?
(A) झीलों का शहर
(B) महलों का शहर
(C) नदियों का शहर
(D) झीलों का शहर
उत्तर : (D) झीलों का शहर 

9. विन्धयांचल पर्वत का संबंध किस शहर से है?
(A) भोपाल
(B) गुना
(C) शिवपुरी
(D) इंदौर
उत्तर : (A) भोपाल 

10. भोपाल शहर में कुल कितनी झीलें है?
 (A) 16
 (B) 14
 (C) 12
 (D) 15
उत्तर (D) 15

FAQs

भोपाल शहर की सबसे मशहूर चीज़ क्या है?  

इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय 

भोपाल में कौनसा कपड़ा प्रसिद्ध है?

भोपाल हाथ से बुनी साड़ियों और पोशाक सामग्री के लिए प्रसिद्ध है।

भोपाल की सबसे प्रसिद्ध मिठाई कौनसी है? 

मावा जलेबी भोपाल  की प्रसिद्ध मिठाई है।

भोपाल संभाग में कुल कितने जिले हैं? 

भोपाल संभाग में कुल पाँच जिले आते हैं।

भोपाल संभाग में कौन कौन से जिले आते हैं ? 

भोपाल संभाग में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, तथा विदिशा आते हैं।

आशा है आपको भोपाल पर आधारित Bhopal GK in Hindi का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग भोपाल  शहर  से सम्बंधित आपके सामान्य ज्ञान में वृद्धि करेगा। इस ब्लॉग को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*