BA Criminology in Hindi: जानिए BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स क्या है?

1 minute read
BA Criminology in Hindi

वर्तमान समय में दुनिया की लगातार बढ़ती आबादी के साथ ही हर जगह क्राइम भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं। यदि आप की रूचि क्राइम के तरीकों को पहचानने और उसे रोकने से हैं तो आप क्रिमिनोलॉजी के क्षेत्र में अपना शानदार करियर बना सकते हैं। यह एक ऐसा करियर है जो विभिन्न अपराधों को समझने में मदद करता है और भविष्य में उन्हें रोकने का लक्ष्य रखता है। भारत में बीए क्रिमिनोलॉजी तीन वर्ष का अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है जो क्राइम, बिहेवियरल डेवियंस, क्राइम से संबंधित बिहेवियरल साइंस, क्रिमिनल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन और विभिन्न संबद्ध विषयों के अध्ययन से संबंधित है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स विभिन्न निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में क्राइम इन्वेस्टिगेटर, सोशल वर्कर, परामर्शदाता, जेल प्रबंधक, लॉ एनफोर्समेंट ऑफिसर और निजी जासूस के रूप में कार्य कर सकते हैं। अगर आप भी क्रिमिनोलॉजी के क्षेत्र में रूचि रखते है और इस क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो जानिए BA Criminology in Hindi के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

कोर्स का नाम  बैचलर ऑफ आर्ट्स इन क्रिमिनोलॉजी 
कोर्स का लेवल गेजुएशन 
कोर्स ड्यूरेशन 3 वर्ष 
कोर्स का प्रकार सेमेस्टर 
कोर्स एलिजिबिलिटीकिसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th पास 
मिनिमम परसेंटेज50%
एडमिशन प्रोसेस मेरिट और एंट्रेंस एग्जाम 
टॉप इंस्टिट्यूट नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस, नई दिल्लीगवर्नमेंट लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम, केरलगुजरात फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, गुजरातअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़, यूपीयूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, तमिलनाडु
शीर्ष नौकरी की संभावनाएंक्रिमिनल इन्वेस्टिगेटर्सकम्युनिटी करेक्शन कोऑर्डिनेटरड्रग पॉलिसी एडवाइजर लॉ रिफॉर्म रिसर्चरकाउंसलर 
This Blog Includes:
  1. BA Criminology in Hindi: BA क्रिमिनोलॉजी के बारे में
    1. BA Criminology in Hindi: BA क्रिमिनोलॉजी क्या है?
    2. BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स क्यों करें?
    3. BA Criminology in Hindi: BA क्रिमिनोलॉजी के लिए क्या स्किल्स जरूरी है?
  2. क्रिमिनोलॉजी के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज
    1. BA क्रिमिनोलॉजी के लिए टॉप विदेशी यूनिवर्सिटीज
    2. BA क्रिमिनोलॉजी के लिए भारत की प्रमुख यूनिवर्सिटीज और इंस्टिट्यूट 
  3. BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए एडमिशन प्रोसेस की पूरी जानकारी 
    1. BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए योग्यता
    2. BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 
    3. BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए आवश्यक दस्तावेज 
    4. BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स  के लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम 
  4. BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के बाद करियर स्कोप
    1. BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के बाद प्रमुख रिक्रूटर्स
    2. जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी 
  5. FAQs

BA Criminology in Hindi: BA क्रिमिनोलॉजी के बारे में

आइए जानते हैं BA क्रिमिनोलॉजी के बारे में अभी आवश्यक जानकारी जिससे स्टूडेंट्स को अपना करियर बनाने में मिलेगी सहायता :

BA Criminology in Hindi: BA क्रिमिनोलॉजी क्या है?

भारत में बीए क्रिमिनोलॉजी तीन वर्ष का अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है। यह साइंस की ही एक प्रमुख ब्राँच में से एक हैं जिसमें स्टूडेंट्स को क्राइम और क्राइम से बचाव के तरीकों के बारे में पढ़ाया जाता हैं। क्रिमिनोलॉजी का संबंध सोशल और इंडिविजुअल लेवल पर क्रिमिनल बिहेवियर की प्रकृति, कारणों, नतीजे, मैनेजमेंट और रोकथाम के अध्ययन से संबंधित होता है। यह एक इंटर-डिसिप्लिनरी फील्ड है जो बिहेवियरल और सोशल साइंसेज से संबंधित होती है। 

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स क्यों करें?

यहां BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स क्यों से संबंधित जानकारी नीचे दिए गए बिंदुओं में विस्तार से दी जा रही हैं:-

  1. BA क्रिमिनोलॉजी विभिन्न समाजों में सामाजिक वातावरण और क्रिमिनोलॉजी के बायोलॉजिकल इम्पैक्ट को समझने से संबंधित है। जिसमें समाज में हो रहें सभी तरह के क्राइम को समझना और उसके कारणों का पता लगाना होता है। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है जिसमें रहस्य का पता लगाने के लिए एक तेज और शार्प माइंड की जरूरत होती है।
  2. BA क्रिमिनोलॉजी के माध्यम से स्टूडेंट्स को क्राइम की बहुत सी ब्रांचेज के बारे में जानने को मिलता हैं। 
  3. BA क्रिमिनोलॉजी एक अकादमिक कोर्स है जिसकी वर्तमान समय में बहुत ज्यादा डिमांड है। जिसमें उन्हें नौकरी के बहुत से विकल्प आसानी से मिल जाते हैं। 
  4. BA  क्रिमिनोलॉजी कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में अपना शानदार करियर बना सकते हैं, साथ ही वह अपना स्वयं का कार्य भी कर सकते हैं।  

BA Criminology in Hindi: BA क्रिमिनोलॉजी के लिए क्या स्किल्स जरूरी है?

यहां कुछ प्रमुख स्किल्स के बारे में बताया जा रहा है, जो BA क्रिमिनोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के पास अवश्य होने चाहिए:-

  1. क्रिटिकल थिंकिंग 
  2. रिसर्च स्किल्स 
  3. एनालिटिकल स्किल्स 
  4. गुड कम्युनिकेशन स्किल्स 
  5. ऑब्ज़र्वेशनल स्किल्स 
  6. लॉजिकल रीजनिंग 
  7. टीम वर्क स्किल्स 
  8. हर तरह की रिसर्च करने की क्षमता

क्रिमिनोलॉजी के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज

यहां स्टूडेंट्स के लिए BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए विदेश और भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज और इंस्टिट्यूट के बारे में बताया जा रहा हैं, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

BA क्रिमिनोलॉजी के लिए टॉप विदेशी यूनिवर्सिटीज

यहां BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए विदेश की टॉप यूनिवर्सिटी के बारे में बताया जा रहा हैं:-

  1. यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स, यूके 
  2. लंदन मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी, यूके 
  3. जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, यूएसए 
  4. द यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो, कनाडा 
  5. द यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा, यूएसए 
  6. द यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर, यूके 
  7. द यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड, यूके 
  8. द यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड, यूएसए
  9. यॉर्क यूनिवर्सिटी, यूके 
  10.  द यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर, यूके 
  11.  द यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया 

BA क्रिमिनोलॉजी के लिए भारत की प्रमुख यूनिवर्सिटीज और इंस्टिट्यूट 

यहां BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के भारत की प्रमुख यूनिवर्सिटीज और इंस्टिट्यूट के बारे में बताया जा रहा हैं:-

  1. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस, नई दिल्ली
  2. गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम, केरल
  3. गुजरात फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, गुजरात
  4. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़, यूपी
  5. यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, तमिलनाडु
  6. कर्नाटक यू‌िनवर्सिटी धारवाड़, कर्नाटक
  7. लखनऊ यूनिवर्सिटी, लखनऊ, यूपी
  8. डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी, सागर, मध्य प्रदेश
  9. पटना यूनिवर्सिटी, पटना, बिहार
  10. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, यूपी
  11. इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस, महाराष्ट्र, भारत
  12. डॉ बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, भारत

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए एडमिशन प्रोसेस की पूरी जानकारी 

यहां स्टूडेंट्स के लिए BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दी जा रही है, जिसके माध्यम से स्टूडेंट्स एडमिशन प्रोसेस की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए योग्यता

  1. स्टूडेंट को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आर्ट्स या साइंस स्ट्रीम में 12th पास होना अनिवार्य है। 
  2. स्टूडेंट के क्लास 12th में मिनिमम 50% मार्क्स जरूर होने चाहिए। 
  3. BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए स्टूडेंट को भारत की कुछ प्रमुख यूनिवर्सिटीज में एंट्रेंस एग्जाम देना अनिवार्य होता है। जिनमें DUET, JMI EEE, IUCET और JNUEE जैसे एंट्रेंस एग्जाम प्रमुख माने जाते हैं। 
  4. यदि आप विदेश में BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स का अध्ययन करने की योजना बना रहे हैं, तो विदेश की अधिकतर यूनिवर्सिटीज SAT या GRE मार्क्स की मांग करती हैं।
  5. विदेश की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए IELTS या TOEFL टेस्ट मार्क्स कम्पलसरी होते हैं। जिसमें  IELTS अंक 7 या उससे अधिक और TOEFL अंक 100 या उससे अधिक होना चाहिए।
  6. विदेश की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए SOP, LOR, CV/Resume और पोर्टफोलियो भी जमा करने होंगे।

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है:

विदेश के विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • आपकी एप्लीकेशन प्रोसेस का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स और यूनिवर्सिटी को सिलेक्ट करना है। 
  • कोर्स और यूनिवर्सिटी के सिलेक्ट करने के बाद उस कोर्स के लिए उस यूनिवर्सिटी की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में कम्पीट रिसर्च करें। 
  • आवश्यक टेस्ट स्कोर और डाक्यूमेंट्स एकत्र करें।
  • यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।  
  • उसके बाद विदेश में जाने के लिए अपने ऑफर लेटर की प्रतीक्षा करें और सिलेक्ट होने पर इंटरव्यू की तैयारी करें। 
  • इंटरव्यू राउंड क्लियर होने के बाद आवश्यक ट्यूशन फीस का भुगतान करें और स्कॉलरशिप, छात्रवीजा, एजुकेशन लोन और छात्रावास के लिए अप्लाई करें।

भारतीय विश्वविद्यालयों में BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप स्टडी करना चाहते हैं।
  • अब शैक्षिक योग्यता, कैटेगिरी आदि के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और आवश्यक एप्लीकेशन फीस की पेमेंट करें। 
  • यदि एडमिशन, एंट्रेंस एग्जाम पर आधारित है तो पहले एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। एंट्रेंस एग्जाम के मार्क्स के आधार पर आपका सिलेक्शन किया जाएगा और फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए आवश्यक दस्तावेज 

विदेश में स्टडी करने के लिए कुछ इंपोर्टेंट डाक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गई है-

भारत में BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज

भारत में BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई हैं:

  • आपकी 10वीं या 12वीं की परीक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ
  • स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • डोमिसाइल सर्टिफकेट/रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट
  • टेम्पररी सर्टिफिकेट
  • करेक्टर सर्टिफिकेट 
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ी जाति सर्टिफिकेट
  • विकलांगता का प्रमाण (यदि कोई हो)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट  

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स  के लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम 

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए भारत की प्रमुख यूनिवर्सिटीज में होने वाले प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम इस प्रकार हैं:-

  • DUET
  • IUCET
  • JMI EEE
  • JNUEE
  • HSEE
  • TSRDC
  • CUET

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के बाद करियर स्कोप

स्टूडेंट्स BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के बाद इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना सुनहरा करियर बना सकते हैं, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
  • जेल एडमिनिस्ट्रेशन
  • रिसर्च इंस्टिट्यूट 
  • CBI 
  • RAW 
  • विजिलेंस एंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट्स 
  • सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट्स 
  • डिटेक्टिव एजेंसियां 
  • NGOs 
  • प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसीज 
  • सरकारी और प्राइवेट फॉरेंसिक साइंस लैब्स 

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के बाद प्रमुख रिक्रूटर्स

यहां BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के बाद कुछ प्रमुख रिक्रूटर्स की सूची दी जा रही हैं:-

  • फोरेंसिक डिपार्टमेंट्स 
  • सरकारी और प्राइवेट फॉरेंसिक साइंस लैब्स 
  • बैंकिंग और फाइनेंसियल इंस्टीटूशन्स 
  • प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसीज 
  • यूनिवर्सिटीज और इंस्टिट्यूट 
  • लॉ इंस्टिट्यूट 

जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी 

यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी के बारे में नीचे दी गई टेबल में बताया जा रहा है-

जॉब प्रोफाइल्सऔसतन सालाना सैलरी (INR)
क्रिमिनल इन्वेस्टिगेटर्स4.5-14 लाख
क्राइम सीन इन्वेस्टिगेटर6-12 लाख
कम्युनिटी करेक्शन कोऑर्डिनेटर4-13 लाख
ड्रग पॉलिसी एडवाइजर5-11 लाख
काउंसलर6-15 लाख
इन्वेस्टिगेटर5-12 लाख

नोट: यहां दी गई अनुमानित सैलरी अलग-अलग वेबसाइट्स के आधार पर दी गई हैं। 

FAQs

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए योग्यता क्या है?

BA क्रिमिनोलॉजी कोर्स के लिए कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना चाहिए। कार्यक्रम के लिए पात्र होने के लिए उनके पास न्यूनतम कुल 55% होना चाहिए।

BA क्रिमिनोलॉजी में क्या पढ़ाया जाता है?

इस कोर्स में प्रोफेशनल्स अपराध से संबंधित परिस्थितियों का अध्ययन करने के अलावा क्राइम की वजह और समाज पर इसके प्रभाव को जानने-समझने का अध्यनन करते हैं। 

क्या भारत में क्रिमिनोलॉजी एक अच्छा करियर है?

कैंडिडेट्स BAक्रिमिनोलॉजी कोर्स के बाद गैर सरकारी संगठनों (NGOs) या सामाजिक संगठनों में काम कर सकते हैं जो अपराधों से निपटते हैं । इसके साथ ही सरकार के उन विभागों में भी काम कर सकते हैं जिनमें न्यायपालिका, समाज सुधार या पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं।

उम्मीद है आपको BA Criminology in Hindi पर आधारित यह ब्लॉग पसंद आया होगा। अगर आप भी विदेश में BA Criminology in Hindi की पढ़ाई करना चाहते हैं तो Leverage Edu एक्सपर्ट्स को 1800572000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*