अगुआ का पर्यायवाची शब्द | Agua ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए अगुआ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
Agua ka paryayvachi shabd

अगुआ के पर्यायवाची शब्द, अगाड़ी, अग्रणी,नेता, मुखिया, प्रधान, सरदार, मार्गदर्शक और नायक होते हैं। यहां हम अगुआ  के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं,अगुआ के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अगुआ का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां अगुआ  के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. अगाड़ी
  2. अग्रणी
  3. नेता
  4. मुखिया
  5. प्रधान
  6. सरदार
  7. मार्गदर्शक
  8. नायक 

यह भी पढ़ें :

अगुआ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

अगुआ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1.  चंद्रशेखर आज़ाद स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी क्रांतिकारियों में से एक हैं।  
  2. नीरज को नेता बनने का बहुत शौक है।  
  3. सब लोगों ने मिलकर ताहिरा को अपना मुखिया चुन लिया। 
  4. एक सच्चा मार्गदर्शक हमेशा लोगों को सही राह दिखाता है।  
  5. शहीद भगत सिंह को आज़ादी का नायक माना जाता है।  

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. अमीर – धनवान, धनी, दौलतमंद, मालदार, रईस
  2.  अश्व – घोड़ा, तुरंग, वाजि, हरि, घोटक
  3. अग्नि – आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु 
  4.  अपमान – अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार
  5. अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*