Aakash ka Paryayvachi Shabd: आकाश का पर्यायवाची शब्द नभ, अंबर, आसमान, गगन आदि हैं, जिनका उपयोग हिंदी भाषा में विभिन्न प्रकार की भावनाओं के साथ किया जाता है। हिंदी भाषा में आकाश के कई पर्यायवाची शब्द होते हैं, जो इसकी विभिन्न विशेषताओं और संदर्भों को दर्शाते हैं। इस ब्लॉग में आपके लिए आकाश का पर्यायवाची शब्द (Aakash Ka Paryayvachi Shabd) दिया गया है, साथ ही इसका वाक्य में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द के बारे में विस्तार से जान पाएंगे। यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान को भी बढ़ाने का काम करेगी।
This Blog Includes:
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
जो शब्द एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं, लेकिन उनका रूप अलग-अलग होता है, वे शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। आसान भाषा में समझें तो जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विशेष वस्तु या गुण का कई नाम हों, तो उन सभी नामों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: नदी के पर्यायवाची शब्द
आकाश का पर्यायवाची शब्द – Aakash ka Paryayvachi Shabd
आकाश का पर्यायवाची शब्द (Aakash ka Paryayvachi Shabd) नभ, अंबर, आसमान, गगन आदि हैं। आकाश के अन्य पर्यायवाची शब्द कुछ इस प्रकार हैं –
- अंबर
- आसमान
- गगन
- फलक
- नभ
- अनन्तं
- अभ्रं
- पुष्कर
- शून्य
- तारापथ
- अंतरिक्ष
- व्योम
- दिव
- खगोल
- गगन मंडल
आकाश के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग
आकाश के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग नीचे दिया गया है :-
- आकाश में चिड़िया उड़ रही है।
- आसमान कितना साफ़ है।
- क्या फलक तक तुम मेरे साथ चलोगी?
- पूरे खगोल में कितने तारे टिमटिमा रहे हैं?
- गनन बादलों से घिरा हुआ है कभी भी बारिश हो सकती है।
- रात को आकाश के नीचे सोने का मजा आता है।
- मेरी पतंग अम्बर में सबसे दूर दिख रही है।
- आसमान नीला होता है।
- चाँद की चांदनी पूरे आकाश में दिख रही है।
- रॉकेट अंतरिक्ष में जाता है।
यह भी पढ़ें: आकाश का पर्यायवाची शब्द
अ से पर्यायवाची शब्द
- अतिथि- मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
- अश्व- घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
- अधर्म- पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
- अचल- अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
- अनुपम- अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
- अमृत- मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
- अंबा- माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
- अलंकार– आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
- अहंकार– दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
- अरण्य– जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
- अंकुश– नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
- अंतरिक्ष– खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
- अंतर्धान– गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
- अंबर– आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
- अंतर्गत– शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
- आयुष्मान- चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु ,दीर्घायु।
- आदर्श- प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप ,नमूना।
- आयु- अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।
- आभूषण- अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम ।
- आँख– नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
- आकाश– नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
- आत्मा- प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव ।
- आयुष्मान- चिरंजीव, दीर्घजीवी, शतायु, दाघायु।
- आदर्श– प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना ।
- आम– अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल।
यह भी पढ़ें: पानी का पर्यायवाची शब्द
FAQs
हां, “अनंत” का अर्थ है “जिसका कोई अंत न हो,” और इसे आकाश के पर्यायवाची शब्द के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
हाँ, आकाश का पर्यायवाची शब्द जैसे गगन, नभ, और व्योम धार्मिक ग्रंथों, वेदों, और पुराणों में व्यापक रूप से उपयोग किए गए हैं।
आकाश के पर्यायवाची शब्दों को याद रखने के लिए आप इन्हें कविता, वाक्य, या कहानी में उपयोग करें। उदाहरण: “नभ में गगन चमक रहा है, व्योम का अनंत विस्तार दिख रहा है।”
आकाश और आसमान का अर्थ लगभग समान है, लेकिन “आकाश” अधिक साहित्यिक और संस्कृतनिष्ठ शब्द है, जबकि “आसमान” आम बोलचाल में अधिक प्रयोग किया जाता है।
आकाश के कई पर्यायवाची शब्द होते हैं, जिनमें मुख्यतः गगन, नभ, व्योम, अंतरिक्ष, अनंत, शून्य, और अंबर शामिल हैं।
आकाश का पर्यायवाची शब्द ऐसे शब्द होते हैं जो आकाश के समानार्थक या समान अर्थ वाले होते हैं। जैसे, गगन, नभ, आसमान, व्योम, अनंत, और अंतरिक्ष।
आकाश का सबसे प्रचलित पर्यायवाची शब्द “आसमान” है, जिसे आम बोलचाल में अधिकतर उपयोग किया जाता है।
साहित्य में आकाश का पर्यायवाची शब्द सुंदरता, कल्पना, और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। उदाहरण: “गगन में तारे झिलमिला रहे हैं।”
आकाश के पर्यायवाची शब्दों को सीखने के लिए हिंदी शब्दकोश, पर्यायवाची शब्दों की पुस्तकें, ऑनलाइन क्विज़, और भाषा ऐप्स जैसे संसाधन उपयोगी हो सकते हैं।
नहीं, आकाश के सभी पर्यायवाची शब्द संदर्भ के अनुसार उपयोग किए जाते हैं। जैसे – “अंतरिक्ष” वैज्ञानिक संदर्भ में, और “गगन” साहित्यिक संदर्भ में अधिक उपयुक्त है।
संबंधित आर्टिकल
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको आकाश का पर्यायवाची शब्द (Aakash ka Paryayvachi Shabd) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।