8 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

8 अक्टूबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस भारतीय वायु सेना दिवस है। भारतीय वायु सेना दिवस वायुसेना प्रमुख और तीनों सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हिंडन बेस पर मनाया जाता है। इस दिन के समारोहों में एक हवाई प्रदर्शन शामिल होता है। इस ब्लॉग में 8 अक्टूबर के मनाए जाने वाले भारतीय वायु सेना दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है जिसके बारे में जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

भारतीय वायुसेना दिवस क्या है?

भारतीय वायुसेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता क्योंकि इस दिन तिथि पर भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई थी। यह दिन भारतीय वायु सेना की स्थापना का प्रतीक है। हर साल इस दिन का मुख्य कार्यक्रम हिंडन वायु सेना बेस, गाजियाबाद में आयोजित किया जाता है। वहां पुरुष और महिला वायु योद्धाओं की परेड शामिल होती है। 

भारतीय वायुसेना दिवस का इतिहास

भारतीय वायु सेना दिवस 1932 में भारतीय वायु सेना की स्थापना के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दिन भारतीय वायु क्षेत्र की सुरक्षा में IAF की भूमिका और राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा में इसके योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन हवाई प्रदर्शन, परेड और औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को ब्रिटिश शासन के दौरान रॉयल एयर फोर्स की सहायक वायु सेना के रूप में की गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस युद्ध के दौरान, भारतीय वायुसेना ने अपने क्षमताओं का विस्तार किया। इसकी सेवाओं के सम्मान में उपसर्ग “रॉयल” भी इसके नाम में जोड़ा गया। वर्ष 1950 में भारत के गणतंत्र बनने के बाद रॉयल शब्द को हटा दिया गया और यह भारतीय वायु सेना (IAF) बन गई।

भारतीय वायुसेना दिवस का महत्व 

भारतीय वायुसेना भारत की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह दिन इसी भूमिका को सम्मान देने के लिए महत्वपूर्ण है। यह दिन भारतीय वायु सेना कर्मियों के साहस, समर्पण को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। यह उन वायु योद्धाओं का सम्मान करता है जिन्होंने देश के लिए सेवा की, लड़ाई लड़ी और बलिदान दिया है। भारतीय वायु सेना दिवस IAF को अपने बढ़ते कौशल और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन करने का भी एक अवसर देता है। इस दिन का हवाई प्रदर्शन, परेड और जनता के साथ बातचीत युवा भारतीयों को IAF में करियर बनाने और भारत की सुरक्षा और विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

संबंधित आर्टिकल्स

1 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?4 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?6 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 8 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*