7 जुलाई का इतिहास (7 July Ka Itihas) – 1999 में आज ही के दिन ही भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का हुआ था निधन

1 minute read
7 जुलाई का इतिहास (7 July Ka Itihas)

देश और दुनिया में 7 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 7 जुलाई का इतिहास (7 July Ka Itihas) जानेंगे। 

7 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1981 में आज ही के दिन क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था। 1985 में 7 जुलाई को ही 17 साल में बोरिस बेकर ने विंबलडन जीता था।

1999 में फ्रांसीसी वैज्ञानिकों की ओर से पेचिस के नए टीके की खोज की थी। 2003 में आज ही के दिन यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

7 जुलाई का इतिहास (7 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2013 में 7 जुलाई को ही विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले प्लेयर बने थे।
  • 2012 में आज ही के दिन रूस में भयंकर बाढ़ आने से 140 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2008 में आज ही के दिन काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2003 में 7 जुलाई को ही नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।
  • 2003 में आज ही के दिन यूनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था।
  • 1999 में 7 जुलाई को ही फ्रांसीसी साइंटिस्ट द्वारा पेचिस के नए टीके की खोज की गई थी।
  • 1985 में 7 जुलाई को ही बोरिस बेकर ने विंबलड़न जीता था।
  • 1978 में आज ही के दिन सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया था।
  • 1948 में 7 जुलाई को ही स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना हुई थी
  • 1948 में आज ही के दिन दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई थी।
  • 1930 में आज ही के दिन ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन हुआ था।
  • 1799 में 7 जुलाई को ही महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

7 जुलाई का इतिहास (7 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1981 में आज ही के दिन क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार और कैप्टन कूल के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था।
  • 1959 में आज ही के दिन भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित अशोक कुमार सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1914 में 7 जुलाई को ही प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का जन्म हुआ था।
  • 1883 में 7 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म हुआ था।

7 जुलाई को हुए निधन

  • 2014 में आज ही के दिन हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का निधन हुआ था।
  • 2011 में 7 जुलाई को ही उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का निधन हुआ था।
  • 1999 में 7 जुलाई के दिन ही भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का निधन हुआ था।
  • 1758 में आज ही के दिन आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 7 जुलाई का इतिहास (7 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*