6 अगस्त का इतिहास (6 August Ka Itihas) – 1945 में आज ही के दिन अमेरिका ने जापानी नगर ‘हिरोशिमा’ पर गिराया था परमाणु बम

1 minute read
6 अगस्त का इतिहास (6 August Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 6 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 6 अगस्त का इतिहास (6 August Ka Itihas) दिया गया है। 

6 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1945 में आज ही के दिन अमेरिका ने जापानी नगर हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया था। 2012 में 6 अगस्त के दिन ही नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा था। 

2002 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया था। 2001 में 6 अगस्त के दिन ही भारत और ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

6 अगस्त का इतिहास (6 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः

  • 2012 में 6 अगस्त के दिन ही नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा था।
  • 2002 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया था।
  • 2001 में 6 अगस्त के दिन ही भारत और ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता हुआ था।
  • 1996 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई थी।
  • 1964 में 6 अगस्त के दिन ही अमेरिका के नेवादा में विश्व का सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काटा गया था।
  • 1962 में आज ही के दिन जमैका में यूनाइटेड किंगडम का साम्राज्य खत्म हुआ और उसे स्वतंत्रता मिल गई।
  • 1945 में आज ही के दिन अमेरिका ने जापानी नगर हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया था।
  • 1914 में 6 अगस्त के दिन ही ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1906 में आज ही के दिन प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य लोगों ने मिलकर वंदेमातरम समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया था।
  • 1862 में 6 अगस्त के दिन ही मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी।
  • 1825 में आज ही के दिन बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

6 अगस्त का इतिहास (6 August Ka Itihas)- जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1959 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1933 में 6 अगस्त के दिन ही भारतीय क्रिकेटर एजी कृपाल सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1915 में आज ही के दिन भारत के पांचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का जन्म हुआ था।
  • 1921 में 6 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी और गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल केएम. चांडी का जन्म हुआ था।

6 अगस्त को हुए निधन

  • 2006 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ सूरज भान का निधन हुआ था
  • 1981 में 6 अगस्त के दिन ही भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन हुआ था।
  • 1982 में आज ही के दिन प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एसके. पोट्टेक्काट्ट का निधन हुआ था।
  • 1925 में 6 अगस्त के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सुरेन्द्र नाथ बनर्जी का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अगस्त का इतिहास2 अगस्त का इतिहास
3 अगस्त का इतिहास4 अगस्त का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 6 अगस्त का इतिहास (6 August Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*