4 जुलाई का इतिहास (4 July Ka Itihas) – 1986 में आज ही के दिन सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर बनाया था रिकाॅर्ड

1 minute read
4 जुलाई का इतिहास (4 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 4 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 4 जुलाई का इतिहास (4 July Ka Itihas) जानेंगे। 

4 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1946 में आज ही के दिन फिलीपींस को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली थी। 1827 में 4 जुलाई को ही न्यूयॉर्क राज्य ने गुलामी को समाप्त कर दिया था। 

1986 में आज ही के दिन सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर नया रिकाॅर्ड बनाया था। 1997 में 4 जुलाई को ही नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

4 जुलाई का इतिहास (4 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2005 में 4 जुलाई को ही ऑस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई थी।
  • 1999 में आज ही के दिन भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की युगल स्पर्धा में खिताब जीता था।
  • 1997 में 4 जुलाई को ही नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा था।
  • 1986 में आज ही के दिन सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 1946 में आज ही के दिन फिलीपींस को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली थी।
  • 1872 में 4 जुलाई को ही जर्मन साम्राज्य में यीशु की सोसायटी को अवैध बताया गया था।
  • 1865 में आज ही के दिन मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैड का प्रकाशन हुआ था।
  • 1827 में 4 जुलाई को ही न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई थी।
  • 1810 में आज ही के दिन फ्रांसिसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया था।
  • 1819 में 4 जुलाई को ही विलियम ने हर्शल धूमकेतु के अंतिम दूरबीन का अवलोकन किया था।
  • 1789 में आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने टीपू सुलतान के खिलाफ निजाम और पेशवा के साथ संधि की थी।
  • 1782 में आज ही के दिन चार्ल्स वाटसन-वेंटवर्थ की मृत्यु के बाद विलियम पैटी ग्रेट ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर बने थे।
  • 1776 में 4 जुलाई को ही अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता से घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

4 जुलाई का इतिहास (4 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1898 में आज ही के दिन भारत के प्राइम मिनिस्टर पोस्ट पर दो बार अस्थायी रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म हुआ था।
  • 1948 में 4 जुलाई के दिन ही राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक अनिल शास्त्री का जन्म हुआ था।
  • 1959 में आज ही के दिन रिलायंस समूह के अध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल अंबानी का जन्म हुआ था।

4 जुलाई को हुए निधन

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 4 जुलाई का इतिहास (4 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*