30 अगस्त का इतिहास (30 August Ka Itihas) –  1984 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार भरी थी उड़ान 

1 minute read
30 अगस्त का इतिहास (30 August Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 30 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 30 अगस्त का इतिहास (30 August Ka Itihas) दिया गया है। 

30 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1984 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी थी। 1951 में 30 अगस्त के दिन ही फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

1947 में आज ही के दिन भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

30 अगस्त का इतिहास (30 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः

  • 2007 में 30 अगस्त के दिन ही बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया था।
  • 2003 में आज ही के दिन समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
  • 2002 में 30 अगस्त के दिन ही कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनाई थी।
  • 1984 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी थी।
  • 1951 में 30 अगस्त के दिन ही फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1947 में आज ही के दिन भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था।
  • 1928 में 30 अगस्त के दिन ही द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना हुई थी।
  • 1842 में आज ही के दिन एंग्लो चीन युद्ध समाप्त हुआ था।
  • 1836 में 30 अगस्त के दिन ही मेलबर्न शहर की स्थापना की गई थी।
  • 1806 में आज ही के दिन न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

30 अगस्त का इतिहास (30 August Ka Itihas)- जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1941 में आज ही के दिन भारतीय सेना के सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1923 में 30 अगस्त के दिन ही गीतकार शैलेन्द्र का जन्म हुआ था।
  • 1903 में आज ही के दिन हिंदी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1895 में 30 अगस्त के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1888 में आज ही के दिन भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म हुआ था।

30 अगस्त को हुए निधन

  • 2014 में आज ही के दिन प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन हुआ था।
  • 2008 में 30 अगस्त के दिन ही प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हुआ था।
  • 1976 में आज ही के दिन हिंदी साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का निधन हुआ था।
  • 1952 में 30 अगस्त के दिन ही भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन  हुआ था।

30 अगस्त को प्रमुख उत्सव

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अगस्त का इतिहास2 अगस्त का इतिहास
3 अगस्त का इतिहास4 अगस्त का इतिहास
5 अगस्त का इतिहास6 अगस्त का इतिहास
7 अगस्त का इतिहास8 अगस्त का इतिहास
9 अगस्त का इतिहास10 अगस्त का इतिहास
11 अगस्त का इतिहास 12 अगस्त का इतिहास
13 अगस्त का इतिहास14 अगस्त का इतिहास
15 अगस्त का इतिहास16 अगस्त का इतिहास
17 अगस्त का इतिहास18 अगस्त का इतिहास
19 अगस्त का इतिहास20 अगस्त का इतिहास
21 अगस्त का इतिहास22 अगस्त का इतिहास
23 अगस्त का इतिहास 24 अगस्त का इतिहास
25 अगस्त का इतिहास26 अगस्त का इतिहास
27 अगस्त का इतिहास28 अगस्त का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 30 अगस्त का इतिहास (30 August Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*