21 अगस्त का इतिहास (21 August Ka Itihas) – 1972 में आज ही के दिन वन्यजीव संरक्षण कानून को दी गई थी मंजूरी

1 minute read
21 अगस्त का इतिहास (21 August Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 21 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 21 अगस्त का इतिहास (21 August Ka Itihas) दिया गया है। 

21 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1972 में आज ही के दिन वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी दी गई थी। 2005 में 21 अगस्त को ही बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता हुआ था।

2008 में आज ही के दिन मून मिशन पर भारत ने अमेरिका स्पेश एजेंसी नासा से हाथ मिलाया था। 2006 में 21 अगस्त को ही इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

21 अगस्त का इतिहास (21 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः

  • 2003 में 21 अगस्त के दिन ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया था।
  • 1988 में आज ही के दिन भारत नेपाल सीमा पर आए भूकंप से 1 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1972 में आज ही के दिन वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी दी गई थी।
  • 1968 में 21 अगस्त को ही चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा की थी।
  • 1963 में आज ही के दिन बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा की थी।
  • 1959 में 21 अगस्त के दिन ही हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना था।
  • 1944 में आज ही के दिन अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की थी।
  • 1938 में 21 अगस्त के दिन ही इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा था।
  • 1931 में आज ही के दिन पंडित विष्णु दिगंबर का निधन हुआ था।
  • 1915 में 21 अगस्त को ही पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1842 में आज ही के दिन तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई थी।
  • 1718 में 21 अगस्त को ही तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

21 अगस्त का इतिहास (21 August Ka Itihas)- जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1986 में आज ही के दिन 100 और 200 मीटर के दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट उसैन बोल्ट का जन्म हुआ था।
  • 1978 में 21 अगस्त के दिन ही भारतीय अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्म हुआ था।
  • 1927 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे बी सत्य नारायण रेड्डी का जन्म हुआ था।
  • 1910 में 21 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का जन्म हुआ था।
  • 1871 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और सेवक गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म हुआ था।

21 अगस्त को हुए निधन

  • 2007 में 21 अगस्त के दिन ही उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका क़ुर्रतुलऐन हैदर का निधन हुआ था।
  • 2006 में आज ही के दिन भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन हो गया था।
  • 1995 में 21 अगस्त के दिन ही खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का निधन हुआ था।
  • 1981 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी और लेखक काका कालेलकर का निधन हुआ था।
  • 1978 में 21 अगस्त के दिन ही भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का निधन हुआ था।
  • 1948 में आज ही के दिन भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक वामनराव बलिराम लाखे का निधन हुआ था।
  • 1931 में 21 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अगस्त का इतिहास2 अगस्त का इतिहास
3 अगस्त का इतिहास4 अगस्त का इतिहास
5 अगस्त का इतिहास6 अगस्त का इतिहास
7 अगस्त का इतिहास8 अगस्त का इतिहास
9 अगस्त का इतिहास10 अगस्त का इतिहास
11 अगस्त का इतिहास 12 अगस्त का इतिहास
13 अगस्त का इतिहास14 अगस्त का इतिहास
15 अगस्त का इतिहास16 अगस्त का इतिहास
17 अगस्त का इतिहास18 अगस्त का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 21 अगस्त का इतिहास (21 August Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*