20 जुलाई का इतिहास (20 July Ka Itihas) – 1997 में आज ही के दिन तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में हुआ था समझौता

1 minute read
20 जुलाई का इतिहास (20 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 20 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में आप 20 जुलाई का इतिहास (20 July Ka Itihas) जानेंगे। 

20 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1969 में 20 जुलाई को ही नील आर्मस्ट्रान्ग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा था। 2005 में आज ही के दिन कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी दी गई थी। 

1997 में आज ही के दिन तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता था। 2002 में 20 जुलाई को ही उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

20 जुलाई का इतिहास (20 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2017 में आज ही के दिन रामनाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
  • 2005 में आज ही के दिन कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी दी गई थी और यह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना था।
  • 2002 में 20 जुलाई को ही उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 1997 में आज ही के दिन तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता हुआ था।
  • 1969 में 20 जुलाई को ही नील आर्मस्ट्रांग के रूप में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहली बार कदम रखा था।
  • 1960 में 20 जुलाई को ही सिलॉन की राष्ट्रपति श्रिमावो भंडार नायके विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई थीं।
  • 1956 में आज ही के दिन फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया था।
  • 1944 में 20 जुलाई को ही अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया था।
  • 1938 में आज ही के दिन फिनलैंड को 1940 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गई थी।
  • 1924 में 20 जुलाई को ही सोवियत खेल समाचार पत्र सोवत्सकी स्पोर्ट् की स्थापना हुई थी।
  • 1923 में आज ही के दिन पन्चो विला की हत्या कर दी गई थी।
  • 1905 में 20 जुलाई को ही बंगाल के पहले विभाजन को भारतीय सचिव ने मंजूरी दी थी।
  • 1903 में आज ही के दिन फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी थी।
  • 1847 में आज ही के दिन जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की थी।
  • 1810 में 20 जुलाई को ही बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

20 जुलाई का इतिहास (20 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1969 में आज ही के दिन अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का जन्म हुआ था।
  • 1950 में 20 जुलाई के दिन ही भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म हुआ था।
  • 1921 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और तबला वादक सामता प्रसाद का जन्म हुआ।
  • 1929 में 20 जुलाई के दिन ही हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ था।
  • 1919 में आज ही के दिन माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म हुआ था।

20 जुलाई को हुए निधन

  • 1972 में 20 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका गीता दत्त का निधन हुआ था।
  • 1966 में आज ही के दिन भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का निधन हुआ था।
  • 1965 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का निधन हुआ था।
  • 1937 में 20 जुलाई के दिन ही रोडियो का अविष्कार करने वाले गोलैलिमों मारकोनी का निधन हुआ था। 
  • 1922 में आज ही के दिन असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का निधन हुआ था।
  • 1914 में 20 जुलाई के दिन ही आधुनिक हिंदी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का निधन हुआ था।
  • 1866 में आज ही के दिन जर्मनी के गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास
7 जुलाई का इतिहास8 जुलाई का इतिहास
9 जुलाई का इतिहास10 जुलाई का इतिहास
11 जुलाई का इतिहास12 जुलाई का इतिहास
13 जुलाई का इतिहास14 जुलाई का इतिहास
15 जुलाई का इतिहास16 जुलाई का इतिहास
17 जुलाई का इतिहास18 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 20 जुलाई का इतिहास (20 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*