15 जुलाई का इतिहास (15 July Ka Itihas) – 2017 में आज ही के दिन ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का हुआ था निधन

1 minute read
15 जुलाई का इतिहास (15 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 15 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 15 जुलाई का इतिहास (15 July Ka Itihas) जानेंगे। 

15 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1955 में आज ही के दिन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्राइम मिनिस्टर जवाहर लाल नेहरू को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की थी। 

1916 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई थी। 1923 में 15 जुलाई को ही इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया था। 2004 में आज ही के दिन माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्राइम मिनिस्टर ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

15 जुलाई का इतिहास (15 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 1999 में आज ही के दिन चीन ने न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की थी।
  • 1997 में 15 जुलाई को ही इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर हत्या हुई थी। 
  • 1996 में आज ही के दिन प्रिंस चार्ल्स और डायना ने अपने तलाक के लिए आवेदन किया था।
  • 1991 में 15 जुलाई को ही अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक को छोड़ा था।
  • 1986 में आज ही के दिन महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
  • 1979 में 15 जुलाई को ही भारत के प्राइम मिनिस्टर मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 1968 में आज ही के दिन अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 1961 में 15 जुलाई को ही स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया था।
  • 1910 में 15 जुलाई को ही एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया था।
  • 1904 में आज ही के दिन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना था।
  • 1795 में 15 जुलाई को ही ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया था।
  • 1662 में आज ही के दिन इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी को इनैक्टेड किया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

15 जुलाई का इतिहास (15 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1937 में आज ही के दिन हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 15 जुलाई के दिन ही अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता लिओन एम. लेडरमैन का जन्म हुआ।
  • 1912 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म हुआ था।
  • 1909 में 15 जुलाई के दिन ही आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ था।
  • 1903 में आज ही के दिन भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता के कामराज का जन्म हुआ था।
  • 1885 में 15 जुलाई के दिन ही आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म हुआ था।
  • 1883 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय, धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ था।
  • 1840 में 15 जुलाई के दिन ही शिक्षाविद, ग्रंथकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म हुआ था।

15 जुलाई को हुए निधन

  • 2017 में आज ही के दिन गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन हुआ था।
  • 2004 में 15 जुलाई के दिन ही भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक और परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास
7 जुलाई का इतिहास8 जुलाई का इतिहास
9 जुलाई का इतिहास10 जुलाई का इतिहास
11 जुलाई का इतिहास12 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 15 जुलाई का इतिहास (15 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*