10 Lines on Jaipur: छात्रों के लिए जयपुर के बारे में 10 लाइन  

1 minute read
10 Lines on Jaipur in Hindi

राजस्थान की राजधानी जयपुर भारत के प्रमुख नगरों में से एक है। जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। जयपुर भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। जयपुर को महाराज जय सिंह ने बसाया था। उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम जयपुर पड़ा है। जयपुर को उसके सुन्दर होटलों के लिए भी जाना जाता है। बहुत से लोग विदेशों तक से जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने आते हैं। यहाँ 10 Lines on Jaipur in Hindi दी जा रही हैं। इनकी मदद छात्र अपना हम असाइनमेंट पूरा कर सकते हैं।  

10 Lines on Jaipur in Hindi: जयपुर पर 10 लाइन 

यहाँ 10 Lines on Jaipur in Hindi दी जा रही हैं: 

  1. जयपुर राजस्थान की राजधानी है। 
  2. जयपुर राजस्थान का एक प्रमुख नगर है। 
  3. जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है।
  4. जयपुर को राजस्थान के राजा महाराज जय सिंह ने बसाया था। 
  5. जयपुर का नाम महाराजा जय सिंह के नाम पर पड़ा था। 
  6. जयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा नगर है। 
  7. जयपुर का नाम पिंक सिटी इसलिए पड़ा है क्योंकि यहाँ पर अधिकतर घर और इमारतें गुलाबी रंग की हैं। 
  8. जयपुर को एक बहुत महंगा शहर भी माना जाता है। 
  9. जयपुर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। 
  10. जयपुर शिक्षा का भी एक प्रमुख केंद्र है। 

यह भी पढ़ें: मणिपुर के बारे में 10 लाइन और 10 रोचक तथ्य

10 Lines on Jaipur in Hindi: जयपुर के बारे में 10 रोचक तथ्य 

यहाँ जयपुर के बारे में 10 रोचक तथ्य बताए जा रहे हैं: 

  1. जयपुर भारत के सबसे नियोजित नगरों में से एक है। 
  2. जयपुर में स्थित जंतर मंतर वेधशाला विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। 
  3. जयपुर नगर वर्ष 1727 में विद्याधर भट्टाचार्य नामक एक बंगाली वास्तुकार द्वारा डिजाइन किया गया था। 
  4. जयपुर को राजस्थान की शान भी कहा जाता है। 
  5. जयपुर में तीन किले हैं : आमेर के तीन मशहूर किले हैं : आमेर का किला, जयगढ़ का किला और नाहगढ़ का किला। 
  6. जयपुर को इसके जिंदादिल बाज़ारों के लिए भी जाना जाता है। 
  7. जयपुर के हवामहल को देखने के लिए पूरे विश्व से लोग आते हैं। 
  8. जयपुर में हर साल लिटरेचर फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है। 
  9. वर्ष 1876 में, महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय ने प्रिंस ऑफ वेल्स, एडवर्ड VII (जो बाद में किंग एडवर्ड VII बने) के स्वागत के लिए शहर की इमारतों को गुलाबी रंग से रंगवाया था।
  10. महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय के शासनकाल के दौरान निर्मित जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की बैठने की क्षमता लगभग 30,000 लोगों की है और इसने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी भी की है। 

यह भी पढ़ें : 

होली पर निबंध स्वतंत्रता दिवस पर निबंध
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनों में निबंधलोहड़ी पर्व पर हिंदी में पैराग्राफ
पोंगल पर निबंधदशहरा पर निबंध
नवरात्रि पर निबंधरक्षा बंधन पर निबंध

यह भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट के बारे में 10 लाइन और 10 रोचक तथ्य 

आशा है कि आपको हमारा यह  ब्लाॅग 10 Lines on Jaipur in Hindi पसंद आया होगा। इसी प्रकार के अन्य निबंध से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*