10 जुलाई का इतिहास (10 July Ka Itihas) – 1986 में आज ही के दिन भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में हासिल की थी पहली टेस्ट जीत

1 minute read
10 जुलाई का इतिहास (10 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 10 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 10 जुलाई का इतिहास (10 July Ka Itihas) जानेंगे। 

10 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1800 में आज ही के दिन भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की थी। इस काॅलेज ने उपमहाद्वीप को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

1986 में आज ही के दिन भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था। 1965 में 10 जुलाई के दिन ही महिलाओं के लिए पहला NCC काॅलेज ग्वालियर में खुला था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

10 जुलाई का इतिहास (10 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2003 में आज ही के दिन NASA का मंगलयान रोवर लॉन्च हुआ था।
  • 1999 में 10 जुलाई को ही जिनीवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत हुई थी।
  • 1994 में आज ही के दिन नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया था।
  • 1986 में आज ही के दिन भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की थी।
  • 1966 में 10 जुलाई को ही वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग का महाराष्ट्र के नासिक जिले से निर्माण शुरू हुआ था।
  • 1940 में 10 जुलाई को ही 2 माह के युद्ध के बाद नार्वे ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
  • 1938 में आज ही के दिनहावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • 1931 में 10 जुलाई को ही नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा कर लिया था।
  • 1925 में आज ही के दिन सोवियत संघ के ऑफिशियल न्यूज एजेंसी के तौर पर TASS की शुरुआत हुई थी।
  • 1924 में 10 जुलाई को ही डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया था।
  • 1913 में आज ही के दिन यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1848 में 10 जुलाई को ही न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ था।
  • 1800 में आज ही के दिन भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की थी।
  • 1652 में 10 जुलाई को ही इंग्लैंड ने नीदरलैंड के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1624 में आज ही के दिन हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर साइन किए गए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

10 जुलाई का इतिहास (10 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1958 में आज ही के दिन साहित्यकार एवं जनसेवक अनूप सेठी का जन्म हुआ था।
  • 1955 में 10 जुलाई के दिन ही सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ था।
  • 1951 में आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1950 में 10 जुलाई के दिन ही भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म हुआ था।
  • 1949 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म हुआ था। 
  • 1931 में 10 जुलाई के दिन ही भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक एम. एस. गोपालकृष्णन का जन्म हुआ था।
  • 1921 में आज ही के दिन गीतकार और शायर असद भोपाली का जन्म हुआ था।
  • 1921 में 10 जुलाई के दिन ही जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1906 में आज ही के दिन भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का जन्म हुआ था।
  • 1890 में 10 जुलाई के दिन ही भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म हुआ था।
  • 1856 में आज ही के दिन वाई-फाई के जनक अमेरिकी सरर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म हुआ था।

10 जुलाई को हुए निधन

  • 2014 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन हुआ था। 
  • 1971 में 10 जुलाई के दिन ही भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का निधन हुआ था। 
  • 1957 में आज ही के दिन आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास
7 जुलाई का इतिहास8 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 10 जुलाई का इतिहास (10 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*