1 सितम्बर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

1 सितम्बर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस विश्व पत्र लेखन दिवस (World Letter Writing Day) है। यह दिन पत्र लेखन की कला और महत्व को मान्यता देने के लिए समर्पित है। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। विश्व पत्र लेखन दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है।

विश्व पत्र लेखन दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

हर साल 1 सितम्बर को विश्व पत्र लेखन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य पत्र लेखन की कला और महत्व को मान्यता देना है। इस दिवस के माध्यम से पत्र लेखन के पारंपरिक तरीके को प्रोत्साहित किया जाता है, खासकर आज के डिजिटल युग में, जहां ईमेल और सोशल मीडिया ने पत्र लेखन की जगह ले ली है।

विश्व पत्र लेखन दिवस का इतिहास

आपको बता दें कि विश्व पत्र लेखन दिवस की स्थापना 2014 में ऑस्ट्रेलियाई लेखक, कलाकार और फोटोग्राफर रिचर्ड सिम्पकिन द्वारा की गई थी। 1990 के दशक के दौरान, रिचर्ड ऑस्ट्रेलिया के मशहूर लोगों को पात्र लिखते थे। उन्हें उनसे जवाब भी मिले। फिर 2005 में, उन्होंने इन पत्रों के बारे में एक किताब लिखी जिसका नाम था ‘ऑस्ट्रेलियन लेजेंड्स’। इस तरह उन्होंने दुनिया को पत्र लिखने के लिए प्रेरित किया।

विश्व पत्र लेखन दिवस का महत्व 

पत्र लेखन एक सांस्कृतिक कला है लेकिन इस डिजिटल युग में अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इस दिन के माध्यम से, पत्र लेखन की कला को संरक्षित करने और उसकी पारंपरिक तकनीकों को याद करने का अवसर मिलता है। पत्र लिखने से हमारी लिखावट और व्याकरण में सुधार होता है। यह हमें अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में मदद करता है। विश्व पत्र लेखन दिवस मनाकर हम इस परंपरा को जीवित रख सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में बता सकते हैं।

कैसे मनाया जाता है विश्व पत्र लेखन दिवस

विश्व पत्र लेखन दिवस को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं : 

  • इस दिवस के दौरान विभिन्न संस्थाएँ और सामुदायिक संगठन द्वारा पत्र लेखन की कला पर कार्यशालाएँ और सेमिनार आयोजित की जाती है। 
  • इस दौरान कई स्कूलों और कॉलेजों में पत्र लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं, जिसमें छात्र पत्र लेखन में प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
  • इस दिन विशेष अभियान चलाए जाते हैं, जिनमें लोग अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और प्रियजनों को पत्र लिखते हैं।
  • इसी के साथ ही लोगों को पत्र लेखन के विभिन्न लाभों के बारे में जागरूक किया जाता है।

संबंधित आर्टिकल्स

30 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है?31 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 1 सितम्बर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*