महिला उद्यमी विनीता सिंह ने कैसे पाया अपना मुकाम?

1 minute read

बहुत से लोगों की रूचि नौकरी पेशे से हटकर बिजनेस करने में होती है। जब कभी भी बिज़नेस की बात होती है, तो हमेशा हमारे सामने सफल बिजनेसमैन का नाम आता है लेकिन आज हम एक बिजनसवुमन के बारे जानेंगे जिन्होंने अपने दिमाग और मेहनत से कई करोड़ों रुपयों के टर्नओवर वाली कंपनी खड़ी कर दी है। इस ब्लॉग में हम विनीता सिंह के बारे में बात करेंगे जो शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की CEO और फाउंडर हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

नामविनीता सिंह
जन्म का साल1984
जन्म स्थानदिल्ली
हाइट6″0 फीट
वजन65 kg
बाल का रंगकाला
आंख का रंगभूरा

विनीता सिंह का शुरूआती जीवन

विनीता सिंह
Source – Indian Express

विनीता सिंह का जन्म दिल्ली में 1984 में हुआ था। उनके पिता, तेज सिंह, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, नई दिल्ली में एक वैज्ञानिक के रूप में काम करते थे। उनकी मां ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की हैं।

विनीता शुरू से ही मेहनती और इंटेलिजेंट स्टूडेंट रही हैं। उनकी काबिलियत देखकर उनके टीचर्स भी उन्हें एंटरप्रेन्योरशिप में हाथ आजमाने के लिए प्रोत्साहित करते थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद विनीता मुंबई आ गई। उन्हें जॉब के लिए कई ऑफर्स आए, लेकिन उन्होंने सभी ठुकरा दिए। यहां तक कि उन्होंने एक इन्वेस्टमेंट बैंक की तरफ से आया एक करोड़ रुपये का ऑफर भी ठुकरा दिया। वह भी सिर्फ 23 साल की उम्र में। विनीता पर जॉब ऑफर एक्सेप्ट करने का काफी दबाव था, इसलिए यह निर्णय विनीता के लिए काफी कठिन रहा था। एक करोड़ रुपये का जॉब ऑफर ठुकराने वाली विनीता सबसे युवा एमबीए ग्रेजुएट थी। विनीता को पता था कि वह अपनी लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क ले रही है। इसके बावजूद उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला। विनीता ने साल 2012 में अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ शुगर कॉस्मेटिक की नींव रखी। आखिरकार उनका जॉब छोड़ने का फैसला सही साबित हुआ।

विनीता सिंह की शिक्षा

भारतीय उद्यमी ‘विनीता सिंह’ का जन्म दिल्ली, भारत में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आर्ट्स विषय में दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली और राम कृष्ण पुरम, दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने 2005 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग IIT मद्रास से पूरी की, और फिर 2007 में IIT अहमदाबाद से MBA किया। उन्होंने ड्यूश बैंक में ग्रीष्मकालीन छात्र के रूप में काम किया है। 23 साल की उम्र में, विनीता सिंह भारत में सबसे कम उम्र की पोस्टग्रेजुएट बन गईं।

विनीता सिंह का करियर

जब विनीता की एमबीए की पढ़ाई पूरी हो गयी तो उन्हें बहुत-से जॉब्स के ऑफरआए, यहाँ तक की उन्होंने 1 करोड़ के जॉब का भी ऑफर आया लेकिन विनीता ने उस जॉब को भी मना कर दिया और वो 23 वर्ष की उम्र में मुंबई चली गयी, इसके चलते उनके माता-पिता भी नाराज हुए। दरअसल विनीता बचपन से ही अपना बिज़नेस करना चाहती थी, विनीता ने अपने बचपन में ही अपने दोस्तों के साथ अपनी मैगज़ीन बना कर 3 रुपये में बेचने की सोची लेकिन इनका ये बिजनस नहीं चल पाया क्योकि उस समय बच्चो के द्वारा बनी मैगज़ीन को 3 रुपये में कोई नहीं ख़रीदना चाहता था। 23 साल की उम्र में जब विनीता मुंबई आयी तो उन्होंने “वुमन लॉन्जरी ब्रांड”  के बारे में सोचा और उस पर काम भी किया लेकिन पैसों की कमी के कारण ये काम भी नहीं चल पाया। इसके बाद भी विनीता ने हार नहीं मानी।

एक बार फिर विनीता सिंह ने एक और बिजनस किया, जिस कंपनी का नाम “Quetzal Verify Private Limited” था, इस कंपनी में दूसरी कंपनी में नए काम करने वाले कर्मचारियों के बैकग्राउंड के बारे में जानकारी दी जाती थी, इस कंपनी को चलाने के लिए इनको 10 हजार रुपए महीना मिलता था लेकिन ये कंपनी भी 5 साल तक ही चल पायी।

शुगर कॉस्मेटिक कंपनी 

विनीता सिंह
Source – Newsento

2015 में जब क्वेट्ज़ेल वेरीफाई कंपनी बंद हो गयी तो विनीता ने कुछ नया सोचा और इस बार विनीता ने महिलाओं के बारे में सोच कर कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट से सम्बन्धित कंपनी शरू करने के बारे में सोचा। उस समय विनीता ने उन महिलाओं जो अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कहती है, को ध्यान में रखते हुए एक ऐसे बिज़नेस की शुरुआत की जिसमें ज्यादा फैशनेबल महिलाएं ,अभिनेत्री या फिर अमीर फैमिली की महिलाओं के लिए कुछ प्रोडक्ट्स तैयार किए जाएं। इस पर काफी रिसर्च करने के बाद विनीता ने शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत की।

शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत करने में इनके पति कौशिक मुखर्जी ने इनका साथ दिया और आज ये दोनों मिलकर अपने इस बिजनस को चला रहे है और कामयाबी को छू रहे हैं। शुगर कॉस्मेटिक के को-फाउंडर कौशिक मुखर्जी हैं।

शुगर कॉस्मेटिक कंपनी शुरू में अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन बेचती थी। फिर इनका पहला स्टोर यूपी में 2019 में खुला था, और आज इस कंपनी की देश विदेश के 92 शहरों में 700 से भी ज्यादा स्टोर है। जहाँ आप ऑफलाइन भी शॉपिंग कर सकते है। देखते ही देखते इस कंपनी ने काफी तरक्की कर ली है। 

नेट वर्थ

विनीता सिंह
Source – MensXP

विनीता सिंह की अनुमानित नेटवर्थ INR 300 करोड़ है। विनीता सिंह दिसंबर 2021 में भारत के पहले बिज़नेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में चुनी गईं। यहां एक जज की भूमिका निभाते हुए उन्होंने देश भर से आए कई छोटे-छोटे स्टार्टअप आइडिया को सपोर्ट किया है। यहां आपको बता दें कि विनीता शार्क टैंक इंडिया के हर एपिसोड के लिए पांच लाख रुपये का पेमेंट लेती हैं।

विनीता सिंह की पर्सनल लाइफ

विनीता सिंह
Source – Starsunfolded

विनीता सिंह ने अपने कॉलेज में साथ पढ़ाई करने वाले मित्र कौशिक मुखर्जी के साथ 15 अक्टूबर 2010 में सगाई की और 4 दिसंबर 2011 को शादी रचाई है। उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम विक्रांत मुखर्जी और कौशिक मुखर्जी है।

रोचक तथ्य

विनीता सिंह के जीवन के कुछ रोचक तत्व यहां दिए गए हैं-

  • विनीता सिंह एक सफल एंटरप्रेन्योर के साथ साथ एक अच्छी एथलीट भी हैं। 
  • उन्हें फिटनेस का जुनून है। जुनून ऐसा कि 6 महीने की गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने मैराथन दौड़ लगाई थी। 
  • विनीता जो एक ट्रायथलीट और अल्ट्रा मैराथनर हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स उनकी फिटनेस से काफी प्रभावित होते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख 27 हजार फॉलोअर्स हैं। 
  • विनीता साइकिलिस्ट और स्विमर भी हैं। उन्हें साल 2013 में साउथ अफ्रीका में दुनिया के सबसे बड़े अल्ट्रा मैराथन में अप और डाउन रन पूरा करने के लिए कॉमरेड बैक टू बैक मेडल से नवाजा गया था।

FAQs

कौन हैं विनीता सिंह?

विनीता सिंह एक भारतीय उद्यमी हैं, जिन्होंने शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत की। ये इस कंपनी की सीईओ और फाउंडर है। ये शार्क टैंक इंडिया नाम के एक रियलिटी-शो में जज भी करती हैं।

क्या विनीता सिंह की शादी हो चुकी है?

हां, विनीता सिंह शादीशुदा हैं। उन्होंने कौशिक मुखर्जी से शादी की है।

विनीता सिंह कितने साल की हैं?

विनीता सिंह की उम्र 38 साल है।

क्या विनीता सिंह के बच्चे हैं?

विनीता सिंह के दो बच्चे (दोनों बेटे) हैं, जिनके नाम विक्रांत और कौशिक हैं।

विनीता सिंह के पिता का नाम क्या है और वह क्या करते हैं?

विनीता सिंह के पिता का नाम तेज सिंह है और वे ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एक साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत थे।

Source – Saas Bahu aur Saazish

आशा करते हैं कि आपको भारत की महिल उद्यमी विनीता सिंह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी। यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स को 1800572000 पर कॉल करें और 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*