जून 2022 तक 60,000 से ज्यादा भारतीय छात्र कनाडा पढ़ने गए

1 minute read
87 views
जून 2022 तक 60 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र कनाडा पढ़ने गए

1.83 लाख भारतीय छात्रों के साथ, कनाडा विदेशों में अकादमिक डिग्री प्राप्त करने वाले भारतीयों के लिए दूसरा सबसे लोकप्रिय स्टडी अब्रॉड डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है।

वहीं अभी भी अमेरिका, 4.65 लाख भारतीय छात्रों के साथ, सबसे लोकप्रिय स्टडी अब्रॉड डेस्टिनेशन बना हुआ है। तीसरे स्थान पर UAE है, जहां 1.64 लाख भारतीय छात्र पढ़ते हैं। यह आंकड़ें भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। 

भारतीय विदेश मंत्रालय के आंकड़ों अनुसार 2022 के पहले छह महीनों में, पढ़ने के लिए विदेश जाने वाले 64,667 भारतीयों ने यूएसए को पढ़ने की जगह के रूप में चुना है और इसके बाद कनाडा (60,258) का स्थान आता है।

महामारी से पहले 2019 में 1,32,620 भारतीय छात्रों ने कनाडा को चुना था। MEA के अनुसार, 2020 में, COVID-19 के आने से मात्र 43,624 भारतीय छात्र ही कनाडा पढ़ने गए थे, वहीं 2021 में 1,02,688 भारतीय छात्र कनाडा पढ़ने गए थे।

MEA के अनुसार कनाडा पढ़ने गए छात्रों के रिकॉर्ड

वर्ष छात्रों की संख्या
2019 1,32,620
2020 43,624
2021 1,02,688
2022 (जून 30 तक) 60,258

कनाडा की एडटेक फर्म ApplyBoard द्वारा विश्लेषण किए गए इमीग्रेशन, रेफ्यूजीस एंड सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) के आंकड़ों के अनुसार, कनाडा में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 2016-2021 के बीच लगभग 220% की वृद्धि देखी गई है।

ApplyBoard के आंकड़े यह भी बताते हैं कि अधिकांश भारतीय छात्र अपने पढ़ाई के क्षेत्र के रूप में बिज़नेस प्रोग्राम्स का चयन कर रहे हैं। कनाडा में बिज़नेस और मैनेजमेंट कोर्सेज करने भारतीय छात्रों की संख्या 2016 में 10,000 थी जो 2021 में लगभग 50,000 हो गई थी।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*