विश्व व्यापार संगठन (WTO) एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिसका मुख्य काम दुनिया भर के देशों के बीच व्यापार को आसान, निष्पक्ष और सुचारु बनाना है। यह सदस्य देशों के बीच हुए व्यापार समझौतों को लागू करता है, व्यापार से जुड़े झगड़ों को सुलझाता है, और सदस्य देशों की व्यापार नीतियों पर नज़र रखता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर
विश्व व्यापार संगठन यानी WTO (World Trade Organization) एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो दुनिया के देशों के बीच व्यापार को न्यायपूर्ण, सरल और पारदर्शी बनाने का काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी सदस्य देश बिना किसी भेदभाव के आपस में व्यापार कर सकें और सभी को आर्थिक लाभ मिले।
साथ ही, WTO विकासशील देशों को व्यापार से ज़्यादा फायदा उठाने में मदद करता है और नए व्यापार नियम बनाने के लिए बातचीत का मंच भी देता है। इसका कुल मिलाकर लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बिना किसी बड़ी बाधा के हो, जिससे सभी सदस्य देशों को आर्थिक लाभ मिल सके।
WTO के 5 मुख्य कार्य
WTO के मुख्य कार्य इस प्रकार हैं:
- व्यापार समझौतों को लागू करना: WTO ये देखता है कि सदस्य देशों के बीच हुए 60 से ज़्यादा व्यापार समझौतों जैसे – खेती से जुड़ी चीज़ों के निर्यात पर दी जाने वाली सरकारी मदद के नियमों को लागू करना और उनका ठीक से पालन करना है।
- व्यापार के झगड़े सुलझाना: जब दो देशों के बीच व्यापार से जुड़े कोई झगड़े या मतभेद होते हैं, तो WTO एक निष्पक्ष तरीके से उन्हें सुलझाने में मदद करता है।
- व्यापार नीतियों पर नज़र रखना: WTO अपने सभी 164 सदस्य देशों की व्यापार नीतियों की समय-समय पर जाँच करता है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और नियमों का पालन हो।
- विकासशील देशों की मदद करना: WTO गरीब और विकासशील देशों को व्यापार से फायदा उठाने में मदद करता है। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग और पैसे से जुड़ी सहायता दी जाती है ताकि वे अपनी व्यापारिक क्षमता बढ़ा सकें।
- वैश्विक व्यापार बातचीत करवाना: WTO नए व्यापार नियम बनाने और पुराने नियमों को बेहतर करने के लिए हर दो साल में देशों के मंत्रियों की बैठकें करवाता है।
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
