जब दो या दो से अधिक शब्द मिलकर किसी विचार को पूर्ण रूप से प्रकट करते हैं, तो उस शब्द-समूह को वाक्य कहते हैं। उदाहरण: राम स्कूल गया। बता दें कि वाक्य के भेदों को मुख्यतः रचना के आधार पर और अर्थ के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
मुख्य रूप से, रचना के आधार पर तीन भेद और अर्थ के आधार पर आठ भेद होते हैं। इसके अलावा, वाक्य की शैली और उद्देश्य के आधार पर भी विभिन्न प्रकार के वाक्य होते हैं।
- रचना के आधार पर वाक्य
- अर्थ के आधार पर वाक्य
रचना के आधार पर वाक्य के भेद
रचना के आधार पर वाक्य मुख्यतः तीन प्रकार के होते है, जो इस प्रकार है –
- सरल वाक्य: जिस वाक्य में केवल एक मुख्य क्रिया हो और वह एक ही विचार को स्पष्ट करे, उसे सरल वाक्य कहते हैं। इसमें एक ही स्वतंत्र उपवाक्य होता है।
- मिश्र वाक्य: जिस वाक्य में एक मुख्य उपवाक्य के साथ एक या अधिक आश्रित उपवाक्य (Subordinate Clause) जुड़े होते हैं, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।
- संयुक्त वाक्य: जिस वाक्य में दो या अधिक स्वतंत्र उपवाक्य आपस में संयोजक शब्दों (जैसे: और, लेकिन, या, परंतु आदि) द्वारा जुड़े होते हैं, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते हैं।
अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद
अर्थ के आधार पर वाक्य मुख्यतः आठ प्रकार के होते है, जो इस प्रकार है –
- विधानवाचक
- निषेधवाचक
- आज्ञावाचक
- प्रश्नवाचक
- विस्मयवाचक
- सन्देहवाचक
- इच्छावाचक
- संकेतवाचक
| वाक्य का प्रकार | परिभाषा | उदाहरण |
| विधानवाचक वाक्य | किसी बात की सामान्य जानकारी या कथन देने वाला वाक्य | राम स्कूल जाता है। |
| निषेधवाचक वाक्य | किसी कार्य के निषेध (मना) को प्रकट करने वाला वाक्य | वह झूठ नहीं बोलता। |
| आज्ञावाचक वाक्य | आदेश, निवेदन या परामर्श देने वाला वाक्य | दरवाज़ा बंद करो। |
| प्रश्नवाचक वाक्य | किसी बात को जानने के लिए पूछा गया प्रश्न | क्या तुमने खाना खाया? |
| विस्मयवाचक वाक्य | आश्चर्य, हर्ष, दुःख या अन्य भावनाएँ प्रकट करने वाला वाक्य | अरे! यह तुमने क्या किया! |
| सन्देहवाचक वाक्य | किसी बात को लेकर अनिश्चितता या शक प्रकट करने वाला वाक्य | शायद वह आज आए। |
| इच्छावाचक वाक्य | इच्छा, कामना या आशीर्वाद प्रकट करने वाला वाक्य | भगवान करे तुम सफल हो। |
| संकेतवाचक वाक्य | किसी वस्तु, स्थान या व्यक्ति की ओर संकेत करने वाला वाक्य | वह लड़का मेरा भाई है। |

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.