Answer
Verified
सही उत्तर: (C) झील
Detailed Solution
यहां दिए गए विकल्पों में झील, नदी का पर्यायवाची नहीं है। क्योंकि झील का अर्थ है स्थिर जल का बड़ा क्षेत्र। झील बहती नहीं है, जबकि नदी बहती है। इसलिए झील नदी का पर्यायवाची नहीं है। जैसे – नैनीताल झील, वुलर झील आदि।
- सरिता शब्द सरि का स्त्रीलिंग रूप है जिसका अर्थ है बहती हुई जलधारा, यानी नदी। इसलिए ‘सरिता’ नदी का पर्यायवाची है।
- सलिला का अर्थ है वह जल जो बहता है। यह भी नदी के लिए प्रयुक्त एक उपयुक्त पर्यायवाची शब्द है।
- तटिनी का अर्थ भी नदी ही होता है, विशेषकर छोटी नदी या धाराओं के लिए। यह भी नदी का पर्यायवाची शब्द है।
Additional Information
- नदी के अन्य पर्यायवाची शब्द: सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी, आपगा, निम्नगा, वाहिनी, अपगा, स्रोतस्विनी, नद, प्रवाहिनी, पयस्विनी, कल्लोलिनी, जीवनदायिनी, सलिला।
- निर्झरिणी — आमतौर पर ‘निर्झर’ का अर्थ होता है झरना, लेकिन कभी-कभी काव्य भाषा में नदी के लिए भी इसका प्रयोग हो जाता है।
- कल्लोल का मतलब जल की तरंगें, कल्लोलिनी का अर्थ तरंगों से युक्त नदी होता है।
- परि + अय धातु से “पर्याय” शब्द बना है, जिसका अर्थ होता है — “समान या निकट अर्थ वाला।” इसलिए वे शब्द जो समान अर्थ व्यक्त करते हैं, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.