प्रकाश किरण वह काल्पनिक सीधी रेखा होती है जो प्रकाश की दिशा को दर्शाती है। आसान भाषा में समझें तो जब प्रकाश किसी स्रोत (जैसे सूरज, टॉर्च, बल्ब आदि) से निकलता है, तो वह सीधी रेखा में यात्रा करता है, इसी सीधी दिशा या रेखा को ही प्रकाश किरण कहा जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
प्रकाश का वह मार्ग जिसमें प्रकाश ऊर्जा एक दिशा में यात्रा करती है, उसे ही प्रकाश किरण कहा जाता है। बता दें कि प्रकाश किरण कोई भौतिक वस्तु नहीं होती, बल्कि यह केवल यह दिखाने का एक तरीका है कि प्रकाश किस दिशा में जा रहा है। यही कारण है कि प्रकाश किरण की अवधारणा वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को प्रकाश की गति, परावर्तन (reflection), अपवर्तन (refraction), और छाया (shadow) को समझाने में मददगार साबित होती है।
प्रकाश किरण के प्रमुख गुण
प्रकाश किरण में प्रकाश एक सीधी काल्पनिक रेखा में चलता है, यही कारण है कि हम वस्तुओं की छाया देख पाते हैं। इसके साथ ही इसमें प्रकाश की गति लगभग 299,792 किलोमीटर प्रति सेकंड होती है। इसके साथ ही इसमें प्रकाश की किरणों के व्यवहार को परावर्तन, अपवर्तन, और विकिरण के रूप में समझा जा सकता है।
प्रकाश किरण का प्रमुख उदाहरण
प्रकाश किरण का प्रमुख उदाहरण में टॉर्च जलाना है, जिसमें टॉर्च जलाने पर उसका प्रकाश जहां जाकर पड़ता है, वहां तक उसकी सीधी दिशा बन जाती है। इसी दिशा को ही प्रकाश किरण भी कहा जाता है। इसका दूसरा प्रमुख उदाहरण है कि जब सूरज की किरणें खिड़की से कमरे में आती हैं, तो वे सीधी रेखा में आती हैं। यही सीढ़ी रेखा प्रकाश किरण कहलाती है।
संबंधित आर्टिकल्स

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.