Answer
Verified
प्रकाश वह बाह्य भौतिक कारक है जिसकी उपस्थिति में ही हमारी आँखें किसी वस्तु को स्पष्ट रूप से देख पाती है। प्रकाश ऊर्जा का एक रूप है। प्रकाश के बिना हम वस्तुओं को नहीं देख सकते हैं, वस्तुओं को देखने के लिए हमें प्रकाश की आवश्यकता होती है।
प्रकाश की परिभाषा
प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है, जो हमारी आँखों की रेटिना (Retina) पर प्रभाव डालकर वस्तु को स्पष्ट दिखाने में सहायता करती हैं। हालांकि प्रकाश स्वयं दिखाई नहीं देता है, लेकिन प्रकाश की सहायता से ही वस्तु दिखाई देती हैं। प्रकाश तरंगे अनुप्रस्थ होती है। प्रकाश में अपवर्तन, परावर्तन, प्रकीर्णन, धुवण, व्यतिकरण आदि घटनाएं होती है।
प्रकाश के उदाहरण
प्रकाश के मुख्य दो उदाहरण हैं;-
- प्राकृतिक प्रकाश – जो प्रकाश स्रोत प्रकृति के द्वारा प्राप्त होता है, उसे प्राकृतिक प्रकाश स्रोत कहते हैं। जैसे सूर्य, जुगनू, चाँद की रोशनी व तारे आदि।
- मानवनिर्मित प्रकाश – जो प्रकाश स्रोत मानव के द्वारा निर्मित होता हैं, उसे मानवनिर्मित प्रकाश स्त्रोत कहते हैं। जैसे बल्ब, लालटेन, मोमबत्ती, ट्यूबलाइट, लैंप व दीया आदि।
यह भी पढ़ें
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
