सही उत्तर है (D) 4, भारत में पासपोर्ट 4 प्रकार के जारी किए गए हैं।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर
भारत में पासपोर्ट के प्रकार पासपोर्ट अधिनियम, 1967 (The Passports Act, 1967) और इसके तहत बनाए गए नियमों के आधार पर निर्धारित होते हैं। यह अधिनियम भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेज जारी करने और भारत से उनके प्रस्थान को नियंत्रित करता है।
मुख्य रूप से चार प्रकार के पासपोर्ट हैं, जिन्हें उनके रंग से पहचाना जाता है और ये पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत जारी किए जाते हैं।
| रंग | पासपोर्ट प्रकार | किसे जारी होता है | उद्देश्य |
| नीला | Ordinary (Type P) | आम नागरिक | पर्यटन, शिक्षा, व्यापार आदि |
| सफ़ेद | Official (Type S) | सरकारी अधिकारी | सरकारी काम से विदेश यात्रा |
| मरून | Diplomatic (Type D) | राजनयिक, मंत्री, उच्चाधिकारी | राजनयिक मिशन, विशेषाधिकार |
| नारंगी | ECR (Emigration Check Required) | 10वीं से कम शिक्षित श्रमिक | विदेश में नौकरी के लिए, श्रमिकों की सुरक्षा हेतु |
1. नारंगी रंग का पासपोर्ट
भारत सरकार की ओर से नारंगी रंग का पासपोर्ट उन भारतीयों को मिलता है जिन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई की होती है।
2. सफेद रंग का पासपोर्ट
भारत सरकार सफेद रंग का पासपोर्ट उन लोगों को दिया जाता है जो सरकारी कामकाज से विदेशी यात्रा करते हैं। सफेद पासपोर्ट सरकारी अधिकारियों की पहचान होती है इस पासपोर्ट को रखने वालों को कई सुविधाएं भी मिलती हैं।
3. मरून रंग का पासपोर्ट
भारत सरकार मरून रंग का पासपोर्ट भारतीय राजनयिकों (Diplomats) और ऊंचे पद वाले अधिकारियों को दिया जाता है। इसमें IAS और IPS जैसे बड़े अधिकारी पद शामिल होते हैं जो दर्शाता है कि वह किसी विशेष काम से विदेश की यात्रा कर रहे हैं। मरून रंग के पासवर्ड को भारत में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और ताकतवर पासपोर्ट माना जाता है।
4. नीला रंग का पासपोर्ट
भारत सरकार द्वारा नीले रंग का पासपोर्ट आम भारतीय नागरिकों के लिए बनाया गया है। जो अपने निजी कार्यों के चलते विदेश यात्रा करते हैं।

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!