उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
भारत में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस (Navy Day) मनाया जाता है। यह दिन भारतीय नौसेना की वीरता, समर्पण और बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब हम उन जांबाज़ नौसैनिकों को याद करते हैं जो समुद्री सीमाओं की रक्षा में 24 घंटे तत्पर रहते हैं।
नौसेना दिवस को मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य
हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य एक ऐतिहासिक घटना से जुड़ा हुआ है, बता दें कि वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट (Operation Trident) के तहत पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर बड़ा हमला किया था। यह हमला इतना प्रभावी था कि पाकिस्तान की नौसेना को भारी नुकसान हुआ और उनके कई जहाज़ नष्ट हो गए थे।
इस ऑपरेशन में भारत की ओर से कोई भी नुकसान नहीं हुआ, जिससे यह भारत के सैन्य इतिहास की एक गौरवशाली उपलब्धि बन गई। तभी से हर साल इस उपलब्धि को उत्सव बनाने के लिए और इसी विजय को याद करने के लिए 4 दिसंबर को हर साल नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारतीय नौसेना का योगदान
भारतीय नौसेना न सिर्फ युद्ध के समय बल्कि आपदा प्रबंधन, राहत-बचाव अभियान और अंतरराष्ट्रीय शांति मिशनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बल्कि आज भी INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य जैसे एयरक्राफ्ट कैरियर नौसेना की ताकत को और बढ़ाते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आज भारतीय नौसेना के पास करीब 150 से अधिक जहाज़, 40 से ज्यादा एयरक्राफ्ट, और 60,000 से अधिक सक्रिय नौसैनिक हैं, जो देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करते हैं।
संबंधित आर्टिकल्स
- All India Radio Ki Sthapna Kab Hui: ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?
- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है? | Rashtriya Sankhyiki Divas Kab Manaya Jata Hai
- विश्व हाथ धुलाई दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है? | Rashtriya Yuva Diwas Kab Manaya Jata Hai
- भारतीय थल सेना दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मौसम दिवस कब मनाया जाता है? | Vishva Mausam Divas Kab Manaya Jata Hai
- Vishva Hasya Divas Kab Manaya Jata Hai: विश्व हास्य दिवस कब मनाया जाता है?
- झारखण्ड दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व विकलांग दिवस कब मनाया जाता है?
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
