सही उत्तर है (B) 28 फरवरी
उत्तर: भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) 28 फरवरी को मनाया जाता है।
विस्तृत उत्तर
भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन कोलकाता में इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन आफ साइंस की प्रयोगशाला में काम करते हुए प्रख्यात भौतिक विज्ञानी सर सीवी रमन द्वारा की गई ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
इस खोज ने उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिलाया और भारत को विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक पहचान मिली। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में भारत सरकार ने वर्ष 1986 में यह तय किया कि 28 फरवरी को हर वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। तब से यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य
- विज्ञान और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना।
- बच्चों और युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि जगाना।
- वैज्ञानिकों के योगदान को सम्मान देना।
- देश में हो रहे वैज्ञानिक अनुसंधानों की जानकारी फैलाना।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कैसे सेलिब्रेट किया जाता है?
- स्कूल, कॉलेज और विज्ञान संस्थानों में प्रदर्शनियाँ, भाषण, निबंध प्रतियोगिता, विज्ञान मेले आदि का आयोजन किया जाता है।
- छात्रों को विज्ञान की नई-नई खोजों के बारे में बताया जाता है।
- वैज्ञानिकों और शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।
यह भी पढ़ें:
- रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की होती हैं?
- करुण रस कितने प्रकार के होते हैं?
- रस के कितने अंग हैं?
- राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग होते हैं?
- शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- जन्म दर किसे कहते हैं?
- मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
- ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
- भारत का भौतिक स्वरुप क्या है?
- ज्वार भाटा किसे कहते हैं?
- भूमध्य रेखा क्या है?
- अक्षांश और देशांतर क्या है?
- लाल ग्रह किसे कहते हैं?
- पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
- नदी तंत्र किसे कहते हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.