Answer
Verified
इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन C है। भारत में कुल 8 प्रकार की मिट्टी पाई जाती है, जिनकी उर्वरक क्षमता अलग-अलग है। इसमें जलोढ़ मिट्टी, लाल मिट्टी, काली मिट्टी, रेगिस्तानी मिट्टी, पहाड़ी मिट्टी, लैटेराइट मिट्टी, क्षारीय मिट्टी और दलदली मिट्टी शामिल है।
भारत में मिट्टी के प्रकार
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने मिट्टी को आठ प्रकार में बाँटा है:-
- जलोढ़ मिट्टी – Alluvial Soil
- काली मिट्टी (रेगुर) – Black Or Regur Soil
- लैटेराइट मिट्टी – Laterite Soil
- लाल मिट्टी – Red Soil
- पहाड़ी मिट्टी – Mountain Soil
- क्षारीय मिट्टी – Alkali soil
- दलदली मिट्टी – Peaty Soil
- रेगिस्तानी मिट्टी – Desert Soil
मिट्टी किसे कहते हैं?
पृथ्वी के पृष्ठ पर दानेदार कणों के आवरण की पतली परत मिट्टी (Soil) कहलाती है। यह भूमि से निकटता से जुड़ी हुई है। स्थल रूप मिट्टी के प्रकार को निर्धारित करते हैं। बता दें कि मिट्टी का निर्माण चट्टानों से प्राप्त खनिजों, जैव पदार्थ तथा भूमि पर पाए जाने वाले खनिजों से होता है।
यह भी पढ़ें;-

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!