उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर C है। वर्तमान में, मेघालय में कुल 12 जिले हैं। बता दें कि मेघालय भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, गुफाओं और बादलों से ढके पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। इस राज्य की सीमाएं असम और बांग्लादेश से मिलती हैं। यहां की राजधानी शिलांग है, जिसे ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
मेघालय, पूर्वोत्तर भारत का एक सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है, जिसे 21 जनवरी 1972 को असम से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला। प्रारंभ में, इस राज्य में केवल दो जिले “खासी हिल्स और गैरो हिल्स” थे। समय के साथ प्रशासनिक सुगमता, क्षेत्रीय विकास और जनसंख्या प्रबंधन के उद्देश्य से जिलों की संख्या बढ़ाई गई।
वर्तमान समय में मेघालय में 12 जिले हैं, जिनका गठन विभिन्न समयों पर किया गया है। इन जिलों में से कई जिले पहले बड़े जिलों के उपविभाग थे, जिन्हें अब जिलों का दर्जा मिल चुका है। बता दें कि सबसे पहले, खासी हिल्स को विभाजित करके ईस्ट खासी हिल्स (1976) और बाद में वेस्ट खासी हिल्स (1976) का गठन किया गया। इसी तरह, गैरो हिल्स को भी विभाजित कर ईस्ट गैरो हिल्स, वेस्ट गैरो हिल्स, और बाद में साउथ गैरो हिल्स, नॉर्थ गैरो हिल्स, और साउथ वेस्ट गैरो हिल्स जिलों का निर्माण किया गया।
मेघालय सरकार के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 12वां जिला ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स 10 नवंबर 2021 को बनाया गया। इसका मुख्यालय मायरांग है। इस जिले का गठन खासी समुदाय की मांग और क्षेत्रीय प्रशासनिक सुधार को ध्यान में रखकर किया गया। है। इस जिले का गठन खासी समुदाय की मांग और क्षेत्रीय प्रशासनिक सुधार को ध्यान में रखकर किया गया है।
मणिपुर के सभी 12 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची
मणिपुर के सभी 12 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची इस प्रकार हैं –
| क्र.सं. | जिला का नाम | मुख्यालय | गठन वर्ष |
| 1 | ईस्ट खासी हिल्स | शिलांग | 28 अक्टूबर 1976 |
| 2 | वेस्ट खासी हिल्स | नोंगस्टोइन | 28 अक्टूबर 1976 |
| 3 | साउथ वेस्ट खासी हिल्स | मावकिरवाट | 3 अगस्त 2012 |
| 4 | री-भोई | नोंगपो | 4 जून 1992 |
| 5 | वेस्ट जयंतिया हिल्स | जोवाई | 31 जुलाई 2012 |
| 6 | ईस्ट जयंतिया हिल्स | ख्लिएह्रियाट | 31 जुलाई 2012 |
| 7 | ईस्ट गारो हिल्स | विलियमनगर | 22 अक्टूबर 1976 |
| 8 | वेस्ट गारो हिल्स | तुरा | 22 अक्टूबर 1976 |
| 9 | नॉर्थ गारो हिल्स | रेसुबेलपारा | 27 जुलाई 2012 |
| 10 | साउथ वेस्ट गारो हिल्स | अंपाटी | 7 अगस्त 2012 |
| 11 | साउथ गारो हिल्स | बाघमारा | 18 जून 1992 |
| 12 | ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स | मायरांग | 10 नवंबर 2021 |
संबंधित आर्टिकल्स

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!