उत्तर: सही उत्तर है – (A), खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है।
दीर्घ उतर
राष्ट्रीय खेल दिवस, भारत में हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के महान खिलाड़ी, मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें “हॉकी का जादूगर” भी कहा जाता है। यह दिन देश में खेलों के महत्व को बढ़ावा देने और लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का मुख्य कारण मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करना और खेलकूद के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान को याद करना है। उन्होंने भारतीय हॉकी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और देश को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक (1928, 1932 और 1936) जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह दिन युवाओं को खेलों को करियर के रूप में अपनाने और शारीरिक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करता है। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार वर्ष 2012 में मनाया गया। भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
इस दिन, राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह आयोजित किया जाता है, जहाँ राष्ट्रपति खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार जैसे: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान करते हैं। इसके अलावा, देशभर के स्कूल, कॉलेज और खेल संगठन विभिन्न खेल आयोजनों, प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और जागरूकता फैलाना का कार्य करते हैं।

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!