उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
भारत में हर साल गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया जाता है। इस दिन को भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण और गौरवशाली अध्याय के रूप में जाना जाता है। बता दें कि वर्ष 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था, जिसके बाद भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। तभी से भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
15 अगस्त 1947 में भारत ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्र हुआ था, लेकिन उस समय तक देश के पास अपना स्थायी संविधान नहीं था। बता दें कि तब तक भारत ब्रिटिश शासन की Government of India Act 1935 के तहत शासित होता था। देश को स्वतंत्र होने के बाद एक मजबूत संविधान की जरूरत थी जो नागरिकों को उनके अधिकार, स्वतंत्रता और कर्तव्यों की सुरक्षा दे सके।
यही कारण है डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा ने भारत का संविधान तैयार किया और 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया। लेकिन 26 जनवरी 1950 को इसे आधिकारिक रूप से पूरे देश पर लागू किया गया। इसी दिन भारत को “गणराज्य” यानी एक ऐसा राष्ट्र घोषित किया गया जिसमें सरकार जनता के द्वारा चुनी जाती है।
गणतंत्रता दिवस के लिए 26 जनवरी का ही चुनाव ही क्यों किया गया?
बता दें कि वर्ष 1930 में, लाहौर अधिवेशन के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 26 जनवरी को “पूर्ण स्वराज” (पूर्ण स्वतंत्रता) दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसलिए तभी से 26 जनवरी का का एक ऐतिहासिक महत्व भी था, यही कारण था कि भारत को गणराज्य घोषित करने यानि गणतंत्रता दिवस के लिए इस तारीख का चयन किया गया।

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!