उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) हर वर्ष 31 मई को मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर में लोगों को तंबाकू के खतरों के प्रति जागरूक करने और तंबाकू के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा किया जाता है। बता दें कि वर्ष 1987 में इसकी शुरुआत की गई थी, और तब से यह हर साल एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है।
विश्व तंबाकू दिवस मनाने का उद्देश्य
विश्व तंबाकू दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू और इसके उत्पादों से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के बारे में जानकारी देना, सरकारों को तंबाकू पर सख्त नीतियाँ बनाने के लिए प्रेरित करना, युवाओं और बच्चों को तंबाकू से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाना, साथ ही धूम्रपान और गुटखा जैसे उत्पादों के स्वास्थ्य पर प्रभाव को उजागर करना है।
तंबाकू से होने वाले नुकसान
तंबाकू का सेवन फेफड़ों के कैंसर, मुंह के कैंसर, दिल की बीमारी, सांस की बीमारी, और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। यही कारण है कि WHO द्वारा वर्ष 2024 में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में हर साल लगभग 80 लाख लोग तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से जान गवाने की बात कही गई थी। देखा जाए तो भारत में, विशेष रूप से निम्न और मध्यम वर्ग में गुटखा, बीड़ी और सिगरेट जैसी चीजों का ज्यादा सेवन किया जाता है, जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होती हैं।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.