सही उत्तर: B) 4, मानव में मुख्य रूप से दांत चार प्रकार के होते हैं।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
मनुष्य के दांत चार प्रकार के होते हैं: कृंतक (Incisors), रदनक (Canines), अग्रचर्वक (Premolars) और चर्वक (Molars)। प्रत्येक प्रकार के दांत का अलग कार्य होता है जैसे भोजन को काटना, फाड़ना और चबाना। ये सभी दांत मिलकर पाचन की प्रक्रिया की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मनुष्य में पाएं जाने वाले चार प्रकार के दांतों की सम्पूर्ण जानकारी
यहाँ निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आप मनुष्य में पाएं जाने वाले चार प्रकार के दांतों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो इस प्रकार है –
- कृंतक (Incisors): ये सामने वाले दांत होते हैं, जिनकी संख्या कुल 8 होती है (ऊपरी जबड़े में 4 और निचले में 4)। इनका मुख्य कार्य भोजन को काटना होता है। इनकी विशेषता यही है कि ये सामने की लाइन में होते हैं और चपटे होते हैं।
- रदनक (Canines): ये नुकीले दांत होते हैं, जो भोजन को फाड़ने में सहायता करते हैं। इनकी संख्या 4 होती है, 2 ऊपर और 2 नीचे। इन दाँतों की ये विशेषता होती है कि ये नुकीले और मजबूत होते हैं, इसलिए इन्हें “नुकीले दाँत” भी कहा जाता है।
- अग्रचर्वक (Premolars): ये चबाने वाले दांत होते हैं जो भोजन को छोटे टुकड़ों में पीसने का कार्य करते हैं। इनकी संख्या 8 होती है।
- चर्वक (Molars): ये सबसे बड़े और मजबूत दांत होते हैं। ये भोजन को पूरी तरह चबाने में मदद करते हैं। इनकी संख्या 12 होती है, जिसमें 4 तीसरे मोलर (बुद्धि दांत) भी शामिल होते हैं।
बता दें कि प्रत्येक प्रकार के दांत का अपना विशेष कार्य होता है, जिससे भोजन का ठीक से चबाया जाना संभव होता है और पाचन प्रक्रिया की शुरुआत सुचारु रूप से होती है। दांतों की देखभाल करना इसलिए जरूरी है क्योंकि ये ना केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि बोलने और चेहरे की संरचना के लिए भी अहम होते हैं।

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!