उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
हर साल 13 फरवरी को ‘विश्व रेडियो दिवस’ (World Radio Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य रेडियो के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना है। बता दें कि यह संचार का एक ऐसा माध्यम है जिसने न केवल जानकारी को दूर-दराज़ के इलाकों तक पहुँचाया है, बल्कि मनोरंजन और जागरूकता के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। साथ ही यह दिन वैश्विक स्तर पर रेडियो की भूमिका, उसके इतिहास और उसके भविष्य को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
विश्व रेडियो दिवस की शुरुआत कब हुई?
बता दें कि विश्व रेडियो दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा की गई थी। देखा जाए तो वर्ष 2011 में यूनेस्को की महासभा ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस घोषित किया, जिसका मुख्य उद्देश्य रेडियो के महत्व को विश्व समुदाय के सामने लाना और इस माध्यम को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन जुटाना था।
बता दें कि 13 फरवरी की तारीख को इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1946 में संयुक्त राष्ट्र (UN) रेडियो की स्थापना हुई थी। इसलिए यह दिन ऐतिहासिक रूप से भी विश्व भर के रेडियों प्रशंसकों और रेडियों प्रेमियों के लिए काफी मायने रखता है।
हमारे जीवन में रेडियो का क्या महत्व है?
देखा जाए तो रेडियो आज भी दुनिया के सबसे भरोसेमंद और व्यापक मीडिया माध्यमों में से एक है। इसके साथ ही यह खासकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में जहां इंटरनेट या टेलीविज़न की पहुँच सीमित है, वहां रेडियो एकमात्र सरल और सस्ता सूचना स्रोत बनकर उभरता है।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.